Let’s travel together.

रायपुर की दिव्या अग्रवाल ईस्ट एशिया म्यू थाई चैंपियनशिप खेलने हॉंगकॉंग जाएगी

0 165

रायपुर के अमन यादव भारतीय म्यू थाई दल के मैनेजर नियुक्त

-दिव्या अग्रवाल अंतरराष्ट्रीय स्पर्धा हेतू चयनित होने वाली छ ग से एक मात्र म्यू थाई खिलाड़ी

-15 सदस्यीय भारतीय म्यू थाई दल 27 नवंबर को हॉंगकॉंग रवाना होगा

सुरेंद्र जैन रायपुर

अंतरराष्ट्रीय ओलंपिक संघ (IOC) से मान्यता प्राप्त संस्था IFMA की भारत मे मान्यता प्राप्त संस्था यूनाइटेड म्यू थाई एसोसिएशन इण्डिया (UMAI) द्वारा सीनियर महिला – पुरूष (18 वर्ष से ऊपर) वर्ग की ईस्ट एशिया म्यू थाई चैंपियनशिप हॉंगकॉंग में भाग लेने 13 खिलाड़ियों और दो अधिकारियों वाले 15 सदस्यीय भारतीय म्यू थाई दल की घोषणा की गई। गर्व का विषय है कि भारतीय दल में 05 महिला खिलाड़ियों में रायपुर (छ ग) से 45kg वजन वर्ग में एक महिला खिलाड़ी कु दिव्या अग्रवाल और भारतीय म्यू थाई दल के मैनेजर रायपुर के ही अमन यादव चयनित किये गए है।

उपरोक्त जानकारी देते हुए राज्य म्यूथाई संघ के अध्यक्ष लखन कुमार साहू और महासचिव अनीस मेमन ने  बताया कि भारतीय म्यू थाई दल 27 नवंबर 2024 को नई दिल्ली से हॉंगकॉंग के लिए रवाना होगा। उल्लेखनीय हैं कि ईस्ट एशिया म्यू थाई चैंपियनशिप का आयोजन 28 नवंबर से 01 दिसंबर 2024 तक हॉंगकॉंग में किया जा रहा है।

ईस्ट एशिया म्यू थाई चैंपियनशिप, हॉंगकॉंग में महिला वर्ग की प्रतियोगिता 45kg, 48kg, 51kg, 54kg और 60kg वर्ग में खेली जाएगी वहीं पुरूष वर्ग की प्रतियोगिता 48kg, 51kg, 54kg, 57kg, 60kg, 63.5kg, 67kg और 71kg वजन वर्ग में होगी।

उक्त अंतरराष्ट्रीय आयोजन में प्रत्येक वजन वर्ग के विजेता खिलाड़ी को 600 US डॉलर और उप विजेता को 300 US डॉलर का नगद इनाम भी दिया जाएगा।

छत्तीसगढ़ के लिए अत्यंत ही गर्व की बात है कि भारतीय दल में चयनित 08 पुरुष और 05 महिला खिलाड़ियों में रायपुर के सुप्रसिद्ध व्यवसायी और सामाजिक कार्यकर्ता श्री अजय अग्रवाल की सुपुत्री उभरती राष्ट्रीय मार्शल आर्ट्स खिलाड़ी कु दिव्या अग्रवाल छत्तीसगढ़ से एक मात्र चयनित खिलाड़ी हैं।

*भारतीय दल के मैनेजर के रूप में नियुक्त अमन यादव भाजपा कला एवँ खेल प्रकोष्ठ के सह प्रभारी है एवँ देवेंद्र नगर स्थित विवेकानंद मार्शल आर्ट्स एकेडमी और फिटनेस क्लब के संचालक भी है।

छ ग के सुप्रसिद्ध मार्शल आर्ट्स प्रशिक्षक दल्लीराजहरा के सेंसई लखन कुमार साहू के शिष्य अमन यादव विगत 10 वर्षों से रायपुर में अध्ययन करते हुए छात्र राजनीति में सक्रिय रहे और वर्तमान में रायपुर में मार्शल आर्ट्स प्रशिक्षण लखन कुमार साहू और अनीस मेमन के निर्देशन में कर रहे हैं।

हॉंगकॉंग जाने वाली खिलाड़ी कु दिव्या अग्रवाल, अमन यादव की ही शिष्या है जिनकी मार्शल आर्ट्स में म्यूथाई, कराते, कलारिपयात्तु सहित अनेक खेलों में अत्यन्त रुचि है। इस तरह गुरु – शिष्या एक साथ अधिकारी और खिलाड़ी के रूप में हॉंगकॉंग में भारत का प्रतिनिधित्व करेंगे।

अपने वजन वर्ग में दो बार की राष्ट्रीय मार्शल आर्ट्स चैम्पियन कु दिव्या अग्रवाल राष्ट्रीय खेल में छत्तीसगढ़ का प्रतिनिधित्व करते हुए पदक जीत चुकी है और लगातार राष्ट्रीय आदि मार्शल आर्ट्स प्रतियोगिताओं में उभरती खिलाड़ी रूप में अनवरत सक्रिय हैं।

 

Leave A Reply

Your email address will not be published.

देहरी खेड़ापति हनुमान मंदिर में आज मनाई जाएगी राधारानी जन्माष्टमी     |     रायसेन दरगाह शरीफ पर उर्स की तैयारियों को लेकर प्रशासन ने की बैठक     |     प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्म दिवस पर नगर परिषद, जनप्रतिनिधियों और भाजपा कार्यकर्ताओं ने किया श्रमदान     |     राधा अष्टमी पर श्रीजी मंदिर में गूंजेंगे राधा-कृष्ण के भजन, प्राकट्य महोत्सव पर भजन संध्या का आयोजन     |     मुख्यमंत्री जनविश्वास अभियान के अंतर्गत एसडीएम ने सुनीं ग्रामीणों की समस्याएं,विभिन्न संस्थाओं का किया निरीक्षण     |     जिला पंचायत उपचुनाव, लक्ष्मण सिंह लोधी तीर कमान और पूजा चौकसे दो पत्ती चुनाव चिन्ह लेकर उतरे चुनाव मैदान में      |     मंडीदीप रेलवे लाइन पर अज्ञात व्यक्ति गंभीर रूप से घायल मिला, सिर में लगी चोट     |     वनमाली शिक्षक सम्मान 2026 में रायसेन जिले के शिक्षकों को किया सम्मानित     |     दीवानगंज में 10 लाख के जेवरात की चोरी का 24 घंटे में खुलासा, बेटी और उसके दोस्त गिरफ्तार     |     कलेक्टर अरुण विश्वकर्मा ने स्वास्थ्य केंद्र मुड़िया खेड़ा का किया निरीक्षण     |    

Don`t copy text!
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- 9425036811