Let’s travel together.

शिवपुरी में आईटीबीपी का 63वां स्थापना दिवस मनाया गया

0 164

– आईटीबीपी डीआईजी ने शहीद स्मारक पर पुष्पांजलि अर्पित की

-कार्यक्रम का शुभारम्भ सुसज्जित परेड के साथ हुआ

रंजीत गुप्ता शिवपुरी

शिवपुरी में स्थित भारत तिब्बत सीमा पुलिस बल आईटीबीपी दूरसंचार वाहिनी और संचार एवं सूचना प्रौद्योगिकी संस्थान ने अपना 63 वॉ स्थापना दिवस हर्षोल्लास के साथ मनाया। स्थापना दिवस के कार्यक्रम में सर्वप्रथम आईटीबीपी दूरसंचार वाहिनी के उप-महानिरीक्षक महेश कलावत ने शहीद स्मारक पर पुष्पांजलि अर्पित की।
इसके उपरान्त कार्यक्रम का शुभारम्भ सुसज्जित परेड के साथ हुआ। जिसकी कमान सहायक सेनानी दिलीप सिंह द्वारा संभाली हुई थी। परेड की सलामी के उपरान्त डीआईजी महेश कलावत ने बल के समस्त पदाधिकारियों और उनके परिवारजनों को 63वें स्थापना दिवस की बधाई व शुभकामनाएं दीं। स्थापना दिवस कार्यक्रम में आईटीबीपी दूरसंचार वाहिनी और संचार एवं सूचना प्रौद्योगिकी संस्थान के अधिकारीगण, अधीनस्थ अधिकारी व जवानों के साथ-साथ बल के भूतपूर्व पदाधिकारी भी उपस्थित थे।
कार्यक्रम को संबोधित करते हुए आईटीबीपी डीआईजी महेश कलावत ने आईटीबीपी के अभी तक के साहसिक कार्यों पर प्रकाश डाला।

Leave A Reply

Your email address will not be published.

हाईवे-18 पर हादसों का सिलसिला जारी, दो महिलाएं घायल     |     काले बादलों और बारिश ने दी राहत, फिर निकली तेज धूप ने बढ़ाई उमस     |     आस्था के पहियों पर हजारों किलोमीटर का सफर     |     इंदौर में 9 से 13 जून तक अंतरराष्ट्रीय कृषि सम्मेलन, दुनिया भर के विशेषज्ञ होंगे शामिल     |     असामाजिक तत्वों द्वारा शमशान मे रखी पानी की टंकी मे तोड़ फोड      |     धरसींवा को मिली उप रजिस्ट्रार कार्यालय की सौगात, 60 गांवों के ग्रामीणों को रायपुर की दौड़ से मिली मुक्ति     |     बारिश से पहले सड़क-पुलिया नहीं बनी तो चार माह कट जायेगा गांव का संपर्क     |     ग्रामीण समूह जल प्रदाय योजना के अंतर्गत क्लस्टर कार्यशाला संपन्न     |     अचानक बारिश से जलभराव से जूझे नगरवासी, पानी निकासी के अभाव ने बढ़ाई परेशानी     |      गढ़ी का ऐतिहासिक तालाब बदहाली का शिकार जीर्णोद्धार की उठी मांग     |    

Don`t copy text!
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- 9425036811