Let’s travel together.

सेवा भारती ने पांच स्थानों पर लगाया स्वास्थ्य शिविर, 342 मरीजों ने कराया चेकअप

0 65

– नेशनल मेडिको आर्गेनाईजेशन शिवपुरी इकाई के डॉक्टरों का रहा महत्वपूर्ण सहयोग

– तात्याटोपे स्वास्थ्य सेवा यात्रा के तहत आयोजन

रंजीत गुप्ता शिवपुरी

शिवपुरी जिले के पांच स्थानों पर नेशनल मेडिको आर्गेनाईजेशन शिवपुरी इकाई और सेवा भारती के सहयोग से तात्याटोपे स्वास्थ्य सेवा यात्रा का आयोजन किया गया जिसके अंतर्गत पांच स्थानों पर निशुल्क स्वास्थ्य शिविर लगाया गया और निशुल्क दवाईया वितरित की गईं। स्वास्थ्य शिविर का शुभारंभ डॉ पंकज शर्मा प्रो. एवं विभागाध्यक्ष अस्थि रोग, डॉ विवेक चौकसी एनएमओ, मप्र राज्य सचिव, ओम बंसल अध्यक्ष सेवा भारती शिवपुरी द्वारा धन्वंतरि भगवान को माल्यार्पण कर, एनएमओ मंत्र के साथ किया गया।
स्वास्थ्य शिविर शिवपुरी जिले की 5 सेवा बस्तियों में लगाया गया- सतनवाङा खुर्द, कांकेर, सिद्धेश्वर बस्ती, बाथम सेवा बस्ती, करोंदी सेवा बस्ती शामिल हैं। जिनमें कुल लाभार्थियों की संख्या 342 रही जिनमें कुल 126 पुरुष, 150 महिलाएं एवं 66 बच्चे शामिल रहे। मरीजों के उपचार के लिए कुल 12 डॉक्टर रहे एवं 40 मेडिकल कॉलेज के छात्रों ने उपचार में सहयोग किया।
स्वास्थ्य शिविर में बच्चों को क्रमिनाशक दवा भी दी गई।
स्वास्थ्य शिविर का उद्देश्य विभिन्न इलाकों में जहां मरीज़ अपनी बीमारी बताने से कतराते है उन्हें स्वास्थ्य उपचार के प्रति जागरूक करना एवं निशुल्क उपचार पहुंचाना था। शिविर में हाथ किस प्रकार धोए, हाथ धोने के साथ प्रकार के बारे में बता जागरूक किया गया। हाथ की स्वच्छता के फायदे भी बताए गए। साथ ही साथ मासिक धर्म स्वच्छता के बारे में महिलाओं को जागरूक किया गया।
इन स्वास्थ्य सेवाओं में सेवा भारती के अर्जुन दांगी, ओम बंसल, उत्तम सिंह कुशवाह, शैलेश विरमानी, नरेंद्र गुप्ता, कल्पना सोनी, नंदा खंडेलवाल, शर्मिला बंसल, आनंद बंसल, राजेंद्र द्विवेदी, शिवचरण राठौड़, दीवान शर्मा, यशवंत खंडेलवाल सहित अन्य कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

Leave A Reply

Your email address will not be published.

मध्यप्रदेश शिक्षक संघ का त्रिदिवसीय प्रांतीय अभ्यास वर्ग उज्जैन में आज से     |     2010 से पूर्व नियुक्त शिक्षकों पर टीईटी अनिवार्यता का मुद्दा केंद्रीय शिक्षा मंत्री के समक्ष उठाया     |     पुलिस थाने में रोमांस का सीसीटीवी वीडियो वायरल,पुलिस महकमे में हड़कंप मचा,     |     बिना अनुमति नलकूप खनन पर प्रशासन सख्त वाहन सहित मशीनें जप्त     |     पुराना माध्यमिक साला भवन जर्जर अवस्था में हादसों को दे रहा है न्योता     |     अघोषित बिजली कटौती से जनजीवन बेहाल     |     मादा गाँव में बाघ का हमला, पाड़िया का शिकार, ग्रामीणों में दहशत; तीन दर्जन से अधिक पशुओं पर हमले का दावा     |     98.72 करोड़ की हलाली समूह जलप्रदाय योजना अंतिम चरण में, जल्द 61 गांवों के घरों में पहुंचेगा डैम का शुद्ध पानी     |     विरासत के संरक्षण के लिए गांवों में नागरिकों से संवाद कर रहे आईएएस अंकित कुमार जैन     |     श्रीराम मंदिर: ‘चढ़ावा चोरी कांड’ से उपजे चार नरेटिव ! -अजय बोकिल      |    

Don`t copy text!
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- 9425036811