Let’s travel together.

भाजपा विधायक के गृह ग्राम में खाद के लिए परेशान किसानों ने किया चक्काजाम, कालाबाजारी के लगाए आरोप

0 69

– किसानों को चाहिए डीएपी खाद लेकिन नहीं मिल रहा

– किसानों का आरोप है कि ऊंचे दामों पर डीएपी बेची जा रही है जिसमें कृषि और सहकारिता विभाग के अधिकारी मिले हुए हैं

रंजीत गुप्ता  शिवपुरी
शिवपुरी जिले में खाद को लेकर किसान परेशान है। खाद न मिलने से परेशान किसान अब चक्काजाम व प्रदर्शन पर उतर आए हैं। सोमवार को कोलारस विधानसभा क्षेत्र से भाजपा विधायक महेंद्र सिंह यादव के गृह ग्राम खतौरा में किसानों को डीएपी खाद नहीं मिलने से वह नाराज हो गए। किसानों ने यहां पर देहरदा- ईसागढ़ रोड पर बस स्टैंड पर चक्का जाम कर दिया और जमकर नारेबाजी की। किसानों का आरोप था कि वह सुबह ही यहां पर खाद लेने के लिए आ गए लेकिन कहा जा रहा है कि रात को खाद वितरित कर दिया गया है। किसानों ने इस मामले में स्थानीय कृषि विभाग के अधिकारी और सहकारिता विभाग के अधिकारियों पर आरोप लगाए कि वह कालाबाजारी कर रहे हैं।

देहरदा- ईसागढ़ रोड पर कर दिया चक्काजाम-

कोलारस से भाजपा विधायक महेंद्र सिंह यादव सिंधिया समर्थक विधायक है और उनका गृह ग्राम खतौरा है। यहां पर डीएपी खाद नहीं मिलने से किसानों ने देहरदा- ईसागढ़ रोड पर बस स्टैंड पर चक्का जाम कर दिया। किसानों का आरोप था कि उन्हें इस समय डीएपी खाद की आवश्यकता है लेकिन खाद नहीं मिल रहा है वह खाद वितरण केंद्रों पर सुबह से लाइन लगाकर लग जाते हैं लेकिन डीएपी नहीं दिया जा रहा है।

कालाबाजारी के लगाए आरोप-

स्थानीय किसानों ने आरोप लगाते हुए कहा कि जानबूझक खाद की कालाबाजारी की जा रही है जबकि जिला प्रशासन द्वारा बताया जाता है कि डीएपी की रैक आ गई है और किसानों को परेशान होने की आवश्यकता नहीं है। लेकिन जब वह खाद वितरण केंद्र पर खाद लेने के लिए जाते हैं तो यहां पर खाद नहीं मिलता है। किसानों का आरोप है कि ऊंचे दामों पर डीएपी बेची जा रही है जिसमें कृषि और सहकारिता विभाग के अधिकारी मिले हुए हैं और स्थानीय नेताओं का अन्य संरक्षण प्राप्त है। किसानों की मांग है कि ऐसे अफसरों पर कार्रवाई होनी चाहिए।

Leave A Reply

Your email address will not be published.

उप मुख्यमंत्री ने दो सड़कों के उन्नयन की रखी आधारशिला     |     उप मुख्यमंत्री राजेंद्र शुक्ल ने तीन दिवसीय रीवा हाट का किया शुभारंभ     |     सीधी के रामपुर नैकिनदृ चुरहट क्षेत्र में पहली बार पहुंची रेल, विंध्य में विकास के नए युग का शुभारंभ     |     कृषि उपज मंडी  में नीलामी व्यवस्था को लेकर एसडीएम ने की बैठक     |     पुलिस ने पटाखा दुकानों पर की जांच, दिये निर्देश     |     सांची में निकला राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ का पथ संचलन     |     कांग्रेस ने नगर परिषद पर  लगाये वार्ड की उपेक्षा के आरोप     |     शरद पूर्णिमा पर मांगरोल धाम में दमा-श्वास रोगियों को पिलाई जाएगी मंत्रोक्त औषधि     |     नवरात्रि के बाद भी भक्ति की धूम, खेड़ापति हनुमान माता मंदिर पर देर रात तक चला नगर भंडारा     |     230 महिलाओं को मिला स्वरोजगार का सहारा, 80 के ऋण मंजूर; शिवराजसिंह चौहान ने बेटियों के भविष्य के लिए बनाई बड़ी योजना     |    

Don`t copy text!
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- 9425036811