Let’s travel together.

किराना व्यापारियों से ठगी करने वाला अंर्तराज्यीय ठग कोतवाली पुलिस की गिरफ्त में

0 169

आरोपी ठग रेल्‍वे का सप्‍लायर बनकर ठगी की घटना को देता था अंजाम

अनुराग शर्मा सीहोर

अजय कुमार चाण्डक की स्टेशन रोड सीहोर स्थित किराने की थोक विक्रय की दुकान में दिनांक 27 अगस्त 2022 को एक व्यक्ति एक कार लेकर उनकी दुकान पर आया जिसने उन्हें अपना नाम राम सिंघानिया बताया था और अपने आप को रेल्वे का सप्लायर बताकर परिचय दिया था । राम सिंघानिया नामक इस व्यक्ति ने अजय चाण्डक की दुकान से तेल, शुद्ध घी, चाय व मशाले खरीदे जिनकी कीमत लगभग 01 लाख 25 हजार रुपये थी । सिंघानिया द्वारा अजय चाण्डक को अपने एक वैयर हाउस के उद्घाटन का निमंत्रण पत्र भी दिया और मुरली रोड पर स्थित एक दुकान को अपना अस्थाई वैयर हाउस बताकर दिखाया जिस पर सिंघानिया ट्रेडर्स का बेनर लगा था, उसी दिन उसने खरीदे गये माल की डिलेवरी इस वैयर हाउस में करवा ली और 27 अगस्त को शनिवार का दिन होने के कारण उसने बैंक बंद होने का बहाना बनाकर अजय चाण्डक को नगद रुपये देने में असमर्थता बताकर उसे अपने झांसे में लेकर फेडरल बैंक के दो चेक दे दिये । अजय चाण्डक ने जब सोमवार को उन चेक को बैंक में लगाया तो बैंक से उन चेको के फर्जी होने की जानकारी मिली । मुरली रोड स्थित वैयर हाउस पर जाकर पता करने पर राम सिंघानिया वहां नहीं मिला औऱ न ही वहां चाण्डक द्वारा भेजा गया माल था । सिंघानिया द्वारा अजय चाण्डक को दिया मोबाईल नम्बर भी बंद आ रहा था । उसी दिन ठीक इसी प्रकार की ठगी इस व्यक्ति के द्वारा श्रीनिधी एजेंसी नेहरु कालोनी सीहोर में भी की और उनसे भी करीब 50 हजार रुपये के मशाले खरीदकर उन्हें भी फर्जी चेक थमा दिये थे । अजय कुमार चाण्डक ने अपने साथ ठगी होने की वारदात की सूचना कोतवाली सीहोर में दर्ज कराई तथा इस संबंध में पुलिस अधीक्षक सीहोर से भी व्यक्तिगत रुप से मुलाकात की । सूचना पर पुलिस अधीक्षक मयंक अवस्थी द्वारा अति.पुलिस अधीक्षक गितेश गर्ग तथा नगर पुलिस अधीक्षक सीहोर निरंजन सिंह राजपूत के मार्गदर्शन में थाना प्रभारी कोतवाली सीहोर नलिन बुधौलिया के नेतृत्व में इस ठगी की वारदात का पता लगाने के लिये एक टीम का गठन किया गया पुलिस टीम द्वारा जब वारदात की पडताल की गई तो जानकारी मिली कि राम सिंघानिया नामक उक्त व्यक्ति दिनांक 24 अगस्त की रात को सीहोर आकर रॉयल होटल गंगा आश्रम सीहोर में रुका था और उसने वैष्णवी ट्रेवल्स बस स्टेण्ड सीहोर से एक स्विफ्ट डिजायर कार किराये पर ली थी जिससे वह ठगी की वारदातो को अंजाम देने के लिये सीहोर में घूम रहा था । राम सिंघानिया नामक इस व्यक्ति ने बाल विहार ग्राउण्ड से एक मजदूर को झांसे में लेकर उसे नोकरी का लालच दिया औऱ उसी के नाम से एक फर्जी मोबाईल सिम खरीदी और फेडरल बैंक सीहोर में एक खाता खुलवाया जिसकी पासबुक व एटीएम उसने उसी मजदूर को दे दी और चेक बुक अपने पास रख ली थी । घटना के बाद जब पुलिस टीम ने पुरे शहर के सीसीटीव्ही फुटेज खंगाले तो सामने आया कि 27 अगस्त को ही शाम को राम सिंघानिया एक लोडिंग आटो में पूरा माल भरकर भोपाल के लिये रवाना हुआ हैं । ठग ने भोपाल में भी रास्ते में एक जगह एक दुसरे लोडिंग आटो में माल पलटी करवाया और आईएसबीटी बस स्टेण्ड भोपाल से नागपुर जाने वाली वर्मा ट्रेवल्स की बस में पूरा माल रखवाकर नागपुर पहुचा, बस की टिकिट और माल की बिल्टी में उसने अपना नाम कृष्णा लिखवाया । नागपुर में गणेश पीठ स्थित बस स्टेण्ड पहुचकर यह ठग वहां से पूरा माल एक बिना नंबर की लोडिंग आटो में भरकर निकला और रास्ते में रायपुर जाने वाली महिन्द्रा ट्रेवल्स की बस में पूरा सामान रखवाकर उसी बस से रायपुर पहुचा । रायपुर पहुचकर यह ठग एक सवारी आटो से पूरा माल लेकर रवाना हुआ और उसके बाद फिर कहीं नजर नहीं सीहोर पुलिस टीम द्वारा रायपुर, नागपुर, भोपाल तथा सीहोर में ठग की मिली लोकेशन के आधार पर तकनिकी सहायता प्राप्त कर एक संदिग्ध मोबाईल नंबर का पता लगाया जिसका विश्लेषण करने पर एक ऐसा मोबाईल नंबर पुलिस टीम के हाथ लगा जो यकीनी तौर पर इसी ठग द्वारा इस्तेमाल किया जा रहा था । इस मोबाईल नंबर की लोकेशन और सिम धारक के पते के आधार पर जब पुलिस ने तहकीकात शुरु की तो बिलासपुर (छ.ग) के हेमू नगर कालोनी से पुलिस ने इस ठग को गिरफ्तार कर लिया जिसने अपना असली नाम विराज अग्रवाल पिता सुभाष अग्रवाल उम्र 44 साल निवासी हेमू नगर मुर्रा भाटा रोड बिलासपुर (छग) बताया तथा बमुश्किल अपना जुर्म कुबूल किया । ठग के पास से पुलिस द्वारा पूरा माल बरामद कर जप्त कर लिया है जिसकी कीमत लगभग 02 लाख रुपये हैं ।
विराज अग्रवाल द्वारा पूरे देश में कई जगहो पर इसी प्रकार से ठगी की अन्य वारदाते करना भी कुबूल किया हैं, इसके द्वारा उज्जैन (मप्र), वर्धा (महाराष्ट्र), मथूरा (उप्र), सीकर (राजस्थान) तथा कई अन्य शहरो में ठीक इसी प्रकार की कार्यप्रणाली का उपयोग कर ठगी करना बताया गया हैं । इन स्थानो पर भी विराज अग्रवाल ने अपना फर्जी नाम बताते हुए अपने आप को रेल्वे का सप्लायर बताकर, अपने वैयर हाउस के उद्घाटन का निमंत्रण पत्र देकर, मजदूरो के नाम की फर्जी सिम लेकर उन्हीं के नाम पर बैंक में खाता खुलवाकर, उन्हीं बैंक खातो के चेक अपने शिकार व्यापारियों को देकर ठगी की वारदाते की हैं । इन शहरो से भी पुलिस विराज अग्रवाल से पूछताछ करने सीहोर आ रही हैं ।
विराज अग्रवाल इतना शातिर ठग है कि उसने बडी सफाई से अपने शिकार व्यापारियों को विश्वास में लिया था जिससे उन्हें उसके ठग होने की जरा सी भी भनक नहीं लग सकी थी तथा घटना को अंजाम देने के पहले और बाद में कोइ भी एसा सबूत नहीं छोडा था जिससे उस तक पहुचना आसान हो । रॉयल होटल जहां वह सीहोर में रुका था वहां उसने अरुण कुमार निवासी अमृतसर नामक व्यक्ति की आईडी जमा की थी । अलग अलग बस जिसमें उसने भोपाल से रायपुर तक सफर किया सभी में उसने अपने भिन्न भिन्न नाम लिखवाये थे । जो मोबाईल फोन वह सीहोर में इस्तेमाल कर रहा था वह भी उसने एक मजदूर के नाम पर लिया था जिसे घटना के बाद तोडकर फैक दिया था । विराज अग्रवाल ने अब तक जहां जहां भी ठगी की वारदातो को अंजाम दिया हैं वह शनिवार का ही दिन होता था या ऐसा दिन होता था जिसके अगले दिन बैंक की छुट्टी हो ताकि उसके द्वारा दिये गये फर्जी चेक दूसरे दिन बैंक में न लग सके और उसे वह शहर छोडकर सुरक्षित भागने का मौका मिल जाये । विराज अग्रवाल इतना शातिर ठग है कि पूरे देश के कई शहरो में ठगी की इतनी वारदाते करने के बाद भी आज तक पुलिस के हत्थे नहीं चढा था जिसे सीहोर कोतवाली पुलिस ने व्यवसायिक दक्षता से गिरफ्तार करने में सफलता प्राप्त की ।
इस ठगी की वारदात का पर्दाफास करने वाली पुलिस टीम में शामिल उनि कृष्णा मंडलोई, उनि राकेश कुमार, प्रआर. 184 देवेन्द्र चौहान, प्रआर. 630 योगेश भावसार (सायबर सेल), प्रआर. 262 सुशील साल्वे (सायबर सेल), आर. 347 विक्रम सिंह रघूवंशी, आर. 736 नेपाल वर्मा, आर.168 विष्णु भगवान को पुलिस अधीक्षक सीहोर द्वारा पुरुष्कृत करने की घोषणा की गई

Leave A Reply

Your email address will not be published.

एआई और फिनटेक की कक्षाएं हुई प्रारंभ        |     शांति और सद्भाव के साथ मनाएं नवरात्रि-दशहरा के त्योहार     |     भोपाल न्यू मार्केट में भीषण आग, कई दुकानें और रेहड़ियां चपेट में; 15 से ज्यादा दमकल मौके पर     |     बाणगंगा धाम पर 5 से 10 अक्टूबर तक श्रीमद् भक्तमाल कथा ज्ञान यज्ञ जारी     |     विश्व नेत्र दिवस पर सेवा भारती और स्वास्थ्य विभाग ने लगाया संयुक्त शिविर, 305 मरीजों की जांच, 22 ऑपरेशन के लिए चिन्हित     |     उप मुख्यमंत्री श्री शुक्ल ने जीएमसी एवं हमीदिया चिकित्सालय परिसर में निर्माणाधीन कार्यों का किया निरीक्षण     |     उपमुख्यमंत्री ने टीबी उन्मूलन के लिए JOSH (जॉइंट स्क्वॉड फ़ॉर हेल्थ) टीम का किया शुभारंभ     |     उप मुख्यमंत्री श्री शुक्ल ने श्री ताहिर अली को 73वें जन्मदिवस पर दी शुभकामनाएँ     |     उपमुख्यमंत्री राजेंद्र शुक्ल ने 11 वीं राज्य स्तरीय TNAI कांफ्रेंस-2026 का किया उद्घाटन     |     पीएम कॉलेज ऑफ एक्सीलेंस में शिक्षा में AI के प्रयोग पर वाद-विवाद प्रतियोगिता     |    

Don`t copy text!
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- 9425036811