Let’s travel together.

माता वैष्णो देवी::पुरानी गुफा को श्रद्धालुओं के लिए नहीं खोला जाएगा श्राइन बोर्ड का फैसला

0 145

माता वैष्णो देवी भवन पर हर वर्ष की तरह पुरानी गुफा को श्रद्धालुओं के लिए नहीं खोला जाएगा। यह फैसला श्री माता वैष्णो देवी श्राइन बोर्ड द्वारा दिन-ब-दिन बढ़ रहे करोना संक्रमण को देखते हुए लिया जा रहा है। हालांकि शुक्रवार को मकर सक्रांति के उपलक्ष्य पर पुरानी गुफा के समक्ष बोर्ड प्रशासन द्वारा विधिवत पूजा-अर्चना की जाएगी पर श्रद्धालु उसको इस गुफा से दर्शनों की अनुमति अगले आदेश तक नहीं होगी।

इस संबंध में बात करते हुए सी.ई.ओ श्राइन बोर्ड रमेश कुमार ने बताया कि कोरोना संक्रमण के मामले दिन-ब-दिन बढ़ रहे हैं। ऐसे में प्रशासन द्वारा पुरानी गुफा से भक्तों को दर्शनों की अनुमति नहीं दी जाएगी। उन्होंने कहा कि बोर्ड प्रशासन द्वारा विद्वानों की उपस्थिति में मकर सक्रांति के उपलक्ष्य पर विधिवत तरीके से पुरानी गुफा के प्रवेश द्वार पर विधिवत पूजा अर्चना की जाएगी। कुमार ने यह भी बताया कि अगर आगमी दिनों में कोरोना संक्रमण के मामले कम होते हैं, तो बोर्ड इस संबंध में उचित फैसला लेगा।

आपको बता दें कि जनवरी माह में यात्रा में गिरावट के चलते वैष्णो देवी भवन पर श्राइन बोर्ड प्रशासन द्वारा पुरानी गुफा के कपाट को श्रद्धालुओं के लिए खोला जाता है। जैसे ही यात्रा का आंकड़ा 10 हजार से अधित होता है, तो श्रद्धालुओं को पुरानी गुफा से दर्शनों की अनुमति न देकर नई गुफा से ही दर्शनों का मौका दिया जाता है।

 

Leave A Reply

Your email address will not be published.

संभव स्टील फैक्ट्री के कैंटीन कर्मियों से मारपीट एवं ट्रक चालक से लूटपाट छह आरोपी गिरफ्तार     |     किसानों के लिए बड़ी खुशखबरी,उड़द पर मिलेगा ₹600 प्रति क्विंटल बोनस     |     सागौर पहुंचकर कलेक्टर अरुण विश्वकर्मा ने पीड़ित परिवारों को बंधाया ढांढस     |     रीवा हादसे के विरोध में गैरतगंज में निकलेगा विशाल मौन जुलूस     |     ग़ैरतगंज में ईद-उल-अज़हा की नमाज़ के समय तय     |     4.75 करोड़ की सड़क बनी मुसीबत,रिपटे नहीं बनने से हादसों का खतरा, डंपर खाई में पलटा     |     तालाब में उमड़ी सफेद पक्षियों की चहल-पहल, भोजन की तलाश में दिनभर मंडराते रहे पक्षी     |     भीषण जल संकट की मार, सांची क्षेत्र में सूखने लगी ग्रीष्मकालीन मूंग की फसल     |     एनसीसी कैडेट्स का दस दिवसीय प्रशिक्षण शिविर संपन्न     |     30 हजार की अवैध शराब पकड़ी, तस्कर गिरफ्तार… लेकिन असली शराब माफिया कौन?     |    

Don`t copy text!
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- 9425036811