Let’s travel together.

2022 का पहला शनि प्रदोष योग 15 जनवरी को, इस दिन व्रत-पूजा से बढ़ेगा सौभाग्य

0 164

शनि प्रदोष के शुभ योग में शिव पूजा करने से हर तरह के दोष खत्म हो जाते हैं। शनि प्रदोष के दिन व्रत, पूजा और दान करने से सुख और सौभाग्य बढ़ता है। शारीरिक परेशानियां दूर होती हैं।

उम्र बढ़ती है। संपत्ति और धन लाभ भी होता है। जरूरतमंद लोगों को कपड़े और अन्न दान के साथ ही जूते-चप्पल का भी दान करने से जाने-अनजाने में हुए पाप खत्म हो जाते हैं।

इस समय बन रहा है सूर्य-शनि का अशुभ योग
शुक्ल और कृष्णपक्ष की त्रयोदशी यानी तेरहवीं तिथि को प्रदोष कहा जाता है। शिवपुराण के अनुसार शिवजी की प्रिय तिथि होने से प्रदोष में की गई शिव पूजा का विशेष फल मिलता है। भगवान शिव ही शनि देव के गुरू हैं। 14 जनवरी को सूर्य अपने शत्रु ग्रह यानी शनि की राशि मकर में आने के बाद शनि के ही साथ रहेगा। इन दो ग्रहों से बन रहे अशुभ योग के प्रभाव से बचने के लिए शनि प्रदोष पर शिव पूजा करनी चाहिए। शनि प्रदोष पर की गई शिव पूजा से शनि के अशुभ असर और परेशानियों से बचा जा सकता है।

ये उपाय करें
– पुरी के ज्योतिषाचार्य डॉ. गणेश मिश्र के अनुसार, शनि प्रदोष के शुभ योग में रुद्राभिषेक और शनिदेव का तेलाभिषेक करने के बाद चांदी के नाग नागिन की पूजा करनी चाहिए। फिर उन्हें पवित्र नदी में बहा देना चाहिए।
– शिवजी का अभिषेक करने से पितृदोष भी खत्म होता है। इसके साथ ही शनिदेव का तेल से अभिषेक करने से भी हर तरह की परेशानियां खत्म हो जाती हैं।
– जब शनिवार को प्रदोष यानी त्रयोदशी तिथि हो तो इस संयोग में की गई पूजा से शनि के अशुभ प्रभाव से होने वाली तकलीफों से राहत मिलती है।
– जो लोग शनि की महादशा, साढ़ेसाती और ढय्या से परेशान हैं उनके लिए 15 जनवरी को आने वाला शनि प्रदोष का दिन बहुत खास है।

Leave A Reply

Your email address will not be published.

श्रीमती स्नेह लता अश्विन जोशी अखिल भारतीय महासभा की महासचिव बनी     |     आइसक्रीम के बहाने 6 साल की बालिका से दुष्कर्म, नाबालिग को 1 साल के लिए विशेष गृह भेजा गया     |     गायत्री शक्तिपीठ में नवग्रह वाटिका स्थापित     |     मुख्य कार्यपालन अधिकारी जनपद पंचायत विशाल सोनी डिप्टी कमिश्नर के पद पर पदोन्नत     |     पुलिस का पैदल मार्च, घरों के बाहर CCTV लगाने की अपील     |     5 साल में बदली खेती की तस्वीर, सोयाबीन से धान की ओर बढ़े किसान, खेतों में लौटे सफेद बगुलों के झुंड     |     गाय को बचाने के प्रयास में हाईवे-18 पर पलटा एलजी फ्रिज से भरा मिनी ट्रक, बड़ा हादसा टला, ड्राइवर को मामूली सी चोट     |     एकलव्य आदर्श आवासीय विद्यालय कोड़ेनार बास्तानार के प्राचार्य लगातार चौथी बार “बेस्ट प्रिंसिपल अवार्ड” से सम्मानित     |     धरसींवा में पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल का पुतला दहन     |     गैरतगंज में 5 करोड़ से बनेगा 50 सीटर कन्या छात्रावास, छात्राओं को मिलेगी बेहतर आवासीय सुविधा     |    

Don`t copy text!
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- 9425036811