सुरेंद्र जैन धरसीवा
बीरगांव के शासकीय स्कूलों में पाठ्य पुस्तकों का अब तक वितरण न होने पर कांग्रेसियों ने नाराजगी जाहिर करते हुए गुरुवार को अपर कलेक्टर को ज्ञापन सौंपा।
बीरगांव कांग्रेस मंडल अध्यक्ष ज्वाला गोस्वामी ने कहा कि बीरगांव नगर निगम के बीरगांव एवं उरला के प्राथमिक शालाओं मे छात्र छात्राओं को पाठ्य पुस्तक अब तक वितरित नहीं हुआ इस कारण बच्चों का भविष्य बर्बाद हो रहा है बीरगांव कांग्रेस मंडल अध्यक्ष ज्वाला गोस्वामी ने अपने पार्टी कार्यकर्ताओं के साथ गुरुवार को जिला कलेक्टर के नाम से अतिरिक्त कलेक्टर को ज्ञापन सौंपा अतिरिक्त कलेक्टर द्वारा इस विषय पर तुरंत संज्ञान लेते हुए जिला शिक्षा अधिकारी एवं ब्लॉक शिक्षा अधिकारी को शीघ्र कार्यवाही करने का निर्देश दिया गया है ज्ञापन संदेन वालों में किसान कांग्रेस प्रदेश उपाध्यक्ष बाबा खान, यूथ कांग्रेस प्रदेश समन्वयक जानू भार्गव, छाया पार्षद रोशन यादव, जिला महासचिव युवा कांग्रेस दलबीर सिंह जी सहित सैकड़ो कांग्रेसी शामिल थे