Let’s travel together.

अटारीखेजड़ा में बागेश्वर धाम सरकार का हुआ आगमन

0 509

-बटुकजी की भागवत कथा में दिए आशीष वचन

विदिशा से अदनान खान की रिपोर्ट।
ग्राम अटारीखेजड़ा में पिछले एक सप्ताह से चल रही श्रीमद्भागवत कथा का समापन हुआ। इस अवसर पर बागेश्वर धाम सरकार ने भी कथा आयोजन में शामिल होकर श्रद्धालुओं के लिए अपने आशीष वचन प्रदान किए। करीब आधे घंटे तक कथा में बागेश्वर धाम सरकार ने भजन भी गुनगुनाया। सातवे दिन की कथा में श्रीकृष्ण-सुदामा मिलन के प्रसंग के साथ कथा का समापन हुआ।इस अवसर पर द्वारिकाधीश और श्रीकृष्ण के मिलन की एक झांकी भी सजाई गई। जिसे देखने के लिए श्रद्धालुओं में होड़ सी लगी रही ।

कथावाचक पंडित अंकितकृष्ण तेनगुरिया ने भक्ति मार्ग से जुड़ने और सत्कर्म करने की अपील करते हुए श्रोताओं से कहा कि हवन-यज्ञ से वातावरण एवं वायुमंडल शुद्ध होने के साथ-साथ व्यक्ति को आत्मिक बल मिलता है। व्यक्ति में धार्मिक आस्था जागृत होती है। इसलिए समाज में इस तरह के आयोजन होते रहना चाहिए। यज्ञ से देवता प्रसन्न होकर मनवांछित फल प्रदान करते हैं। साथ ही इल अवसर पर सभी आचार्यों और विप्रजनों के साथ ही कथा यजमानों ने पूर्णाहूति दी।महाराजश्री बटुकजी ने बताया कि भागवत कथा के श्रवण से व्यक्ति भव सागर से पार हो जाता है। और श्रीमद भागवत से जीव में भक्ति, ज्ञान एवं वैराग्य के भाव उत्पन्न होते हैं। इसके श्रवण मात्र से व्यक्ति के पाप पुण्य में बदल जाते हैं। भगवान की कथा मन बुद्धि व चित को निर्मल कर देता है। उन्होंने कहा कि मनुष्य शरीर भी भगवान का दिया हुआ सर्वश्रेष्ठ प्रसाद है। कथा आयोजन में शामिल होने वाले सभी श्रद्धालुस आयोजन समिति का बटुकजी महाराज ने आभार जताया। पंडित अंकितकृष्ण महाराज बटुकजी की आगामी कथा विदिशा शहर से मात्र 15 किलोमीटर दूर ग्राम खामखेड़ा(लश्करपुर) में दिनांक 15 मई से 21 मई तक आयोजित होगी।

Leave A Reply

Your email address will not be published.

सिलवानी में सहकारी समिति के सेल्समैन की मौत, कार्यगत दबाव के आरोप; निष्पक्ष जांच की मांग     |     महंगाई के खिलाफ जनता की आवाज – 27 अगस्त को कांग्रेस का जोरदार विरोध प्रदर्शन     |     सरकारी कर्मचारियों की तरह सहकारी कर्मचारियों को भी मिले सम्मानजनक वेतन-भत्ते और प्रमोशन      |     त्यौहार से ठीक पहले शक्कर कडवी क्यों हुई ?     |     सोमनाथ में रही पुलिस की चाक चौबंद व्यवस्था,30 हजार से अधिक श्रद्धालुओं पहुंचे एक ही दिन     |     धरसीवा के बरबंदा में जन्मे स्वामी आत्मानंद जी की 37 वी पुण्यतिथि 27 अगस्त को     |     रक्षाबंधन को लेकर बाजारों में बढ़ी रौनक, राखी की दुकानों पर उमड़ी भीड़     |     सर्पदंश से किसान की मौत, सुल्तानगंज अस्पताल में इलाज की सुविधा पर उठे सवाल     |     बेगमगंज में हर्षोल्लास से मना ईद मिलादुन्नबी     |     नगरपरिषद बरेली के द्वारा 69.08 लाख रुपये के विकास कार्यों का भूमि पूजन     |    

Don`t copy text!
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- 9425036811