Let’s travel together.

माधव राष्ट्रीय उद्यान में बाघिन MT-3 ने नन्हें शावकों को दिया जन्म

0 106

माधव राष्ट्रीय उद्यान में बाघिन ने दिया शावक को जन्म

बाघ पुनर्स्थापना योजना को मिली सफलता

रंजीत गुप्ता शिवपुरी

माधव राष्ट्रीय उद्यान शिवपुरी में बाघिन MT-3 ने नन्हें शावकों को जन्म दिया हैं। यह खुशी आज दुगनी को गई है, क्योंकि आज प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी जी का जन्मदिन है।
माधव राष्ट्रीय उद्यान शिवपुरी के उप संचालक ने बताया कि माधव राष्ट्रीय उद्यान शिवपुरी सभी को नन्हें शावकों के आगमन की बधाई देता है। नन्हें शावकों का आना इस बात का द्योतक है कि माधव राष्ट्रीय उद्यान शिवपुरी में बाघों की पुर्नस्थापना सफल रही है और भविष्य में यहाँ बाघों की एक अच्छी संख्या स्थापित होगी। लगभग डेढ साल के इन्तजार के बाद माधव राष्ट्रीय उद्यान शिवपुरी में खुशी की लहर आई है। वर्षों बाद माधव राष्ट्रीय उद्यान में बाघ के नन्हें शावकों का आगमन हुआ है। बांधवगढ़ टाइगर रिजर्व से 10 मार्च 2023 को आई बाघिन MT-3 ने नन्हें शावकों को जन्म दिया है। एक शावक की तस्वीर आज मंगलवार को कैमरा ट्रेप में प्राप्त हुई है।

Leave A Reply

Your email address will not be published.

अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद इकाई सियावास  की नवीन कार्यकारिणी का हुआ गठन     |     विकास की बडी बडी बातें और दावे,हो रहे खोखले साबित      |     बेसर में तेंदुए का हमला, गाय के बछड़े को बनाया शिकार, ग्रामीणों में दहशत     |     आंधी-बारिश का असर,तेज हवाओं ने उड़ाए टीन शेड, कई जगह नुकसान, उमस से मिली राहत     |     पल्स पोलियो अभियान, गांव-गांव पहुंची स्वास्थ्य टीम, हजारों नौनिहालों को पिलाई गई दो बूंद जिंदगी की     |     शिक्षिका से छेड़छाड़ वाले प्रधानपाठक को पुलिस ने भेजा जेल लेकिन विभागीय कार्यवाही अब तक नहीं     |     गढ़ी में निःशुल्क हृदय रोग शिविर में उमड़ी भीड़, 100 से अधिक मरीजों की हुई जांच     |     वीरपुर की क्षतिग्रस्त शाला भवन से छात्रों – शिक्षकों की जान को खतरा, नवनिर्माण की दरकार      |     फिर फिसली यात्री बस ,बाल – बाल बचे 40 यात्री,कुछ को मामूली चोटें     |     वीरपुर का यात्री प्रतीक्षालय जेसीबी ने तोड़ा     |    

Don`t copy text!
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- 9425036811