Let’s travel together.

सर्व स्वर्णकार समाज के विवाह योग्य युवक युवतियों का अखिल भारतीय परिचय सम्मेलन 11 अगस्त को

0 159

 

-अर्गस गार्डन इंदौर रोड देवास में होगा आयोजित
विदिशा। देवास में मध्य प्रदेश मेढ क्षत्रिय स्वर्णकार समाज प्रांतीय, युवा एवं महिला संगठन तथा श्री मेढ क्षत्रिय स्वर्णकार समाज देवास के संयुक्त तत्वावधान में, सर्व स्वर्णकार समाज के विवाह योग्य युवक युवतियों का प्रत्यक्ष अखिल भारतीय परिचय सम्मेलन आयोजित किया जा रहा है।

अध्यक्ष मध्य प्रदेश स्वर्णकार समाज कल्याण समिति एवं राष्ट्रीय मीडिया प्रभारी अखिल भारतीय स्वर्णकार महासभा लायन अरुण कुमार सोनी ने बताया कि अर्गस गार्डन इंदौर रोड देवास में दिनांक 11 अगस्त 20 24 को सम्मेलन के कार्यक्रम प्रातः 9:00 बजे से प्रारंभ हो जाएंगे। प्रदेश अध्यक्ष राजमल सोनी कानड, प्रदेश सचिव देवीलाल सोनी आगर, प्रदेश कोषाध्यक्ष ओमप्रकाश पाचम पचोर आदि पदाधिकारीयों ने, सभी अपने स्वजातीय स्वर्णकार समाज संगठन के समस्त पदाधिकारीयों एवं कार्यकारी सदस्यों तथा अपने-अपने क्षेत्र के सभी विवाह योग्य युवक युवतियों एवं उनके अभिभावकों के साथ सपरिवार सादर आमंत्रित किया है। लायंस क्लब विदिशा अध्यक्ष एवं राष्ट्रीय मीडिया प्रभारी लायन अरुण कुमार सोनी ने सभी सर्व स्वर्णकार समाज बंधुओ से विनम्र निवेदन किया है कि इस सम्मेलन में आप सभी अधिक से अधिक संख्या में पधार कर, अपने बच्चों को प्रेरित कर, इस कार्यक्रम के उद्देश्य को सफल बनाने में पूरा-पूरा योगदान दें। ताकि बच्चे एक दूसरे से परिचित होकर अपने-अपने अनुरूप वर वधू का चयन कर अपना भविष्य बना सके।

Leave A Reply

Your email address will not be published.

पत्रकारिता से मानद पीएचडी तक… दिनेश चौरसिया अब कहलाएंगे ‘डॉ. दिनेश चौरसिया’     |     एडिप योजना से शिवपुरी के दिव्यांग को मिली मोटराइज्ड ट्राइसाइकिल, आवागमन में मिलेगी सुविधा     |     बाड़ी में अवैध सागौन लकड़ी के साथ कार जब्त, वन अमले पर पथराव कर आरोपी फरार     |     चलती ट्रेन से गिरी महिला, ग्रामीणों की मदद से बची जान     |     दीवानगंज में आज मुख्यमंत्री जन विश्वास अभियान कार्यक्रम का आयोजन     |     306 लाख की सड़क पहली बारिश में उखड़ी, पुलिया भी धंसने लगी     |     संतान सप्तमी और मोर छठ पर उमड़ा आस्था का सैलाब     |     पर्यावरण संरक्षण का संदेश लेकर वन मंडल कार्यालय पहुंचे संभागायुक्त व कलेक्टर     |     पीएम मोदी के जन्मदिवस पर पीजी कॉलेज में सेवा संकल्प अभियान का शुभारंभ, एक महीने तक चलेंगी गतिविधियां     |     क्या ऐसा भी हो सकता है-मात्र 620 रुपए में तालाब की तस्वीर बदल सकती है!     |    

Don`t copy text!
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- 9425036811