Let’s travel together.

दमोह के गौरव:साहित्यकार सत्य मोहन वर्मा होंगे भवभूति अलंकरण से सम्मानित

0 82

 

रिपोर्ट:धीरज जॉनसन,दमोह

मध्यप्रदेश हिन्दी साहित्य सम्मेलन का वर्ष 2023 का प्रतिष्ठित “भवभूति अलंकरण” वरिष्ठ साहित्यकार सत्यमोहन वर्मा को दिया जाएगा। भोपाल में इसकी आधिकारिक घोषणा हुई, निर्णायक मण्डल में सुप्रसिद्ध साहित्यकार राजेश जोशी, उर्मिला शिरीष एवं डॉ निरंजन श्रोत्रीय शामिल थे। सत्यमोहन वर्मा की काव्य यात्रा पिछले सात दशक से जारी है| कविता, नवगीत, ग़ज़ल के साथ साहित्य की लगभग हर विधा में उनका अनुपम योगदान है । ज्ञातव्य है कि 1910 में पं मदनमोहन मालवीय और राजर्षि पुरुषोत्तम दस टंडन ने हिन्दी साहित्य सम्मेलन की स्थापना की थी और नये मप्र के गठन के बाद 1958 में तत्कालीन प्रधानमंत्री जवाहरलाल नेहरू इसमें बतौर मुख्य अतिथि शामिल हुये थे एवं राष्ट्रकवि रामधारी सिंह दिनकर आदि ने इसको संबोधित किया था। पूर्व में भवभूति अलंकरण हरिशंकर परसाई, शिवमंगल सिंह सुमन, मालती जोशी, मन्नु भंडारी, भागवत रावत, नरेश सक्सेना आदि अनेक ख्यातलब्ध साहित्यकारों को दिया गया है ।

Leave A Reply

Your email address will not be published.

दिव्य चिंतन:: सरकारी स्कूलों में घंटी बज रही है…क्या यह चेतावनी की आख़िरी घंटी है ?-हरीश मिश्र      |     मिशन वन क्लब वन डायलिसिस” के अंतर्गत विशेष सेवा कार्यक्रम आयोजित     |     अनैतिक गतिविधियों पर लगेगी लगाम चलेगा कानून का राज – थाना प्रभारी शर्मा     |     सांची में चोरों का गिरोह सक्रिय रात्रि में चोर फरार मोटर साइकिल चढी पुलिस के हत्थे     |     किसानों की समस्याओं को लेकर मुखर हुई कांग्रेस,ट्रैक्टर रैली के साथ धरना प्रदर्शन कर सोंपा ज्ञापन     |     प्रधानमंत्री श्री मोदी के नेतृत्व में भारत हर क्षेत्र में तीव्र गति से आगे बढ़ रहा है : त्रिपुरा मुख्यमंत्री डॉ. साहा     |     त्रिपुरा के मुख्यमंत्री डॉ. माणिक साहा का उप मुख्यमंत्री श्री शुक्ल ने किया अभिनंदन     |     कलेक्टर व जिला पंचायत सीईओ धरसीवा क्षेत्र में विभिन्न कार्यक्रमों में हुए शामिल     |     मध्यप्रदेश की पाठशालाओं का महासम्मेलन “आओ चलें पाठशाला” ऐतिहासिक रूप से सम्पन्न     |     आस्था, परंपरा और संस्कृति का संगम है जमुनिया, भैरव बाबा से ठाकुर बाबा तक गूंजती है श्रद्धा     |    

Don`t copy text!
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- 9425036811