रिपोर्ट धीरज जॉनसन,दमोह
गर्मी के मौसम में बढ़ते तापमान से बचने के उपाय ढूंढे जा रहे है तो वहीं कुछ क्षेत्रों में पानी की कमी से लोग परेशान नजर आ रहे हैं।

शहर से लगभग 22 किमी दूर ग्राम बहेरा में पानी के लिए लोगों को मशक्कत करते देखा जा सकता है जो जान जोखिम में डाल कर बिना मुंडेर के कुएं से गंदा पानी भरने को मजबूर है क्योंकि यहां लगे हैंडपंप में पानी नहीं है और जलापूर्ति के लिए बनी पानी की टंकी शो पीस परिलक्षित होती है।

ग्रामीणों ने बताया कि गर्मियों में पानी समस्या बरकरार है हैंडपंप में पानी नहीं है। बिना मुंडेर के कुएं से पानी भरना जोखिम भरा काम है पर अन्य कोई उपाय भी नहीं है,इस पानी को भी पहले मर्तबानों में रखना पड़ता है गंदगी नीचे बैठ जाने के बाद इसका इस्तेमाल करते है टंकी बन गई पर पानी नहीं मिला।