Let’s travel together.

बराक ओबामा ‘मुसलमान’, चांद पर एस्ट्रोनॉट्स के साथ खेली बिल्लियां! एआई के जवाब से गूगल की फजीहत

0 79

हाल ही में गूगल ने Google AI Overview पेश किया था. कंपनी ने इस फीचर को आम जनता के लिए जारी करना शुरू कर दिया है. हालांकि, इसके प्रदर्शन को लेकर कई सवाल उठे हैं. कभी यह लोगों से चट्टान खाने को कहता है तो कभी पिज्जा पर गोंद लगाने के लिए कहता है. इतना ही नहीं, गूगल के AI टूल ने यह भी दावा किया कि पूर्व अमेरिकी राष्ट्रपति बराक ओबामा एक मुसलमान हैं. ऐसे बेतुके जवाब देकर गूगल की ये AI सर्विस चारों तरफ से घिर गई है.

मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, गूगल एआई ओवरव्यू ने एक सवाल पर रिस्पॉन्स देते हुए कहा कि एस्ट्रोनॉट्स चांद पर बिल्लियों के साथ खेलते थे. गलत जवाबों के चलते गूगल की इस सर्विस को लेकर कई तरह के कयास लगाए जा रहे हैं. इसे अमेरिका में रिलीज करना शुरू कर दिया गया है, लेकिन गलत रिस्पॉन्स की वजह से इसकी विश्वसनीयता सवालों के घेरे में आ गई है.

क्या है गूगल AI Overview?

गूगल एआई ओवरव्यू एक एआई टूल है जो गूगल सर्च करने पर रिजल्ट क्विक समरी बनाता है. यानी यह आपको सर्च से जुड़ी इकट्ठी जानकारी दिखाता है. यह जानकारी इंटरनेट पर अलग-अलग वेब पेज में मौजूद इन्फॉर्मेशन के आधार पर निकलती है. जब से इस फीचर को रिलीज किया गया है, यह एक गैर-भरोसेमंद फीचर साबित हो रहा है, क्योंकि यह सटीक जानकारी नहीं देता है.

बराक ओबामा एक मुसलमान

रिपोर्ट्स के अनुसार, जब पूछा गया कि अमेरिका में मुस्लिम राष्ट्रपतियों की गिनती करो तो एआई ओवरव्यू ने कहा कि अमेरिका में एक मुस्लिम राष्ट्रपति बराक हुसैन ओबामा हुए हैं. हालांकि, बराक ओबामा खुद को एक ईसाई बताते हैं. एक अन्यू दावे में एआई कहता है कि अफ्रीका के 54 देशों में से किसी का भी नाम K (क) से शुरू नहीं होता है, लेकिन ये केन्या को भूल गया.

गूगल ने दी सफाई

इस मामले पर गूगल का कहना है कि इनमें से ज्यादातर रिस्पॉन्स हाई-क्वालिटी की जानकारी देते हैं, जो काफी गहराई के साथ सर्च करने से मिलते हैं. जहां कंपनी को लगता है कि सुधार की जरूरत है, कंपनी वहां कार्रवाई करती है. गूगल की तरफ से आगे कहा गया कि इनमें से कुछ सवाल सामान्य नहीं है, और कुछ उदाहरणों के साथ छेड़छाड़ हुई है. कंपनी ने सफाई देते हुए कहा कि जेनरेटिव एआई अभी एक्सपेरिमेंट के दौर में है.

Leave A Reply

Your email address will not be published.

आस्था, परंपरा और संस्कृति का संगम है जमुनिया, भैरव बाबा से ठाकुर बाबा तक गूंजती है श्रद्धा     |     इंतजार खत्म, झमाझम बारिश से बदला मौसम, किसानों के चेहरों पर लौटी मुस्कान     |      टंट्या मामा की मूर्ति खंडित करने वाले आरोपियों की गिरफ्तारी कि माँग को लेकर  विधायक आदिवासी समाज संगठन के साथ बैठे धरना प्रदर्शन पर     |     लायंस क्लब समृद्धि एवं लायंस क्लब सर्वोदय द्वारा डॉक्टर्स डे उत्साहपूर्वक मनाया गया     |     भोपाल-विदिशा हाईवे पर दो बाइकों की आमने-सामने भिड़ंत, दो युवक घायल     |     सलामतपुर थाने में बदलाव,नए थाना प्रभारी श्याम राज सिंह का स्वागत, दिनेश सिंह रघुवंशी को भावभीनी विदाई     |     यूएन विमेन इंडिया की कंट्री रिप्रेजेंटेटिव शोको इशिकावा ने सराहा प्रदेश का ‘महिलाओं हेतु सुरक्षित पर्यटन स्थल’ मॉडल     |     नीति,कृतज्ञता और जवाबदेही से ही व्यक्ति व समाज का कल्याण संभव- मुनि श्री प्रमाण सागर महाराज     |     संत नगर बैरागढ़ स्टेशन पर प्रतिदिन 30 हजार लीटर पीने के पानी की खपत के साथ ही हरीसेवा जलाश्रम का समापन     |     स्तूप पहाड़ी पर स्थित भैरव बाबा मंदिर विवाद से श्रद्धालुओं मे रोष      |    

Don`t copy text!
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- 9425036811