Let’s travel together.

बराक ओबामा ‘मुसलमान’, चांद पर एस्ट्रोनॉट्स के साथ खेली बिल्लियां! एआई के जवाब से गूगल की फजीहत

0 78

हाल ही में गूगल ने Google AI Overview पेश किया था. कंपनी ने इस फीचर को आम जनता के लिए जारी करना शुरू कर दिया है. हालांकि, इसके प्रदर्शन को लेकर कई सवाल उठे हैं. कभी यह लोगों से चट्टान खाने को कहता है तो कभी पिज्जा पर गोंद लगाने के लिए कहता है. इतना ही नहीं, गूगल के AI टूल ने यह भी दावा किया कि पूर्व अमेरिकी राष्ट्रपति बराक ओबामा एक मुसलमान हैं. ऐसे बेतुके जवाब देकर गूगल की ये AI सर्विस चारों तरफ से घिर गई है.

मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, गूगल एआई ओवरव्यू ने एक सवाल पर रिस्पॉन्स देते हुए कहा कि एस्ट्रोनॉट्स चांद पर बिल्लियों के साथ खेलते थे. गलत जवाबों के चलते गूगल की इस सर्विस को लेकर कई तरह के कयास लगाए जा रहे हैं. इसे अमेरिका में रिलीज करना शुरू कर दिया गया है, लेकिन गलत रिस्पॉन्स की वजह से इसकी विश्वसनीयता सवालों के घेरे में आ गई है.

क्या है गूगल AI Overview?

गूगल एआई ओवरव्यू एक एआई टूल है जो गूगल सर्च करने पर रिजल्ट क्विक समरी बनाता है. यानी यह आपको सर्च से जुड़ी इकट्ठी जानकारी दिखाता है. यह जानकारी इंटरनेट पर अलग-अलग वेब पेज में मौजूद इन्फॉर्मेशन के आधार पर निकलती है. जब से इस फीचर को रिलीज किया गया है, यह एक गैर-भरोसेमंद फीचर साबित हो रहा है, क्योंकि यह सटीक जानकारी नहीं देता है.

बराक ओबामा एक मुसलमान

रिपोर्ट्स के अनुसार, जब पूछा गया कि अमेरिका में मुस्लिम राष्ट्रपतियों की गिनती करो तो एआई ओवरव्यू ने कहा कि अमेरिका में एक मुस्लिम राष्ट्रपति बराक हुसैन ओबामा हुए हैं. हालांकि, बराक ओबामा खुद को एक ईसाई बताते हैं. एक अन्यू दावे में एआई कहता है कि अफ्रीका के 54 देशों में से किसी का भी नाम K (क) से शुरू नहीं होता है, लेकिन ये केन्या को भूल गया.

गूगल ने दी सफाई

इस मामले पर गूगल का कहना है कि इनमें से ज्यादातर रिस्पॉन्स हाई-क्वालिटी की जानकारी देते हैं, जो काफी गहराई के साथ सर्च करने से मिलते हैं. जहां कंपनी को लगता है कि सुधार की जरूरत है, कंपनी वहां कार्रवाई करती है. गूगल की तरफ से आगे कहा गया कि इनमें से कुछ सवाल सामान्य नहीं है, और कुछ उदाहरणों के साथ छेड़छाड़ हुई है. कंपनी ने सफाई देते हुए कहा कि जेनरेटिव एआई अभी एक्सपेरिमेंट के दौर में है.

Leave A Reply

Your email address will not be published.

बड़ा बदलाव: ग्रामीणों को अब मिलेंगे 125 दिन रोजगार, पंचायतों ने पूरी की तैयारियां     |     सेफ क्लिक 2.0 अभियान,  पुलिस की साइबर सुरक्षा रैली, ग्रामीणों को ऑनलाइन ठगी से बचने के दिए गुर     |     सेवाकाल पूर्ण होने पर शिक्षक रफीक खान को दी भावभीनी विदाई     |     बस्तर के एकलव्य आदर्श आवासीय विद्यालयों में अतिथि शिक्षक भर्ती में मनमानी     |     उप मुख्यमंत्री राजेंद्र शुक्ल ने राष्ट्रीय चिकित्सक दिवस पर चिकित्सकों को दी शुभकामनाएँ     |     बेगमगंज एसडीएम पदस्थ हुई प्रियंका भलावी      |     बैंक के वरिष्ठ खातेदारों सहित बैंककर्मियों का हुआ स्वास्थ्य परीक्षण      |     अब बरेली का स्ट्रीट फूड होगा और सुरक्षित: मंत्री पटेल की पहल पर 130 वेंडर्स को मिली ट्रेनिंग, पीएम स्वनिधि से जुड़ेंगे     |     आचार्य श्री का मध्य प्रदेश में प्रवेश दो जुलाई को पांढुर्ना में      |     भावुक माहौल में दी गई डॉ. रामकुमार स्वर्णकार को विदाई, कहा- व्यक्तित्व और कृतित्व दोनों उत्कृष्ट     |    

Don`t copy text!
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- 9425036811