Let’s travel together.

बांग्लादेशी सांसद की हत्या का मास्टरमाइंड निकला दोस्त, जानें अमेरिकी नागरिक ने कैसे रची साजिश

0 142

बांग्लादेश के अवामी लीग के सांसद अनवारुल अजीम की हत्या के मामले में एक के बाद एक सनसनीखेज जानकारी सामने आई है. राज्य पुलिस की ओर से दी गई जानकारी के मुताबिक, इस घटना में तीन लोगों को गिरफ्तार किया गया है. ढाका पुलिस ने सैयद अमानुल्लाह, मुस्तफिजुर और फैसल अली नाम के तीन लोगों को ढाका से गिरफ्तार किया है. उनसे पूछताछ के बाद एक नया नाम सामने आया है. अख्तरुज्जमां उर्फ ​​साहिन सांसद हत्याकांड का ‘मास्टरमाइंड’ था.

बता दें कि अख्तरुजम्मां अमेरिकी नागरिक है. उसका मूल घर बांग्लादेश के जेनाइदाह इलाके में कोटचंदपुर है. आरोपी का भाई उस इलाके का मेयर है. वह मृत सांसद का दोस्त भी था. अख्तरुजमां की मृतक सांसद से व्यापारिक दुश्मनी थी. और उससे इसे हत्या माना जा रहा है.

बता दें कि बांग्लादेश के सांसद की 13 मई को हत्या कर दी गई थी और उनका गला घोंट दिया गया था. हत्या के बाद उनके शव को टुकड़े-टुकड़े किए गए थे और फिर उसे फ्रीजर में रख दिया गया था.

कौन है अख्तरुज्जमां? जिसने रची हत्या की साजिश

पुलिस का कहना है कि सांसद की हत्या में करीब सात लोग शामिल हैं. इनमें से छह बांग्लादेशी हैं. आरोपियों की सूची में अख्तरुजमां की प्रेमिका शिलास्ती रहमान का नाम है. हत्या से पहले अख्तरुज्जमां खुद कोलकाता स्थित फ्लैट पर पहुंचा था. उनके साथ गर्लफ्रेंड शिलास्ती भी थीं. पुलिस का कहना है कि अख्तरुज्जमां देश वापस लौटे बिना नेपाल भाग गया.

बांग्लादेशी पुलिस सूत्रों के मुताबिक, आरोपी अमानुल्लाह को अख्तरू जम्मानी ने काम पर रखा था. हत्या के लिए करीब पांच करोड़ रुपये की सुपारी दी गई थी.

दूसरी ओर, इसी अमानुल्लाह ने जिहाद और सियाम नाम के दो बांग्लादेशी साथियों को अवैध रूप से सीमा पार करवाकर कोलकाता में किराये के फ्लैट में रहने के लिए पहुंचाया था. अमानुल्लाह ने मुस्तफिजुर और फैसल नाम के दो लोगों को हत्या की सुपारी दी थी. जांच के मुताबिक, जिहाद और सियाम को छोड़कर बाकी लोग वैध दस्तावेजों के साथ भारत आए थे. हत्या के बाद वे अलग-अलग ढाका लौट गये.

आरोपी 11 दिनों तक रहे थे कोलकाता के होटल में

बात यहीं खत्म नहीं हुई. सांसद की हत्या के बाद शव भारतीय साथी को सौंप दिया गया. अमानुल्लाह ने पूछताछ के दौरान बांग्लादेशी पुलिस को यह बात बताई. पुलिस अब आरोपी भारतीय की तलाश कर रही है.

बांग्लादेशी सांसद की हत्या की सनसनीखेज जानकारी सामने आई है. दो मुख्य आरोपी मुस्तफिजुर और फैजल अली 11 दिनों तक कोलकाता के पार्क स्ट्रीट के सदर सदर स्ट्रीट स्थित एक होटल में रूके थे. बांग्लादेश सांसद की हत्या के मामले में बांग्लादेश पुलिस द्वारा गिरफ्तार किए गए तीन लोगों में ये दो लोग मुख्य आरोपी हैं. दोनों आरोपियों ने वैध नागरिकता (पासपोर्ट) दिखाकर होटल में प्रवेश किया था.

Leave A Reply

Your email address will not be published.

7 दिन में प्रशासन द्वारा कार्यवाही के आश्वासन के बाद किया संयम जैन ने धरना प्रदर्शन खत्म     |     दीवानगंज PHC में डॉक्टर का इंतजार, जन्म प्रमाण पत्र के लिए ग्रामीणों के 10 चक्कर     |     जंगल में मिली नवजात बच्ची को 21 दिन बाद भोपाल के शिशु गृह भेजा, माता-पिता का नहीं मिला सुराग     |     गणेशोत्सव में देवी-देवता एवं ऋषि स्वरूप प्रतियोगिता, प्रतिभागियों ने लिया हिस्सा     |     चैनपुर स्कूल में चित्रकला कार्यक्रम, भाजपा मंडल अध्यक्ष ने बढ़ाया नन्हे कलाकारों का उत्साह     |     प्राचीन बावड़ी को अतिक्रमण मुक्त कराने कांग्रेस ने सौंपा ज्ञापन      |     बंडा जहरीली शराब कांड के बाद पुलिस विभाग में बड़ी प्रशासनिक कार्रवाई      |     संयम धर्म से ही जीवन बनता है स्वर्णमय : मुनि श्री गरिष्ठ सागर महाराज     |     सोलर प्लांट से कॉपर केबल चोरी मामले में दो आरोपी गिरफ्तार, 70 किलो कॉपर तार और 19 हजार रुपये बरामद     |     केमफेस्ट -2026 का शुभारंभ      |    

Don`t copy text!
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- 9425036811