Let’s travel together.

ऑफिस से घर आते ही पति पर कहर बनकर टूट पड़ी बीवी, जमकर बरसाए लात-घूंसे, VIDEO ने घरेलू हिंसा पर छेड़ी नई बहस

0 111

सोशल मीडिया पर इन दिनों एक कपल का वीडियो खूब वायरल हो रहा है. इसमें दिखाया गया है कि एक शख्स ऑफिस से घर लौटता है. वह अपना हेलमेट उतारने ही वाला था कि पत्नी बुरी तरह उस पर टूट पड़ती है. इसके बाद तो महिला ऐसे ताबड़तोड़ लात-घूंसे बरसाती है कि पूछिए ही मत. पूरी घटना सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई. वीडियो में देखा जा सकता है कि शख्स पूरे समय चुपचाप मार सहते रहता है.

@cctvidiots एक्स हैंडल से वीडियो शेयर कर यूजर ने लिखा है, ’14 घंटे की शिफ्ट करने के बाद पति दफ्तर से घर लौटता है. चूंकि वो कचरा बाहर निकालना भूल गया था, इससे नाराज पत्नी ने उसकी जमकर पिटाई कर दी.’ वीडियो को गौर से देखने पर पता चलता है कि सीसीटीवी फुटेज पिछले साल 29 जनवरी का है. मतलब, घटना उसी दिन की है. हालांकि, यह स्पष्ट नहीं हो पाया है कि यह वीडियो कहां का है.

सोशल साइट एक्स पर शेयर हुए 20 सेकंड के इस फुटेज ने इंटरनेट पर नई बहस छेड़ दी है. लोगों का कहना है कि घरेलू हिंसा एक गंभीर समस्या है. लेकिन इस तथ्य के बावजूद कि आमतौर पर केवल महिलाएं ही इसका शिकार होती हैं, वायरल फुटेज देखकर कहा जा सकता है कि पुरुष भी ऐसी हिंसा का शिकार होते हैं.

यहां देखें वीडियो, जब महिला ने ऑफिस से लौटे पति की जमकर की पिटाई

‘पुरुष भी होते हैं घरेलू हिंसा का शिकार’

एक यूजर ने लिखा है, अधिकांश लोग यह सोचकर रिपोर्ट करने में शर्मिंदगी महसूस करते हैं कि लोग उनकी खिल्ली उड़ाएंगे. पर सच तो ये है कि पुरुष भी घरेलू हिंसा का शिकार होते हैं. वहीं, दूसरे यूजर ने कमेंट किया है, मैं तो यह सोचकर हैरान हूं कि कचरा बाहर करना भूलने पर उसकी ऐसी पिटाई हुई है, तो बाकी गलतियों के लिए उसे किस तरह की सजा मिलती होगी.

एक अन्य यूजर का कहना है, कचरा भूलने वाली बात में कितनी सच्चाई है यह तो नहीं पता, लेकिन वीडियो से एक बात तो साबित हो चुका है कि बंदा घरेलू हिंसा का शिकार है.

Leave A Reply

Your email address will not be published.

पत्नी के मायके में रहने से परेशान था युवक? 24 वर्षीय भागीरथ की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत     |     बेगमगंज तहसील कार्यालय में घुसा सांड खा गया फाइलें     |     विकसित भारत के संकल्प के साथ निकली सेवा ज्योति कलश यात्रा     |     आंगन मिलन सेवा कार्यक्रम में सामिल हुए नितिन गौरीशंकर अग्रवाल     |     रायपुर के माटीपुत्र स्व. पंकज शर्मा ने अल्पायु में रचा पत्रकारिता का अमर इतिहास     |     गौ माता को राष्ट्र माता का दर्जा दिलाने गौ सम्मान के राज्य प्रचारक किशन गिरी महाराज पहुंचे तिल्दा     |     आत्मतत्व में डूबे तभी आत्मा से परमात्मा बनने का मार्ग प्रशस्त होगा     |     उप मुख्यमंत्री श्री शुक्ल ने किया संजय गांधी अस्पताल परिसर का निरीक्षण     |     उप मुख्यमंत्री श्री शुक्ल ने नागरिकों से की सेवा ज्योति यात्रा कार्यक्रम में पहुंचने की अपील     |     एमबीबीएस 2026 बैच के फाउंडेशन कोर्स का शुभारंभ     |    

Don`t copy text!
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- 9425036811