Let’s travel together.

कानड़ पुलिस थाने की महिला थानेदार रिश्वत की रकम लेते रंगे हाथों गिरफ्तार

0 160

आगरमालवा। लोकायुक्त पुलिस ने अभी अभी एक महिला थानेदार को रिश्वत की रकम लेते रेंज हाथों धर दवोचा मामला आगर मालवा ज़िले के कानड थाना क्षेत्र का है ! स्थानीय निवासी आवेदक रितेश राठोर  ने 11 अप्रेल को पुलिस अधीक्षक लोकायुक्त उज्जैन अनिल विश्वकर्मा को आवेदन प्रस्तुत कर शिकायत की थी कि TI थाना प्रभारी कानड़ मुन्नी परिहार उस से दबाव बनाकर सट्टा चलाने का कह रही है ओर इस के लिए हर महीने 20 हज़ार रुपए रिश्वत की माँग कर रही है।आवेदक की शिकायत पर कार्यवाही करते हुए को DSP श्री राजकुमार शराफ़ के नेतृत्व में टीम का का गठन कर ट्रैप आयोजित किया गया।

आज लोकायुक्त उज्जैन की टीम DSP सुनील तालान, TI राजेंद्र वर्मा आरक्षकगण संजय पटेल , सुनील परसाई , नीरज राठोर व इसरार द्वारा थाना कानड़ ज़िला आगर मालवा में आवेदक से 29 हज़ार रुपए की रिश्वत लेते हुए TI मुन्नी परिहार मैडम को रंगे हाथों पकड़ा गया है। मोके पर अभी कार्यवाही जारी हे
बातचीत के दौरान TI मुन्नी परिहार थाना प्रभारी कानड़ द्वारा आवेदक से पिछले महीने के बाक़ी 9 हज़ार ओर चालू महीने के बीस हज़ार रुपए के हिसाब से कुल 29 हज़ार की माँग की गयी थी।

आवेदक के अनुसार उसको क़ोरोना लॉकडाउन में गल्ले के व्यापार में नुक़सान होने से उसने वर्ष 2021 में सट्टा चलाया था उसका TI मुन्नी परिहार हर महीने 20 हज़ार रुपए लेती थी। अब सट्टा नहीं खिलाना चाहता लेकिन TI मैडम दबाव बनाकर सट्टा चलवा रही हे ओर रिश्वत के रूप में हर महीने 20 हज़ार रुपए माँग रही है।

Leave A Reply

Your email address will not be published.

 मथुरा-वृंदावन एवं नैमिषारण्य तीर्थयात्रा के लिए श्रद्धालुओं का जत्था रवाना     |     आरंग कभी प्राचीन जैन मंदिरों का गढ़ रहा है,हजार साल से भी अधिक प्राचीन तीर्थंकर प्रतिमाओं के मुनियों ने किए दर्शन     |     द्वितीय अध्याय ‘काव्य कुंभ’::साहित्य और कला को समर्पित  गरिमामय आयोजन     |     विश्व पर्यावरण दिवस 2026 के अवसर पर एनएचआईटी द्वारा वृक्षारोपण एवं स्वच्छता अभियान का आयोजन     |     वैश्विक शांति के लिए सकारात्मक पत्रकारिता समय की आवश्यकता : मधुकर द्विवेदी     |     जब लूटेरो को पकड़ने खुद लुटने पहुंची पुलिस तो पुलिस जाल में फंसे दो लुटेरे      |     वर्षों पुरानी समस्या का होगा समाधान, दीवानगंज रेलवे स्टेशन सेमरा मार्ग पर बन रही 230 मीटर लंबी नाली     |     तीन आत्महत्याओं के बाद फिर उठी पोस्टमार्टम सुविधा की मांग, एक सप्ताह में तीसरी घटना     |     रायसेन में सेंट्रल बैंक ऑफ इंडिया का मेगा आउटरीच कैंप: करोड़ों के ऋण स्वीकृत, विकास को मिलेगी नई रफ्तार     |     कैंसर की समय पर पहचान और त्वरित इलाज से बचाई जा सकती है जिंदगी -केंद्रीय मंत्री  शिवराज सिंह चौहान     |    

Don`t copy text!
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- 9425036811