Let’s travel together.

मुक्तिधाम पर लगा नया वाटर कूलर

0 171

-भाजपा जिलाध्यक्ष राजू बाथम ने किया शुभारंभ

– सामाजिक संस्थाओं की पहल पर 15 वां वाटर कूलर हुआ शुरू

शिवपुरी से रंजीत गुप्ता

ग्रामीण बैंक समाज सेवा समिति की पहल पर शहर में 15 वां वाटर कूलर शुरू हो गया। जिसका लाभ जनता को मिलेगा और इस भीषण गर्मी के दौर में लोगों को ठंडा पानी मिल सकेगा। 15 वां वाटर कूलर शहर के मुक्तिधाम पर शुरू किया गया है। इस वाटर कूलर का शुभारंभ भाजपा जिलाध्यक्ष राजू बाथम के द्वारा किया गया। इस वाटर कूलर की स्थापना मुक्तिधाम शिवपुरी पर अनिल खटीक द्वारा अपनी स्व.माता जी की स्मृति में की गई है ।
इस वाटर कूलर का शुभारम्भ भाजपा जिलाध्यक्ष राजू बाथम द्वारा पूजन कर किया गया। ज्ञातव्य रहे कि अनिल खटीक द्वारा यह दूसरा वाटर कूलर लगवाया गया है इससे पहले ग्वालियर बाई पास पर स्थापित किया गया है। पिछले साल ग्रामीण बैंक समाज सेवा समिति की पहल पर शहर की अन्य समाजसेवी संस्थाएं आगे आई और सबके प्रयासों से विभिन्न स्थानों पर वाटर कूलर लगने की पहल हुई। अभी तक 15 वाटर कूलर स्थापित हो सकें हैं।
वाटर कूलर का शुभारंभ करते हुए भाजपा जिलाध्यक्ष राजू बाथम ने इस सेवा भावी कार्य के लिए अनिल खटीक की प्रशंसा की। नेक कार्य हेतु पूरे परिवार को शुभकामनाएं दी। साथ ही उन्होंने कहा कि शिवपुरी एक ऐसा शहर बन गया है यहां पर प्रत्येक चौराहे पर आम जन हेतु शीतल जल उपलब्ध है। शहर के समाजसेवियों की यह पहल बहुत सराहनीय है।
इस अवसर पर ग्रामीण बैंक समाज सेवा समिति के राजीव श्रीवास्तव, सचिव कपिल गुप्ता, राजकुमार रघुवंसी, डॉ ओम रघुवंशी, क्षत्रिय महासभा के अध्यक्ष एसकेएस चौहान, युवा इकाई के अध्यक्ष लोकेन्द्र सिंह परमार, अनिल खटीक, शिव चरण खटीक, मुकेश खटीक उपस्थित थे। कार्यक्रम के अन्त में अनिल खटीक ने सभी के प्रति आभार व्यक्त किया।

Leave A Reply

Your email address will not be published.

रायसेन निःशुल्क स्वास्थ्य शिविर में 500 से अधिक मरीजों का हुआ परीक्षण     |     गांधी जयंती पर ऐतिहासिक पहल: 2.42 लाख से अधिक ग्राम सभाओं ने लिया ‘बाल विवाह मुक्त भारत’ का संकल्प     |     “रजिस्ट्री होगी या कल बेदखली का डर? उदयपुरा-देवरी में स्वामित्व योजना के बीच वन-राजस्व रिकॉर्ड का पेंच”     |     विश्व के प्रथम प्रस्तार श्रीयंत्र मंदिरअमरकंटक का निर्माण पूर्ण     |     गौरी शंकर धाम शिव मंदिर पर श्रीमद् भागवत कथा को लेकर निकली शोभा यात्रा का जगह-जगह हुआ स्वागत      |     जिला पंचायत वार्ड-3 उपचुनाव में पूजा राकेश चौकसे की बड़ी जीत, 4900 वोटों से दर्ज की विजय     |     क्या अब यात्रियों को पायलटों की धार्मिकता भी तलाशनी होगी? अजय बोकिल     |     भोपाल और सांची के दौरे पर केंद्रीय मंत्री शिवराज सिंह चौहान, छात्रवृत्ति कार्यक्रम में होंगे शामिल     |     गिरजेश कुशवाहा को शासकीय अधिवक्ता बनाए जाने पर संस्कार सेना ने किया स्वागत     |     जैन धर्म ओर पत्रकारिता- सुरेंद्र जैन     |    

Don`t copy text!
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- 9425036811