Let’s travel together.

आने वाली पीढ़ी के लिए बरसात के पानी को रोकने की जरूरत- सुरेश राठखेड़ा

0 186

– सांसद विवेक शेजवलकर की मौजूदगी में हुआ तालाबों को भूमिपूजन

– पोहरी जनपद में 410.70 लाख की लागत से 10 तालाबों का होगा निर्माण

शिवपुरी से रंजीत गुप्ता

भूमिगत जल के अत्यधिक दोहन से आज हम पानी की कमी की समस्या से लड़ रहे हैं यदि समय पर बरसात के पानी को रोकने का प्रयास नहीं किया तो हमारी आने वाली पीढ़ी को पीने का पानी मिलना मुश्किल हो जाएगा होगा इसलिए बारिश के पानी को रोकने की जरूरत है। केंद्र की मोदी सरकार और प्रदेश की शिवराज सरकार ने इसकी पहल शुरू की है। इसी क्रम में पोहरी जनपद में 410.70 लाख की लागत से 10 तालाबों का निर्माण होगा। यह बात पीडब्ल्यूडी राज्यमंत्री सुरेश राठखेड़ा ने सोमवार को पोहरी में जलाभिषेक अभियान की शुरूआत के मौके पर कही।
ग्वालियर सांसद विवेक शेजवलकर की मौजूदगी में यह कार्यक्रम आयोजित किया गया। अमृत सरोवर के तहत पोहरी जनपद क्षेत्र में 10 तालाब कार्य का 410.70 लाख की लागत से इस बरसात के पहले पूर्ण किया जाना है जिनमें से सोमवार को 9 तालाबों का भूमि पूजन 360.90 लाख रुपए की लागत का शंकर जी के मंदिर पर आयोजित जल अभिषेक सम्मेलन में किया गया। इस मौके पर पोहरी क्षेत्र के जनप्रतिनिधि व अधिकारीगण मौजूद रहे।
इस मौके पर ग्वालियर संसदीय क्षेत्र के सांसद विवेक शेजवलकर ने कहा कि आज हम को जलाभिषेक करने की आवश्यकता पड़ रही है जिसकी शुरुआत जलाभिषेक अभियान के रूप में हमारे प्रधानमंत्री माननीय मोदी जी ने पूरे भारत में करवाइए। अमृत सरोवर के रूप में विभिन्न क्षेत्रों में तालाबों का निर्माण किया जा रहा है। इन तालाबों के बनने से भूमिगत जलस्तर में बढ़ोत्तरी होगी साथ ही सिंचाई का क्षेत्र भी बढ़ेगा।
इन तालाबों के बनने से पोहरी जनपद के ग्राम पाटनपुर अगर्रा, परासरी दौरानी हिनोतिया, डोबा, माता बीलबरामाता, कैरारा, बनवारी पुरा के लगभग 2000 बीघा में सिंचाई की सुविधा प्राप्त होगी। कार्यक्रम में अधिकारियों ने बताया कि इन तालाब से मछली पालन करा आदिवासी भाइयों को रोजगार मूलक गतिविधियों से भी जोड़ा जाएगा।

Leave A Reply

Your email address will not be published.

रायसेन निःशुल्क स्वास्थ्य शिविर में 500 से अधिक मरीजों का हुआ परीक्षण     |     गांधी जयंती पर ऐतिहासिक पहल: 2.42 लाख से अधिक ग्राम सभाओं ने लिया ‘बाल विवाह मुक्त भारत’ का संकल्प     |     “रजिस्ट्री होगी या कल बेदखली का डर? उदयपुरा-देवरी में स्वामित्व योजना के बीच वन-राजस्व रिकॉर्ड का पेंच”     |     विश्व के प्रथम प्रस्तार श्रीयंत्र मंदिरअमरकंटक का निर्माण पूर्ण     |     गौरी शंकर धाम शिव मंदिर पर श्रीमद् भागवत कथा को लेकर निकली शोभा यात्रा का जगह-जगह हुआ स्वागत      |     जिला पंचायत वार्ड-3 उपचुनाव में पूजा राकेश चौकसे की बड़ी जीत, 4900 वोटों से दर्ज की विजय     |     क्या अब यात्रियों को पायलटों की धार्मिकता भी तलाशनी होगी? अजय बोकिल     |     भोपाल और सांची के दौरे पर केंद्रीय मंत्री शिवराज सिंह चौहान, छात्रवृत्ति कार्यक्रम में होंगे शामिल     |     गिरजेश कुशवाहा को शासकीय अधिवक्ता बनाए जाने पर संस्कार सेना ने किया स्वागत     |     जैन धर्म ओर पत्रकारिता- सुरेंद्र जैन     |    

Don`t copy text!
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- 9425036811