Let’s travel together.

पुलिस अधीक्षक के आदेश पर पुलिस ने की स्कूल बसों की जांच

0 141

सुप्रीम कोर्ट की गाइडलाइन के तहत जारी 18 बिंदुओं का पालन करने के दिए निर्देश

सलामतपुर रायसेन से अदनान खान की रिपोर्ट

बुधवार के दिन थाना अंतर्गत दीवानगंज पुलिस ने भोपाल विदिशा रोड दीवानगंज स्थित सेंट जॉर्ज इंटरनेशनल स्कूल बसों की जांच पड़ताल की। जिले में एक बार फिर पुलिस और प्रशासन स्कूली वाहनों को लेकर सख्त हो गया है। पिछले 2 दिनों से जिलेभर में पुलिस और यातायात विभाग की टीमें स्कूल वाहनों की चेकिंग कर रही है। स्कूलों में पहुंचकर प्रबंधन से बच्चों की सुरक्षा को लेकर इंतजाम देखे जा रहे। इसी के तहत सलामतपुर थाना क्षेत्र के दीवानगंज चौकी प्रभारी सत्येंद्र दुबे भोपाल विदिशा मेन रोड स्थित सेंट जॉर्ज इंटरनेशनल स्कूल पहुंचे। यहां पर स्कूल बसों समेत अन्य वाहनों की जांच की। स्कूली बसों के चालकों के संबंध में जानकारी ली गई। सुरक्षा इंतजाम देखे गए, बस में लगे सीसीटीवी चेक किए बस एवं बस चालकों के दस्तावेज भी चेक किए गए। एसपी विकाश कुमार शाहवाल एवं एडिशनल एसपी अमृत मीणा के निर्देंश पर जिलेभर में स्कूल बसों की चैकिंग की जा रही है। दीवानगंज चौकी प्रभारी सत्येंद्र दुबे ने बताया कि स्कूल प्रबंधन से कहा जा रहा कि स्कूली बसों में गड़बड़ी पाए जाने पर सख्त कार्रवाई की जाएगी। सभी स्कूल संचालक स्कूली बसों की सतत मॉनिटरिंग करें। यदि किसी भी स्थिति में कोई भी गड़बड़ी पाई जाती है तो बस संचालक के साथ दोषी पाए जाने वाले व्यक्तियों पर भी कार्रवाई की जाएगी। किसी भी स्कूल में अगर कोई ड्राइवर, क्लीनर को नौकरी पर रखता है तो उसका पुलिस वैरीफिकेशन अवश्य कराएं।

Leave A Reply

Your email address will not be published.

सौतेली मां समेत तीन पर पिता की हत्या कर आत्महत्या का रूप देने का आरोप, निष्पक्ष जांच की मांग     |     अजमेर सिंह गौड़ ने सरदारपुर एसडीएम का पद संभाला; जनसमस्याओं का त्वरित समाधान होगी प्राथमिकता     |     बोला मोयाखेड़ा: श्री कुबा नंदाचार्य जी व नर्मदा मंदिर में धूमधाम से मना गुरु पूर्णिमा महोत्सव     |     संगठन विस्तार एवं संगठन मजबूत करने विशेष बैठक आयोजित     |     नमो हरित नगर’ अभियान बना जनआंदोलन, रायसेन में जनप्रतिनिधियों से लेकर विद्यार्थियों तक ने लगाए पौधे     |     विश्व बाघ दिवस पर वन मंडल कार्यालय रायसेन द्वारा राइड फॉर टाइगर वाहन रैली निकाल कर बाघों के संरक्षण का दिया संदेश     |     सरस्वती साइकिल योजना में हो रहा भ्रष्टाचार,कांग्रेस का आरोप      |     खड़ी बाइक में लगी भीषण आग,जलकर हुई खाक     |     पत्रकारों और अधिकारियों ने किया पौधरोपण     |     कान्वेंट स्कूल में चाकूबाजी, फुटबॉल विवाद ने लिया हिंसक रूप; 12वीं के छात्र पर 10वीं के छात्र ने किया हमला     |    

Don`t copy text!
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- 9425036811