Let’s travel together.

बोरवेल खुला मिला तो खैर नहीं, जिले में एक ग्रामीण पर दर्ज हुई पहली एफआईआर

0 73

बोरवेल खुला पाए जाने पर मंडी थाने में एफआईआर दर्ज की गई

अनुराग शर्मा सीहोर

बोरवेल खुला छोड़ देने पर आए दिन हो रही दुघर्टनाओं को लेकर तथा दुर्घटना होने की संभावना बनी रहने के कारण अब दोषी लोगों पर एफआईआर दर्ज कराई जा रही है। खुला बोरवेल छोडऩे पर जिले में ग्राम जमुनिया के एक ग्रामीण पर एफआईआर दर्ज कराई गई।
सीहोर तहसील के ग्राम जमुनिया तालाब निवासी रामसिंह पिता तेज सिंह का बोरवेल खुला पाए जाने पर मंडी थाने में एफआईआर दर्ज की गई है। यह एफआईआर ग्राम जमुनिया तालाब की पटवारी रीना त्यागी की रिपोर्ट के आधार पर भारतीय दंड संहिता 1860 की धारा 188 के अंतर्गत दर्ज की गई है।
हल्का पटवारी ग्राम जमुनिया द्वारा 19 अप्रैल को पंचायत सचिव, चौकीदार तथा अन्य ग्राम वासियों के समक्ष निरीक्षण करने पर रामसिंह का बोरवेल खुला पाया गया। हल्का पटवारी द्वारा पुन: 24 अप्रैल को निरीक्षण किया गया जिसमें रामसिंह द्वारा बोरवेल को पन्नी से ढका गया था, जो कि अत्यंत खतरनाक तथा दुर्घटना होने की संभावना बनी रहती। बोरवेल को नियमानुसार पूर्णत: बंद नहीं करना तथा खुला रखना कलेक्टर एवं जिला दंडाधिकारी द्वारा जारी आदेश के अंतर्गत दंड प्रक्रिया संहिता 1973 की धारा 144 का उलंघन होना पाया गया। हल्का पटवारी ग्राम जमुनिया तालाब की रिपोर्ट के आधार पर तहसीलदार सीहोर भरत नायक द्वारा मंडी थाने में एफआईआर दर्ज करने के लिए पत्र लिखा गया था।

Leave A Reply

Your email address will not be published.

नवा़गत एसडीएम ने किया आंगनबाडियों का औचक निरीक्षण बेगमगंज, नवांगत एसडीएम प्रियंका भलावी द्वारा नगर की आंगनवाड़ी केन्द्रों का औचक निरीक्षण किया गया। निरीक्षण के दौरान परियोजना अधिकारी संगीता ठाकुर एवं सुपरवाइजर सुमन लता शर्मा उपस्थित रहीं। एसडीएम प्रियंका भलावी द्वारा वार्ड क्रमांक 2 एवं वार्ड क्रमांक 13 के आंगनवाड़ी केन्द्रों का निरीक्षण कर व्यवस्थाओं का जायजा लिया । इस दौरान बच्चों की उपस्थिति, पोषण आहार, साफ- सफाई एवं अभिलेखों की जांच की गई तथा आवश्यक निर्देश भी दिए गए। बच्चों का वजन देखा और पोषण ट्रैकर एप की समस्त एंट्री की समीक्षा की तथा बच्चो के साथ मनोरंजक गतिविधियों में शामिल होकर बच्चों का उत्साह वर्धन किया तथा स्व सहायता समूह द्वारा प्रदाय भोजन और नाश्ता की गुणवत्ता के संबंध में आवश्यक दिशा-निर्देश दिए वार्ड क्रमांक 2 में सोनाली पंथी आंगनवाड़ी कार्यकर्ता और वार्ड क्रमांक 13 मे धनवाई कुशवाहा के केंद्र पर अभिलेख की जानकारी ली। फोटो एसडीएम आंगनबाड़ी केंद्रों का निरीक्षण करते हुए     |     तेज रफ्तार बस ने मोटरसाइकिल को रौंदा पिता पुत्र की मौत पत्नी और पुत्र घायल     |     व्यापारी पर जानलेवा हमला करने वालों का पुलिस ने निकाला जुलूस      |     तेज गरज चमक के साथ तेज वर्षा के बीच तीन स्थानों पर गिरी आकाशकीय बिजली , कोई जनहानि नही , विद्युत उपकरण हुए खराब     |     सुल्तानगंज पुलिस द्वारा चोरी की नही लिखी रिपोर्ट,इंसाफ के लिए भटक रही दलित महिला      |     सिलतरा को मिली पुलिस थाना की सौगात एसपी ने किया शुभारंभ     |     नकटी के पीड़ित परिवारों को जब तक न्याय नहीं मिलेगा तब तक जारी रहेगा संघर्ष     |     शिवपुरी के मंगलम योग केंद्र पहुंचे मप्र योग आयोग अध्यक्ष, बच्चों ने दिखाए आकर्षक आसन       |     गौसेवा के साथ मनाया 78वां सीए दिवस, शिवपुरी में स्थापित होगा अत्याधुनिक सीए रीडिंग रूम     |     बारिश शुरू होते ही भोपाल-विदिशा हाईवे 18 पर फिर शुरू हुआ बेजुबान पशुओं की मौत का सिलसिला     |    

Don`t copy text!
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- 9425036811