Let’s travel together.

सरकार के कामों पर खैरागढ़ ने विश्वास जताया: दुर्गेश वर्मा

0 151

– भाजपा की इस हार से सबसे ज्यादा नुकसान रमन सिंह कोचुनाव को चुनौती के रूप में लेते हुए सेमीफाइनल बताया था

सुरेन्द्र जैन धरसीवां

खैरागढ़ विधानसभा उपचुनाव में कांग्रेस ने शानदार जीत दर्ज की है कांग्रेस को नगरीय ही नहीं बल्कि ग्रामीण खासकर वन क्षेत्र में अच्छी खासी बढ़त मिली। 21 चरणों में हुई मतगणना में केवल 3 चरणों में ही भाजपा को मामूली बढ़त मिली। खैरागढ़ उपचुनाव में मिली जीत के बाद ब्लॉक कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष दुर्गेश वर्मा ने कहा कि सीएम भूपेश बघेल काका ने मामा शिवराज चौहान के अंहकार को तोड़कर ऐतिहासिक जीत दर्ज की है।
उन्होंने कहा कि खैरागढ़ के लोगों ने राज्य सरकार की जनकल्याणकारी नीतियों और कार्यक्रमों के प्रति एक बार फिर से अपना विश्वास जताया है। पिछली सरकार ने 9 जिले बनाए थे लेकिन उन्हें वर्ष 2018 के आम चुनाव में केवल मुंगेली को छोड़कर 8 जिलों में करारी हार का सामना करना पड़ा था। वर्मा ने कहा कि यह जीत खैरागढ़ की जनता की जीत है खैरागढ़ की जनता से किया गया वादा सरकार तय समय सीमा में ही पूरा करेगी। भाजपा की इस हार से सबसे ज्यादा नुकसान रमन सिंह को हुआ। उन्होंने इस चुनाव को चुनौती के रूप में लेते हुए सेमीफाइनल बताया था। भाजपा ने प्रदेश के अपने सभी नेताओं के साथ पड़ोसी राज्य के मुख्यमंत्री और दो केंद्रीय मंत्रियों को भी मैदान में उतारा फिर भी हार का सामना करना पड़ा। वर्मा ने कहा कि सदन में कांग्रेस के विधायकों की संख्या 68 से बढ़कर 71 पहुंच गई.

Leave A Reply

Your email address will not be published.

देहरी खेड़ापति हनुमान मंदिर में आज मनाई जाएगी राधारानी जन्माष्टमी     |     रायसेन दरगाह शरीफ पर उर्स की तैयारियों को लेकर प्रशासन ने की बैठक     |     प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्म दिवस पर नगर परिषद, जनप्रतिनिधियों और भाजपा कार्यकर्ताओं ने किया श्रमदान     |     राधा अष्टमी पर श्रीजी मंदिर में गूंजेंगे राधा-कृष्ण के भजन, प्राकट्य महोत्सव पर भजन संध्या का आयोजन     |     मुख्यमंत्री जनविश्वास अभियान के अंतर्गत एसडीएम ने सुनीं ग्रामीणों की समस्याएं,विभिन्न संस्थाओं का किया निरीक्षण     |     जिला पंचायत उपचुनाव, लक्ष्मण सिंह लोधी तीर कमान और पूजा चौकसे दो पत्ती चुनाव चिन्ह लेकर उतरे चुनाव मैदान में      |     मंडीदीप रेलवे लाइन पर अज्ञात व्यक्ति गंभीर रूप से घायल मिला, सिर में लगी चोट     |     वनमाली शिक्षक सम्मान 2026 में रायसेन जिले के शिक्षकों को किया सम्मानित     |     दीवानगंज में 10 लाख के जेवरात की चोरी का 24 घंटे में खुलासा, बेटी और उसके दोस्त गिरफ्तार     |     कलेक्टर अरुण विश्वकर्मा ने स्वास्थ्य केंद्र मुड़िया खेड़ा का किया निरीक्षण     |    

Don`t copy text!
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- 9425036811