मुकेश साहू दीवानगंज रायसेन
सांची विकासखंड के दीवानगंज के रेलवे स्टेशन सेमरा मे स्थित जामिया अरबिया मदरसातुल अबरार में रविवार को सालाना जलसा का आयोजन हुआ इस जलसा दस्तारबंदी में 5 हाफिजों की दस्तारबंदी की गई. दस्तारबंदी के साथ ही मदरसे में पढ़ने वाले बच्चों ने हम्द नात तकरीर पेश की इसके पश्चात जलसा में शामिल हुए उलमा की तकरीर हुई जिसमें उन्होंने कहा कि हिफ्जे कुरान की दौलत दुनिया की सबसे बड़ी दौलत है।
कुरान के पढ़ने और पढ़ाने वाले दोनों खुशनसीब हैं। कुरान एक ऐसी किताब है जो पूरी दुनिया के लिए हिदायत है। इस दौरान क्षेत्र भर के बड़ी संख्या में मुस्लिम समाज के लोग उपस्थित रहे जोहर की नमाज के बाद दुआ के साथ समापन हुआ
बता दें कि सालाना जलसे में दूर-दूर से उलेमा कार्यक्रम में शामिल हुए जिनमें अली कादर हुसैनी नयाब काजीए शहर भोपाल,
मोहम्मद आसिम साहब सहारनपुर,
अब्दुल अजीज साहब तरकेसर गुजरात, हजरत मौलाना मुफ्ती मोहम्मद युसूफ साहब मंडी बामोरा, हाफिज कारी मोहम्मद फहीम साहब पहानवी मध्य प्रदेश, हाफिज व कारी जुबेर मकबूल साहब भोपाल मध्य प्रदेश, शहर काजी रायसेन जहीरूद्दीन साहब एवं बड़ी संख्या में क्षेत्र भर के मुस्लिम समाज के लोग बड़ी संख्या में मौजूद रहे वही जोहर की नमाज के बाद दुआ के बाद कार्यक्रम का समापन हुआ