चंडीगढ़ । चंडीगढ़ के सेक्टर 35 के पार्क में आधी जली हुई लड़की पुलिस को मिली है। इसकी सूचना पास से गुजर रहे एक व्यक्ति ने पुलिस को दी। देर रात पुलिस ने मौके पर पहुंचकर लड़की को चंडीगढ़ के सेक्टर 16 स्थित सरकारी अस्पताल में दाखिल कराया था। लेकिन हालत गंभीर होने के कारण उसे पीजीआई के लिए रेफर कर दिया गया है। अभी तक लड़की की पहचान नहीं हो पाई है। पुलिस सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार यह लड़की मोहाली के गांव सोहाना की रहने वाली है। पुलिस अभी मामले की जांच कर रही है। लेकिन पुलिस सूत्रों का कहना है की घटना से पहले इस लड़की के साथ में एक लड़का भी था। लेकिन वह मौके से फरार हो गया है। पुलिस अब उस लड़के की तलाश कर रही है। लड़की अभी कुछ भी बताने की हालत में नहीं है। आग लगने के कारणों का उस लड़के की गिरफ्तारी या लड़की के ठीक होने के बाद ही पता चल पाएगा। अभी पुलिस यही मानकर चल रही है कि प्रेम प्रसंग के चलते इस घटना को अंजाम दिया गया है।
MP TODAY NEWS मध्यप्रदेश का एक स्वतंत्र, निष्पक्ष और विश्वसनीय न्यूज़ पोर्टल है। हमारा उद्देश्य पाठकों तक तेज़, सटीक और ज़िम्मेदार पत्रकारिता के माध्यम से हर महत्वपूर्ण खबर पहुँचाना है।
हम मानते हैं कि समाचार केवल जानकारी नहीं, बल्कि जनता की आवाज़ और लोकतंत्र की धड़कन हैं। इसलिए हम हर खबर को तथ्यों, साक्ष्यों और ज़मीनी हकीकत के आधार पर प्रस्तुत करते हैं।
हमारी खासियत:
तेज़ और ताज़ा खबरें – प्रदेश, देश और दुनिया से जुड़ी हर बड़ी सूचना तुरंत आपके पास।
विश्वसनीय स्रोत – खबरें अफवाहों पर नहीं, प्रामाणिक रिपोर्ट्स और जमीनी सच्चाई पर आधारित।
स्थानीय से वैश्विक तक – गाँव-कस्बों से लेकर अंतरराष्ट्रीय मुद्दों तक की कवरेज।
जनहित सर्वोपरि – जनता की समस्याओं, आवाज़ और अधिकारों को प्राथमिकता।
निष्पक्षता – किसी भी राजनीतिक, सामाजिक या व्यावसायिक दबाव से मुक्त पत्रकारिता।
हमारा लक्ष्य:
हमारा मक़सद है कि MPToday News केवल एक न्यूज़ पोर्टल न रहकर, पाठकों का भरोसेमंद साथी बने।
हम चाहते हैं कि पाठक हमें सिर्फ खबरों के लिए ही नहीं, बल्कि सच्चाई और निष्पक्षता के प्रतीक के रूप में याद करें।