Let’s travel together.

जिला अस्पताल की चौथी मंजिल से कूदा अज्ञात युवक इलाज के दौरान तोड़ा दम पहचान में जुटी पुलिस

88

 दुर्ग जिला चिकित्सालय में मंगलवार की रात एक अज्ञात युवक चौथे मंजिल की खिड़की से नीचे कूद गया। घटना में गंभीर रूप से घायल उक्त युवक की बुधवार सुबह इलाज के दौरान मौत हो गई। युवक की शिनाख्त अभी तक नहीं हुई है। मृतक के शव को मरच्युरी में रखा गया है। घटना मंगलवार रात करीब सवा नौ बजे के आसपास हुई। इस मामले में पुलिस मृतक की पहचान करने व आगे की छानबीन करने में जुट गई है।

बिल्डिंग में इधर-उधर टहल रहा था युवक

अस्पताल सूत्रों के मुताबिक करीब 30 वर्षीय उक्त अज्ञात युवक अस्पताल के शिशु मातृ यूनिट वाले बिल्डिंग में शाम से ही इधर-उधर टहलते देखा गया। इसके बाद अचानक ही वह चौथे मंजिल वाले ब्लाक में पहुंच गया और एक कमरे की खिड़की से बाहर की ओर नीचे कूद गया। बताया जाता है कि अस्पताल के सामने वाले हिस्से में वह नीचे गिरा। आसपास मौजूद लोगों को माजरा समझ में नहीं आया। लोगों ने अस्पताल में मौजूद होमगार्ड के जवानों को इसकी सूचना दी।

युवका का टूट गया था पैर

घायल को होमगार्ड के जवानों ने केजुअल्टी पहुंचाया। युवका पैर टूट गया था वहीं शरीर के भीतरी हिस्से में भी चोट आई थी। उसकी स्थिति देखते हुए उसे रायपुर रेफर करने की तैयारी थी लेकिन बुधवार सुबह इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई। मंगलवार रात घटना के बाद उक्त युवक की पतासाजी का प्रयास किया जा रहा है। लेकिन इसमें अब तक सफलता नहीं मिल पाई है। फिलहाल पुलिस मृत युवक की शिनाख्ती के प्रयास में लगी हुई है।

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.

आंगन मिलन सेवा कार्यक्रम में सामिल हुए नितिन गौरीशंकर अग्रवाल     |     रायपुर के माटीपुत्र स्व. पंकज शर्मा ने अल्पायु में रचा पत्रकारिता का अमर इतिहास     |     गौ माता को राष्ट्र माता का दर्जा दिलाने गौ सम्मान के राज्य प्रचारक किशन गिरी महाराज पहुंचे तिल्दा     |     आत्मतत्व में डूबे तभी आत्मा से परमात्मा बनने का मार्ग प्रशस्त होगा     |     उप मुख्यमंत्री श्री शुक्ल ने किया संजय गांधी अस्पताल परिसर का निरीक्षण     |     उप मुख्यमंत्री श्री शुक्ल ने नागरिकों से की सेवा ज्योति यात्रा कार्यक्रम में पहुंचने की अपील     |     एमबीबीएस 2026 बैच के फाउंडेशन कोर्स का शुभारंभ     |     ग्वालियर की नन्ही नीलाक्षी को आपकी मदद की जरूरत, SMA Type-2 से जूझ रही जिंदगी     |     सांची मे राष्ट्रीय कृमि मुक्ति दिवस आयोजन      |     लगातार एक महीने की मशक्कत के बाद वनविभाग की पकड़ में आया तेंदुआ,सफलतापूर्वक किया रेस्क्यू     |    

Don`t copy text!
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- 9425036811