यशवन्त सराठे बरेली रायसेन
बरेली में संत शिरोमणि सेन जी महाराज की जयन्ती पर्व सेन समाज की धर्मशाला में मनाया गया।सेन समाज के प्रदेशाध्यक्ष हीरालाल श्रीवास एवं महिला सेन समाज की प्रदेशाध्यक्ष श्रीमती मंजू सराठे एवं समाज वन्धुओ ने पुष्प हार पहनाकर कर पूजा अर्चना की।पूजन आरती के उपरांत सेनजी महाराज की भक्ति एवं उनकी गौरवगाथा पर सभी ने विचार रखे।इसके साथ ही सामाजिक विकास एवं अन्य विषयों पर चर्चा की गयी ।
इस अवसर पर प्रदेशवासियों को सेन जयन्ती की शुभकामनाएं दी गयी जयन्ती पर्व पर हीरालाल श्रीवास, मंजू सराठे,प्रदेश उपाध्यक्ष यशवन्त सराठे, जिलाअध्यक्ष नर्मदा प्रसाद ने रहा, प्रदेश पदाधिकारी शारदा प्रसाद सराठे, रामकिशन सराठे,रमेश सराठे, जगदीश प्रसाद सेन,नीरज, धनश्याम सराठे, सेवकराम, राजेश सेन, दिनेश याज्ञिक, ज्ञानचंद,हरीश सराठे आदि उपस्थित थे।