Let’s travel together.

आस्था या अंधविश्वास, होली पर धधकते अंगारों पर चलने की अनौखी परंपरा

0 268

रायसेन जिले के सिलवानी में आस्था कहे अन्धविश्वास

रायसेन जिले के सिलवानी के दो गाँवों में अनोखे तरीके से होली मनाई जाती है यह परम्परा ग्राम चंद्रपुरा में 15 साल से चली आ रही है वही ग्राम मेंहगवा में पांच सौ साल से चली आ रही परंपरा आज के आधुनिक युग में भी जारी है होली का त्योहार और परंपराओं का समागम है। देश के अलग-अलग हिस्सों में होली हर्षोल्लास के साथ मनाई जाती है। कहीं फूलों से तो कही रंगो से होली खेली जाती है, तो कहीं पर लोग एक दूसरे पर डंडा बरसाते होली खेलते हैं। लेकिन आपने कभी आग के जलते अंगारों पर चलकर होली खेलने के बारे में सुना है। इस पर यकीन करना थोड़ा मुश्किल हो सकता हे।

लेकिन सिलवानी तहसील के दो गांवों में होली के दिन अंगारों की चलने की अनौखी परंपरा है। अब इसे आस्था कहें या अंधविश्वास कहें या विश्वास,लोगो का मानना ​​है कि ग्रामीण प्राकृतिक आपदाएं और बीमारियों से दूर रहते है।आस्था व श्रद्धा के कारण ग्रामीण धधकते हुए अंगारों के बीच से नंगे पैर चलते है ग्रामीणो की आस्था का आलम यह है कि नाबालिग बच्चों से लेकर महिलाएं, बुजुर्ग तक अंगारों पर नंगे पैर चलते है लेकिन जलते हुए होलिका दहन के अंगारों पर चलने के बाद भी बच्चों और महिलाओं से लेकर बुजुर्ग तक के पैर आग पर चलने के बाद भी नहीं जलते और ना ही किसी गांव के व्यक्ति को कोई परेशानी होती है। सभी ग्रामीण बारी-बारी से आग पर चलते है।रविवार की रात होलिका दहन के बाद जलते हुए अंगारो में सिलवानी तहसील से 14 किलोमीटर की दूरी पर स्थित ग्राम पंचायत हथौड़ा के ग्राम मेहगवा और 4 किमी दूर बसे ग्राम पंचायत डुंगरिया कला के ग्राम चंदपुरा का है।

चंदपुरा में ग्रामीण पिछले 15 वर्षों से आग पर से चलते आ रहे हैं और ग्राम महगवा में ग्रामीण करीब पांच सौ साल से आग पर चलते आ रहे हैं। ग्राम महगवा में लगभग सौ से अधिक मकान है और वर्तमान आबादी लगभग एक हजार है।यहां प्रत्येक वर्ष होलिका दहन के बाद रात में ही सभी ग्रामीण धधकते हुए अंगारों के बीच से ग्राम के बच्चों से लेकर बड़े बुर्जुग तक व्यक्ति बेधड़क होकर होलिका दहन के बाद होलिका दहन के धधकते हुए अंगारों पर नंगे पैर निकलते है

Leave A Reply

Your email address will not be published.

आधे दिन की छुट्टी से शुरू हुआ संघर्ष, अब दुनिया की महिलाओं के अधिकार की आवाज बनीं रंजीता प्रियदर्शनी     |     दूसरे दिन भी मना रक्षाबंधन, जगह-जगह कजलियों की निकाली गई शोभायात्रा,गाए सावन के मनभावन गीत      |     नपा की एएचपी योजना में जमीन के नहीं मिल रहे खरीदार, विकास कार्य अधूरे, 15 से 22 लाख रेट पर सवाल     |     गढ़ी कामधेनु गौशाला में हुआ गौ-पूजन     |     सहाकरिता विभाग के प्रमुख सचिव ने नेपियर ग्रास प्लांट का किया निरीक्षण     |     तिल्दा नेवरा श्रमजीवी पत्रकार संघ अध्यक्ष मोहन राजपूत का निधन     |     रक्षाबंधन के पावन पर्व पर जेल पहुंचीं बहनें, जेल में बंद भाइयों की कलाई पर बांधी राखी     |     अपना घर आश्रम में ब्रह्माकुमारीज ने बांधा ईश्वरीय रक्षा सूत्र     |     रक्षाबंधन पर हाट बाजार में उमड़ी बहनों की भीड़, रंग-बिरंगी राखियों से सजा बाजार; खरीदारी से बढ़ी रौनक     |     दीवानगंज सहित 40 से अधिक गांवों में मनाया गया भाई-बहन के अटूट प्रेम का पर्व, बहनों ने भाइयों की कलाई पर बांधी राखी     |    

Don`t copy text!
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- 9425036811