मेष राशि- अकारण शुरू हुई बाधाओं का अन्त अपने आप ही हो जाएगा। आज आपके ननीहाल पक्ष से कोई शुभ समाचार मिल सकता है। आज आपका मन प्रसन्न रहेगा। अचानक से आपको किसी धार्मिक कार्य में सहयोग देने का अवसर मिलेगा। जिसे करने से आप अपने अंदर सकारात्मक ऊर्जा महसूस करेंगे। बच्चे माता पिता के साथ अपनी दिल की बात शेयर करेंगे। जिससे आपकी समस्याओं का समाधान जल्द ही हो जाएगा।
वृष राशि- आर्थिक तौर पर थोड़ा संभलकर चलने की जरूरत है। आज किसी विदेशी कंपनी से आपकी साझेदारी हो सकती है। इसका लाभ आपको आने वाले समय में मिलेगा। आज पड़ोसियों के साथ मिलकर कोई सामाजिक कार्य मे सहयोग देंगे। इससे लोगों के बीच आपका मान सम्मान बढ़ेगा। आज किसी रिश्तेदार के घर घुमने जा सकते हैं। पारिवारिक रिश्तों में मजबूती आएगी। माता पिता के आशिर्वाद से आज जो भी काम शुरू करेंगे। उसे जल्द ही पूरा कर लेंगे। कार्यक्षेत्र में तरक्की होना निश्चित है।
मिथुन राशि- बड़ों से प्रेरणा लेकर काम की पहल करने की जरूरत है। अपना आर्थिक लक्ष्य पाने के लिए अपनी रचनात्मक क्षमता काम में लायेंगे तो आपको अच्छा खासा फायदा होगा। कोई भी नया बिजनेस शुरू करने से पहले अनुभवी लोगो से सलाह जरूर ले। संयम व धैर्य के साथ अपने काम पर ध्यान लगायें तो आपके लिए अच्छा होगा। आज किसी समाजिक कार्यक्रम का हिस्सा बन सकते हैं।
कर्क राशि- मेहमान के घर आने का योग है जिससे आप घर के कामो में थोड़ा बिजी रह सकते हैं। आज कोई नया बिजनेस शुरू करने से पहले किसी की सलाह जरूर ले लें। लेखकों के लिए आज का दिन बहुत अच्छा है। आज आपके लेखन कार्यों की सराहना बड़े तौर पर होगी। आज के दिन आप किसी नई रचना की शुरूआत भी कर सकते हैं।
सिंह राशि- आपको अपनी वाणी पर संयम रखने की जरूरत है। बच्चों के स्वास्थ्य में आज थोड़ा उतार-चढ़ाव आ सकता है। किसी अच्छे डाक्टर की सलाह से आगे बढ़ने की जरूरत है। छात्रों के लिए आज दिन परिश्रम के अनुरुप नहीं रहेगा। आज बेहतर परिणामों के लिए आपको ज्यादा मेहनत करनी पड़ेगी। भविष्य में सफलता आपके कदम चूमेगी।
कन्या राशि –मन में कोई योजना चल रही है उससे आपको कोई बड़ा फायदा मिल सकता है। आज आपके ज्यादातर काम जो अधूरे थे वो पूरे हो जाएंगे। आपने आत्मविश्वास के दम पर सोचे हुए सारे काम पूरे कर सकते हैं और करेंगे भी। कारोबारीयो को काम के लिए कोई छोटी यात्रा भी करनी पढ़ सकती है। न्यायालय कामों में आज आप सफल रहेंगे।
तुला राशि- किसी के मामलों में दखल देने से बचें। आज किसी बड़े प्रोजेक्ट में पैसा ना लगाएं। आपका लगाया हुआ धन फंस भी सकता है। आज आपका प्रिय दोस्त आपको जो सलाह दें उसे मान लें। किसी भी तरह की परेशानी हो तो दोस्तों के साथ शेयर करें। आज घर में कोई खुशखबरी आ सकती है। बच्चों के पढ़ाई को लेकर आज थोड़ा सतर्क रहने की जरूरत है।
वृश्चिक राशि- सबसे पहले खुद के कामों का निपटारा करेंगे। आप के सभी रुके हुए काम पूरे हो जाएंगे। आज किसी प्रभावशाली व्यक्ति का सहयोग आपको मिलेगा। आपके कार्यक्षेत्र में आपकी प्रशंसा भी होगी। स्वास्थ्य के लिहाज से आज आपका दिन अच्छा रहेगा। आज पूरा दिन तरोताजा महसूस करेंगे। प्राइवेट जॉब के लिए आज का दिन प्रमोशन लेकर आ सकता है।
धनु राशि- आपका मन उमंग से भरा रहेगा। हर कोई आपकी राय या बात को ध्यान से सुनेगा। अपने आप को सही साबित करने में आज आपको मुश्किल नहीं होगी। आज कोई जोखिम भरा काम करने से बचें। घर से बाहर निकलते समय सावधानी जरूर बरते। किसी विशेष व्यक्ति से आज मुलाकात भी कर सकते हैं। पैसों के लेनदेन में सावधानी बरतने की जरूरत है
मकर राशि-कोर्ट-कचहरी के कामों का निपटारा तुरंत हो जायेगा। किसी सरकारी वकील का सहयोग भी आपको मिलेगा। इंजीनियरिंग की फिल्ड से जुड़े लोगो के लिए आज का दिन परिवर्तन करने वाला रहेगा। आज आप जॉब चैंज भी कर सकते हैं। आज माता के स्वास्थ्य में पहले से थोड़ा सुधार आएगा। सही ढ़ग से नियमित उपचार कराने की जरूरत है।
कुंभ राशि- आपका मन सामाजिक कार्यों में अत्यधिक लगेगा। आज विद्यार्थि अपने प्रिय शिक्षको की मदद से मन पसंद विषय में दाखिला ले सकते हैं। आज का दिन अपनी मेहनत और लगन से आगे बढ़ने का है। आज आपको किसी अपने की बात का बुरा लग सकता है। किसी भी ऐसी बात को दिल पर ना लें। आज धार्मिक आयोजन में जाने का अवसर आपको मिल सकता है। घर के वृद्ध सदस्यों को आवश्य लेकर जाएं। स्वास्थ्य अच्छा बना रहेगा।
मीन राशि- जो भी काम शुरू करेंगे वो निश्चित समय पर पूरा होगा। आज करियर से संबंधित नए अवसर आपको मिल सकते हैं। आपकी किसी नए फर्म में नौकरी भी लग सकती है। कामर्स के विद्यार्थी आज मार्केट से जुड़े विषयों में दाखिला ले सकते हैं। ऑफिस में बहुत पहले से चल रही समस्या आज समाप्त हो जायेगी। आज आपके बॉस आपको प्रोत्साहित करेगें। बिजनेस अच्छा चलेगा। धन लाभ के अवसर भी प्राप्त होंगे। माता के स्वास्थ का ध्यान रखने की जरूरत है।