छतरपुर। घर में घुसकर एक भाजपा नेता पर जानलेवा हमला करने का मामला सामने आया है। हमला होने से भाजपा नेता को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है। मामला आपसी लेनदेन का बताया गया है जो शनिवार रविवार को सिटी कोतवाली अंतर्गत नारायणपुरा रोड पर देर रात का है। दबंगों ने भाजपा किसान मोर्चा मंडल अध्यक्ष मुकेश शर्मा को घेर कर लिया था और उस पर हमला कर दिया। हमले मैं सिर, हाथ में गंभीर चोट आई हैं। घटना के बाद भाजपा नेता को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है, सिटी कोतवाली प्रभारी अरविंद कुजूर ने बताया कि आपसी लेनदेन को लेकर यह झगड़ा हुआ है। जानकारी के अनुसार कोतवाली में एनसीआर दर्ज हो गई है। लेकिन जिस भाजपा नेता के साथ मारपीट की गई है। उसके पहुंचने से पहले मारपीट करने वालों ने थाने पहुंचकर रिपोर्ट दर्ज करा दी।
MP TODAY NEWS मध्यप्रदेश का एक स्वतंत्र, निष्पक्ष और विश्वसनीय न्यूज़ पोर्टल है। हमारा उद्देश्य पाठकों तक तेज़, सटीक और ज़िम्मेदार पत्रकारिता के माध्यम से हर महत्वपूर्ण खबर पहुँचाना है।
हम मानते हैं कि समाचार केवल जानकारी नहीं, बल्कि जनता की आवाज़ और लोकतंत्र की धड़कन हैं। इसलिए हम हर खबर को तथ्यों, साक्ष्यों और ज़मीनी हकीकत के आधार पर प्रस्तुत करते हैं।
हमारी खासियत:
तेज़ और ताज़ा खबरें – प्रदेश, देश और दुनिया से जुड़ी हर बड़ी सूचना तुरंत आपके पास।
विश्वसनीय स्रोत – खबरें अफवाहों पर नहीं, प्रामाणिक रिपोर्ट्स और जमीनी सच्चाई पर आधारित।
स्थानीय से वैश्विक तक – गाँव-कस्बों से लेकर अंतरराष्ट्रीय मुद्दों तक की कवरेज।
जनहित सर्वोपरि – जनता की समस्याओं, आवाज़ और अधिकारों को प्राथमिकता।
निष्पक्षता – किसी भी राजनीतिक, सामाजिक या व्यावसायिक दबाव से मुक्त पत्रकारिता।
हमारा लक्ष्य:
हमारा मक़सद है कि MPToday News केवल एक न्यूज़ पोर्टल न रहकर, पाठकों का भरोसेमंद साथी बने।
हम चाहते हैं कि पाठक हमें सिर्फ खबरों के लिए ही नहीं, बल्कि सच्चाई और निष्पक्षता के प्रतीक के रूप में याद करें।