Let’s travel together.

इंदौर निगमायुक्त की चेतावनी- सात दिन में सफाई व्यवस्था नहीं सुधारी तो कार्रवाई के लिए तैयार रहें

0 278

इंदौर। सभी स्वास्थ्य अधिकारी और सीएसआई अपने-अपने क्षेत्र में सफाई व्यवस्था दुरुस्त कर लें। इसके बाद भी अगर सफाई व्यवस्था में गड़बड़ी मिली तो कार्रवाई के लिए तैयार रहें। सफाई कर्मचारियों को ग्लब्स और मास्क अनिवार्य रूप से उपलब्ध कराए जाएं।

यह चेतावनी निगमायुक्त शिवम वर्मा ने रविवार को निरीक्षण के दौरान दी। शहर की सड़कों पर सफाई व्यवस्था ठीक नहीं होने पर उन्होंने मौके पर ही स्वास्थ्य अधिकारी एवं सीएसआई को सफाई व्यवस्था सुधारने के निर्देश दिए। सफाई व्यवस्था देखने के साथ ही निगमायुक्त ने स्मार्ट सिटी के विभिन्न प्रोजेक्ट का निरीक्षण भी किया। वे एमजी रोड श्रीकृष्ण सिनेमा के सामने निर्माणाधीन कला संकुल को देखने पहुंचे। स्मार्ट सिटी सीईओ दिव्यांक सिंह ने उन्हें इस संकुल की प्लानिंग के बारे में विस्तार से जानकारी दी। निगमायुक्त ने गोपाल मंदिर का अवलोकन भी किया। मंदिर में धूल नजर आने पर उन्होंने मौके पर ही सफाई कराने के निर्देश दिए।

निरीक्षण के दौरान निगमायुक्त ने पीने के पानी के कूलर फिर से चालू कराने और रोज पानी भरने के निर्देश दिए। दुकानों के बाहर फुटपाथ पर व्यवसायियों द्वारा दुकान का सामान रखने को लेकर उन्होंने नाराजगी जताई और सामान हटाने के निर्देश दिए। निगमायुक्त ने खुले में गंदगी करने वालों के खिलाफ भी कठोर कार्रवाई के निर्देश दिए।

Leave A Reply

Your email address will not be published.

आचार्य श्री समय सागर महाराज से लिया सागर समाज ने आशीर्वाद     |     चाकू की नोक पर श्रमिक से लूटपाट,हिस्ट्रीशीटर सहित तीन गिरफ्तार     |     शराब परिवहन करते वाईक सहित दो गिरफ्तार     |     राजनीतिक ताकत बन रहे युवा किसी का सियासी टूल न बन जाएं.. अजय बोकिल      |     नवनियुक्त एल्डरमैन ने भोपाल पहुंचकर किया मंत्री का आभार व्यक्त,मंत्री ने सभी एल्डरमैन का स्वागत कर दी बधाई     |     गुरुकुल महिला महाविद्यालय का ‘दीक्षारंभ समारोह     |     छत्तीसगढ़ में औषधीय खेती की बड़ी क्रांति,वन मंत्री और विधायक ने 228 हितग्राहियों को बांटे एक करोड़ से अधिक के अग्रिम चेक     |     श्मशान घाट न होने से बरसते पानी में अंतिम संस्कार के लिए मजबूर ग्रामीण     |     यात्री बसों में भारी किराया वृद्धि के विरोध में जेनजी सड़कों पर, रैली निकालकर एसडीएम को दिया ज्ञापन     |     खिलाड़ियों और छात्रों ने खेल मैदान को लेकर दिया ज्ञापन     |    

Don`t copy text!
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- 9425036811