Let’s travel together.

होली से पहले अलीगढ़ की मस्जिदों को काले तिरपाल से ढका, पुलिस ने बताई ये वजह

0 85

सोमवार को पूरे देश में होली का त्यौहार है. त्यौहार को शांतिपूर्ण मनाने के लिए पुलिस प्रशासन ने पूरी तैयारी कर रखी है. पुलिस ने उत्तर प्रदेश के अलीगढ़ में होली को लेकर शहर के अति संवेदनशील इलाकों में विशेष तैयारी की है. त्यौहार को लेकर शहर के 4 अति संवेदनशील क्षेत्रों की शाही मस्जिदों को तिरपाल से ढका गया है.

ढकी गईं मस्जिदों के आसपास सुरक्षा को लेकर भारी संख्या में पुलिस बल व पीएसी की तैनाती की गई है. जिला प्रशासन ने मस्जिदों को एहतियात के तौर पर ढकवाया है. होली का रंग मस्जिदों पर न जाए मस्जिदों को ढकने का कारण है. जिन स्थानों पर मस्जिदें कवर की गईं हैं वहां हिंदू और मुस्लिम आबादी मिश्रित संख्या में है.

अलीगढ़ में पुलिस प्रशासन चौकन्ना

होली, रमजान और लोकसभा चुनाव को लेकर अलीगढ़ में पुलिस प्रशासन खासा चौकन्ना है. जिले में धारा 144 लागू है. सोमवार को होली का त्यौहार है. पर्व पर कोई गड़बड़ी न हो इसके लिए जिले की पुलिस व प्रशासन ने खास तैयारियां कर रखी हैं. शहर की कई सेक्टरों में बांट कर पुलिस बल तैनात किया गया है. इसके अलावा शहर के अति संवेदनशील इलाकों में पुलिस की पैनी नजर बनी हुई है. यहां अतिरिक्त पुलिस व पीएसी के जवानों को लगाया गया है.

मस्जिदों को तिरपाल से किया कवर

अराजक तत्व शहर की फिजा न बिगाड़ दें इसके लिए पुलिस ने पहले से तैयारी कर रखी है. शहर के 4 अति संवेनशील इलाकों में मौजूद मस्जिदों को प्रशासन द्वारा तिरपाल से कवर कराया गया है. हर वर्ष जिला प्रशासन इन मस्जिदों को एहतियात की दृष्टि से कवर करवाता है. मस्जिदों पर कोई रंग न फेंक दें इसके लिए इन इलाकों में बड़ी तादात में पुलिस बल तैनात किया जाता है. स्थानीय लोगों का कहना है कि शहर में भाईचारा और अमन कायम रहे इसके लिए पुलिस प्रशासन द्वारा कई तरह की सुविधाएं प्रदान करता है.

Leave A Reply

Your email address will not be published.

नपा की एएचपी योजना में जमीन के नहीं मिल रहे खरीदार, विकास कार्य अधूरे, 15 से 22 लाख रेट पर सवाल     |     गढ़ी कामधेनु गौशाला में हुआ गौ-पूजन     |     सहाकरिता विभाग के प्रमुख सचिव ने नेपियर ग्रास प्लांट का किया निरीक्षण     |     तिल्दा नेवरा श्रमजीवी पत्रकार संघ अध्यक्ष मोहन राजपूत का निधन     |     रक्षाबंधन के पावन पर्व पर जेल पहुंचीं बहनें, जेल में बंद भाइयों की कलाई पर बांधी राखी     |     अपना घर आश्रम में ब्रह्माकुमारीज ने बांधा ईश्वरीय रक्षा सूत्र     |     रक्षाबंधन पर हाट बाजार में उमड़ी बहनों की भीड़, रंग-बिरंगी राखियों से सजा बाजार; खरीदारी से बढ़ी रौनक     |     दीवानगंज सहित 40 से अधिक गांवों में मनाया गया भाई-बहन के अटूट प्रेम का पर्व, बहनों ने भाइयों की कलाई पर बांधी राखी     |     उप मुख्यमंत्री ने बसामन मामा गौवंश वन्य विहार का किया निरीक्षणअति वर्षा से उत्पन्न जलभराव का लिया जायजा     |     रीवा में जच्चा-बच्चा की मृत्यु के प्रकरण में दो चिकित्सक एवं दो नर्सिंग ऑफिसर निलंबित, जांच समिति गठित     |    

Don`t copy text!
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- 9425036811