Let’s travel together.

ग्वालियर एयरफोर्स स्टेशन से चीते कूनो के लिए हुए रवाना, थोड़ी देर में पहुंचेंगे

97

ग्वालियर ।    अफ्रीका से आए चीते ग्वालियर से हेलीकाप्टर से कूनो रवाना हो चुके हैं। चीतों को दो चिनूक हेलीकाप्टर से कूनो ले जाया जा रहा है। इससे पहले साउथ अफ्रीका से वायुसेना के विमान में आए चीतों को ग्वालियर एयरफोर्स स्टेशन पर ग्लोब मास्टर से उतारा गया। फिर एयरफोर्स स्टेशन पर इनका परीक्षण चल किया गया। चार चिनूक हेलिकाप्टर एयरबेस पर तैयार खड़े हुए थे। इनमें से दो हेलिकाप्टरों में इन चीतों को कूनो ले जाया जा रहा है। वहीं प्रदेश के सीएम शिवराज सिंह चौहान कूनो नेशनल पार्क पहुंच चुके हैं जहां वे केंद्रीय वन मंत्री भूपेंद्र सिंह व नरेंद्र सिंह तोमर के साथ चीतों के एन्क्लोजर का निरीक्षण कर रहे हैं।

अफीका से आने वाले 12 चीतों को छोड़ने के लिए प्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान कूनो नेशनल पार्क पहुंच गए हैं। केंद्रीय वन मंत्री भूपेंद्र सिंह यादव पहले से ही कूनों में मौजूद थे। मुख्यमंत्री व कंद्रीय मंत्री नेशनल पार्क में चीता एंक्लोजर का निरीक्षण कर रहे हैं। साथ ही चीतों को लेकर मुख्यमंत्री वन विभाग के अफसरों से बात कर रहे हैं। इधर ग्वालियर एयरबेस पर अफ्रीका से आए चीतों का मेडीकल परीक्षण किया गया। इसके चिनूक हेलीकाप्टर से उन्हें कूनो भेजा गया है। थोड़ी ही देर में चीते कूनो पहुंच जाएंगे। इसके बाद मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान व केंद्रीय मंत्री भूपेंद्र सिंह चीतों को क्वारंटीन बाड़े में छोड़ेंगे। इसके साथ ही कूनो में 20 चीते हो जाएंगे। अफ्रीका से आने वाले 12 चीतों को लेकर एयरफोर्स का ग्लोबमास्टर से ग्वालियर महाराजपुरा एयरबेस पर आ गए हैं। ग्वालियर एयरबेस पर मेडिकल परीक्षण के बाद इन चीतों को हेलीकाप्टर से कूनो भेजा जाएगा। कूनों में प्रदेश के मुख्यमंत्री व केंद्रीय वन मंत्री इन चीतों को बाड़े में छोड़ेंगे। मुख्यमंत्री पहले ग्वालियर आ रहे थे लेकिन अब चापर से सीधे भोपाल से कूनो ही उतरेंगे। यहां स्थानीय स्तर पर प्रशासन के अधिकारियों की डयूटी लगाई गई है। एयरफोर्स स्टेशन पर मुरार एसडीएम व अधिकारी उपस्थित रहेंगे। अधिकारियों के अनुसार चीतों को साउथ अफ्रीका से आने वाले विमान से उतारने के बाद रूटीन परीक्षण किया जाएगा जो वेटरनरी डाक्टरों की टीम करेगी। पहले की ही तरह कूनों में सुरक्षा के इंतजाम किए गए हैं। इस बार भी कूनो में मीडिया सहित अन्य लोगों को दूर रखा गया है। सुबह 11 बजे मुख्यमंत्री भोपाल से सीधे कूनो पहुंचेगे। पहले वे बाड़े में चीतों को छोड़ेंगे। इसके बाद वे कूनो नेशनल पार्क में चीता मित्रों से संवाद भी करेंगे। उल्लेखनीय है कि सितंबर माह में 8 चीतों को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने बाड़े में छोड़ा था। अभी तक वे सभी आठ चीते सुरिक्षत व स्वस्थ्य हैं। इसलिए अब 12 चीतों को अफ्रीका से लाया जा रहा है। अब कूनो नेशनल पार्क में चीतों की संख्या 20 हो जाएगी। करीब एक महीने बाद पार्क को सैलानियों के लिए खोल दिया जाएगा। क्याेंकि पहले आए चीतों का क्वारंटीन समय पूर्ण हो जाएगा। इस वजह से सैलानी चीतों को देख सकेंगे।

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.

भाजपा की वृहद जिला कार्यसमिति बैठक में गूंजा राष्ट्रहित का संकल्प     |     बेगमगंज के भुरेरू गांव में खूनी संघर्ष: आपसी विवाद में जमकर चले लाठी-डंडे और धारदार हथियार, 8 घायल     |     परमाणु विनाश से बचने के लिए मानवता को बदलनी होगी अपनी दिशा : मुनि श्री चंद्र सागर     |     ब्रिक्स (BRICS) देशों के संस्कृति मंत्रियों का सांची दौरा संपन्न; भारत की 2000 वर्ष पुरानी बौद्ध विरासत से हुए रूबरू     |     ब्रिक्स देशों से आए प्रतिनिधियों एवं अन्य डेलिगेट्स भारत की समृद्ध बौद्ध विरासत और स्थापत्य कला का किया अवलोकन     |     मुख्यमंत्री डॉ.मोहन यादव आज रविवार को चार नई हवाई सेवाओं का करेंगे शुभारंभ     |     उप मुख्यमंत्री राजेंद्र शुक्ल ने पॉलिटेक्निक कालेज में दो छात्रावास का किया भूमिपूजन      |     खस्ताहाल सड़क को लेकर क्रांति सेना आक्रोशित,शीघ्र मरम्मत की मांग     |     पूर्वजों की धरोहर बचाइए, भविष्य सुरक्षित बनाइए: -मुनि श्री प्रमाण सागर     |     ईदगाह में अदा की नमाज-ए-इस्तिस्का; रहमत की बारिश के लिए मांगी दुआ     |    

Don`t copy text!
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- 9425036811