Let’s travel together.

पत्नी की हुई मौत तो बहू पर गंदी नजर रखने लगा ससुर, बेटे के नौकरी पर जाते ही किया रेप…पुलिस के सामने बिलख पड़ी पीड़िता

0 94

झारखंड के रांची से सनसनीखेज खबर सामने आई है. यहां एक ससुर ने अपनी बहू के साथ दरिंदगी की है. पीड़िता का आरोप है कि कुछ दिन पहले सास की मौत हो गई थी, जिसके बाद से ससुर का नजरिया उसके लिए बदल गया था. जब पति काम करने गया था तब ससुर ने उसके साथ जबरन रेप किया. फिलहाल जानकारी मिलने के बाद पुलिस की टीम मामले की जांच में जुट गई है.

पीड़िता के मुताबिक,कुछ महीने पहले उसकी सास का निधन हो गया था. इस दौरान घर में पीड़िता का पति, देवर और ससुर रहते थे. महिला का पति और देवर बाहर नौकरी करते थे जबकि ससुर घर रहता था. उसके मुताबिक, जब से सास का निधन हुआ था तभी से उसके ससुर का उसके लिए नजरिया बदल गया था.ससुर अब बहू को गलत नजरों से देखता था, जिसे देखकर महिला सहज हो जाती थी.

ससुर ने दी थी धमकी

इसी क्रम में जब एक दिन महिला का पति और देवर रोजाना की तरह नौकरी करने गए थे. महिला इस दौरान घर का काम कर रही थी. ससुर भी घर के दूसरे कमरे में था.पीड़िता के मुताबिक, घर में जब कोई नहीं था तो ससुर ने इसका फायदा उठाया और उसके कमरे में आ धमका, जहां उसने अपनी बहू के साथ जबरन रेप किया. इस दौरान पीड़िता चिखती-चिल्लाती रही लेकिन वह नहीं माना. आरोपी ने पीड़िता को धमकी दी कि अगर उसने इस घटना के बारे में किसी को बताया तो पीड़ित महिला को इसका बुरा अंजाम भुगतना पड़ेगा.

पुलिस जुटी जांच में

इसके बाद डरी सहमी पीड़िता न्याय की गुहार लगाने पुलिस स्टेशन पहुंच गई, जहां उसने पुलिस को सारी आपबीती बताई. वहीं, जानकारी मिलते ही भदानीनगर थाना की पुलिस की टीम जांच में जुट गई और पीड़िता के ससुर निजाम अंसारी को गिरफ्तार कर लिया है. इसके बाद पुलिस ने पीड़ित महिला को मेडिकल जांच के लिए भेजा. फिलहाल पुलिस मामले की जांच में जुटी हुई है.

Leave A Reply

Your email address will not be published.

जिला बाल कल्याण समिति एवं किशोर न्याय बोर्ड कार्यालय भवन पर शान से फहराया तिरंगा     |     बिरगांव की 150 फीट विशाल तिरंगा यात्रा बनी देशभक्ति और एकता की मिसाल     |     कल निकलेगी भव्य ‘माँ माही शबरी कावड़ यात्रा’, तैयारियाँ पूर्ण; जगह-जगह होगा जोरदार स्वागत     |     पेंशनर्स ने रोपे कदंब पौधे ,वर्षाकाल में भी जारी रहेगा ‘कदम-कदम पर कदंब’ अभियान     |     सांची विश्वविद्यालय में फहराया तिरंगा     |     धार जिले में तिरंगे का अपमान: लेड़गांव पंचायत में आड़ा फहराया राष्ट्रीय ध्वज, भड़के ग्रामीणों का फूटा गुस्सा     |     नशामुक्त भारत के संकल्प को मिल रहा जनसमर्थन     |     गैरतगंज तहसील में हर्षोल्लास से मनाया गया स्वतंत्रता दिवस     |     स्वतंत्रता संग्राम से संविधान निर्माण तक जैन समाज का योगदान : मुनि श्री अभय सागर     |     भाजपा कार्यालय में जिला अध्यक्ष राकेश शर्मा ने किया ध्वजारोहण      |    

Don`t copy text!
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- 9425036811