Let’s travel together.

नवागत कलेक्टर तरुण भटनागर एक्शन में, सुबह कार्यालय पहुंचते ही शुरू किया निरीक्षण

0 62

 शहडोल। जिले के नवागत कलेक्टर तरुण भटनागर जहां एक और पदभार संभालते ही निर्वाचन से जुड़ी प्रक्रियाओं को ठीक तरह से पालन करवाने में जुट गए हैं तो वहीं दूसरी ओर उन्होंने अपने अधीनस्थ कार्यालय का मंगलवार को कार्यालय पहुंचते ही निरीक्षण करना शुरू किया है।

कलेक्टर ने सुबह 11:30 बजे अपने न्यायालय से निरीक्षण की शुरुआत की और वहां से होते हुए फिर फूड विभाग राजस्व विभाग नजूल विभाग निर्वाचन कार्यालय सहित सभी अधीनस्थ कार्यालय में जाकर निरीक्षण शुरू कर दिया है। यहां मौजूद अधिकारियों से वह बात भी कर रहे हैं और पूछ रहे हैं कि यहां क्या काम होता है।

कलेक्टर ने अधीनस्थ अधिकारियों को स्पष्ट रूप से कहा है कि कोई भी काम पेंडिंग नहीं रहना चाहिए और जो काम आपके कार्यालय का है उसे ईमानदारी के साथ पूरी तन्मयता के साथ निपटाएं। निरीक्षण के दौरान एडीएम डिप्टी कलेक्टर सहित तमाम अधिकारी साथ में है।

Leave A Reply

Your email address will not be published.

प्राण-प्रतिष्ठा से पूर्व भगवान का नगर भ्रमण, भव्य शोभायात्रा में उमड़ा श्रद्धा का सैलाब     |     महेश नवमी पर माहेश्वरी समाज ने निकाली भगवान महेश जी की शोभायात्रा     |     अज्ञात कारणों 25 वर्षीय युवक ने लगाई आम के पेड़ पर फांसी     |     राज्य निर्वाचन आयोग की ब्रांड एंबेसडर सारिका घारू ने जिले में लोकसंगीत के जरिए युवाओं को किया जागरूक     |     पांव से मोहताज फिर भी घर में बैठकर किया योग     |     सांची के बेसहारों का अपना घर आश्रम बना सहारा      |     सड़क पर गंदा पानी बहाने से मना करना आदिवासी महिला पंच को पड़ा भारी     |     डूब प्रभावित क्षेत्र के अवरुद्ध मार्गों पर पुल निर्माण की मांग, किसान नेताओं ने एसडीएम को सौंपा ज्ञापन     |     वीरांगना लक्ष्मीबाई के वंशज श्रीमंत योगेश राव जी का स्वागत     |     भोपाल जंगशन को मिलेगा भव्य रूप,मंदिर शैली की थीम पर विकसित करने की तैयारी     |    

Don`t copy text!
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- 9425036811