Let’s travel together.

हर घर तिरंगा कार्यक्रम सफल बनाने को लेकर हुई बैठक

0 362

बक्सवाहा से अभिषेक असाटी

नगर परिषद के सभा कक्ष में मंगलवार को हर घर तिरंगा कार्यक्रम को लेकर बैठक संपन्न हुई उक्त बैठक में नगर परिषद सीएमओ श्यामसुंदर तिवारी के निर्देशन में आजादी का अमृत महोत्सव मनाने का निर्णय लिया गया आजादी का अमृत महोत्सव 13 अगस्त से 17 अगस्त तक हर घर तिरंगा कार्यक्रम मनाया जाएगा इस कार्यक्रम को सफल बनाने के लिए हर घर में तिरंगा झंडा फहराने का निर्णय लिया गया नगर परिषद सीएमओ श्यामसुंदर तिवारी ने कहा कि स्वतंत्रता दिवस की 75 वीं वर्षगांठ के अवसर पर नगर के सभी नागरिकों से13 से 15 अगस्त तक अपने घरों, प्रतिष्ठानों, संस्थानों में राष्ट्रीय ध्वज फहराने की अपील की गई साथ ही तिरंगे को सम्मान पूर्वक फहराना है तिरंगा फटा, गंदा एवं झुका हुआ नहीं होना चाहिए घरों में फहराए गई तिरंगे को संध्याकालीन में उतारना नहीं है वही सरकारी विभागों में संध्याकालीन में तिरंगे को उतारा जाएगा कार्यक्रम को सफल बनाने को लेकर विचार विमर्श किए गए।
कार्यक्रम में उपस्थित नगर के गणमान्य नागरिक एवं नगर परिषद सीएमओ श्यामसुंदर तिवारी, इंजीनियर शोभित मिश्रा, झुन्नीलाल दुबे, दिनेश तिवारी, आकाश तिवारी, सोनू बंजारा एवं समस्त स्टाफ मुख्य रूप से मौजूद रहा

Leave A Reply

Your email address will not be published.

जून समाप्ति पर भी सूखी नदियां, थमी धान की रोपाई     |     अवैध तीन मंजिला व्यावसायिक भवन निर्माण की जांच की मांग, नगर पालिका को सौंपा आवेदन     |      दो मंदिरों पर चोरों का धावा, क्षेत्र में दहशत     |     सेफ क्लिक अभियान,आंगनबाड़ी केंद्र पहुंची  पुलिस     |     1 जुलाई से बड़ा बदलाव, ग्रामीणों को मिलेंगे 125 दिन रोजगार, पंचायतों ने तेज की तैयारियां     |     बिना ड्राइवर और बिना चाबी के चल पड़ा ट्रक, सीमेंट की बेंच तोड़ पेड़ से टकराया, टला बड़ा हादसा     |     पंचायत का सराहनीय कदम, बदलेगी श्मशान घाट की तस्वीर, सम्मानजनक अंतिम संस्कार की मिलेगी सुविधा     |     गाली-गलौज, धमकी और रास्ता बाधित करने का आरोप, तीन महिलाओं ने पुलिस से लगाई न्याय की गुहार     |     9 सूत्रीय मांगों को लेकर 30 जून को पेंशनर्स सौंपेंगे ज्ञापन, मुख्यमंत्री के नाम रहेगा संबोधित       |     जिले में 28 जून से 30 जून तक चलेगा पल्स पोलियो अभियान     |    

Don`t copy text!
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- 9425036811