Let’s travel together.

स्क्रैप सेंटर में लगी आग, दो दुकानों के साथ तीन कारें भी जलीं

0 80

भोपाल। एमपी नगर क्षेत्र में स्थित मैकेनिक मार्केट के एक स्क्रैप सेंटर में अचानक आग लग गई। घटना सोमवार-मंगलवार की दरमियानी रात की है। कुछ ही देर में इस आग ने पास में स्थित दो मैकेनिक की दुकानों को भी अपनी चपेट में ले लिया, जिससे यहां सुधरने के लिए आई एक कार के साथ पास में खड़ी दो अन्य कारें भी जल गईं। आग लगने की वजह का फिलहाल पता नहीं चल पाया है। आग से कितना नुकसान हुआ, इसका आकलन अभी नहीं किया गया है।

नगर निगम के अग्निशमन अमला प्रभारी रामेश्वर नील ने बताया कि एमपी नगर स्थित मैकेनिक मार्केट में आग लगने की सूचना फायर कंट्रोल रूम में रात करीब 2.10 बजे दी गई थी। जिसके बाद मौके पर बोगदा पुल, फतेहगढ़, माता मंदिर और गोविंदपुरा समेत अन्य फायर स्टेशन से 10 दमकलें भेजी गईं। तब तक आग स्क्रैप सेंटर और दो मैकेनिक की दुकानों को अपनी चपेट में लें चुकी थी। ऐसे में एक तरफ दमकलकर्मियों ने आसपास की दुकानों को बचाने के साथ इस आग को रोकने का प्रयास किया। करीब दो घंटे की मशक्कत के बाद इस आग पर काबू पा लिया गया।

बताया जा रहा है कि मैकेनिक की दुकान में एक ग्राहक कार सुधरने के लिए छोड़ गया था, लेकिन आग ने इसे भी अपनी चपेट में लें लिया। वहीं एक रहवासी की कार के साथ पास में खड़ी एक अन्य कार भी जल गई। इसके साथ ही दुकानों में रखा सारा सामान जलकर राख हो गया।

दुकान में आयल के साथ प्लास्टिक व अन्य ज्वलनशील पदार्थ रखे हुए थे, जिससे आग भड़क गई, और इसे बुझाने के लिए भी अधिक मेहनत करनी पड़ी। वहीं आग देखकर आसपास के रहवासियों में भी दहशत फैल गई। लोग आधी रात अपने घरों से निकल कर बाहर आ गए।

Leave A Reply

Your email address will not be published.

नरखेड़ा में निकली 301 मीटर लंबी चुनरी यात्रा,माता रानी के जयकारों से गूंजा गांव     |     हाईवे-18 बना हादसों का गड्ढा, 40 किमी में 150 से ज्यादा जानलेवा गड्ढे     |     गाजे-बाजे के साथ निकले जवारे, माता रानी के जयकारों से गूंजा गांव     |     नवरात्रि ड्यूटी उपरांत राजनांदगांव पुलिस एवं पुलिस बैंड ने की माँ बम्लेश्वरी की भक्ति भाव से आरती     |     पहली बारिश में ही उखड़ने लगी सड़क, निर्माण की गुणवत्ता पर उठे सवाल     |     वाराणसी में दिल दहला देने वाला सड़क हादसा ओवरब्रिज पर फोटो खिंचवा रहे दोस्तों को ट्रक ने रौंदा, 4 की मौत     |     उप मुख्यमंत्री श्री शुक्ल ने रानी तालाब मंदिर तथा देवी पंडालों में की पूजा-अर्चना,गरबा महोत्सव में भी हुए शामिल     |     शारदीय नवरात्रि की महाष्टमी पर भव्य भगवती जागरण का हुआ आयोजन     |     186वें रामलीला महोत्सव में उमड़े श्रद्धालु,उप मुख्यमंत्री श्री शुक्ल ने रामलीला को बताया संस्कृति की धरोहर     |     मुनिसंघ 20 अक्टूबर को दीनदयाल नगर में     |    

Don`t copy text!
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- 9425036811