स्वर्णकार समाज के कई लोग आज पूर्व मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान से मिले
भोपाल। पूर्व मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान के आवास पर विदिशा लोक सभा क्षेत्र के स्वर्णकार बंधुओं की बैठक संपन्न हुई। जिसमें शिवराज सिंह चौहान ने लोक सभा चुनाव हेतु सामाजिक बंधुओंसे चर्चा की।

इस अवसर पर साथ में भोपाल विकास प्राधिकरण के पूर्व अध्यक्ष श्री कृष्ण मोहन सोनी, स्वर्ण कला बोर्ड के अध्यक्ष दुर्गेश सोनी कर्मचारी नेता मुरारीलाल सोनी, रायसेन नगरपालिका की पार्षद किरण राजकिशोर सोनी,सौरभ सोनी सहित स्वर्णकार समाज के लोग उपस्थित थे।