Let’s travel together.

हेमा मालिनी को बनाओं ब्रांड एंबेसडर, MP के मंत्री ने पोस्ट ऑफिस वालों को दी अनोखी सलाह

0 72

खंडवा: मध्य प्रदेश सरकार के कैबिनेट मंत्री विजय शाह का एक वीडियो सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहा है, जिसमें वे डाक विभाग का ब्रांड एंबेसडर पूर्व एक्ट्रेस और सांसद हेमा मालिनी को बनाने की सलाह देते दिख रहे हैं। वहीं वायरल वीडियो में मंत्री शाह हेमा मालिनी की जमकर तारीफ करते दिखाई दे रहे है। इतना ही नहीं मंत्री शाह ने ड्रीम गर्ल हेमा मालिनी को भारतीय सभ्यता, संस्कृति और इतिहास की प्रतिमूर्ति तक बता कह दिया। बता दें कि प्रदेश सरकार के मंत्री विजय शाह अपनी इसी तरह की बयान बाजी के लिए चर्चित रहते हैं और उनका यह वीडियो मंगलवार शाम का है। वे खंडवा नगर के डाकघर में बने नवीन पासपोर्ट कार्यालय के शुभारंभ कार्यक्रम में पहुंचे थे।

खंडवा के बम्बे बाजार रोड पर स्थित मुख्य डाकघर में मंगलवार शाम नवीन पासपोर्ट कार्यालय का शुभारंभ किया गया, जिसके मौके पर क्षेत्रीय सांसद सहित प्रदेश के कैबिनेट मंत्री विजय शाह और स्थानीय जनप्रतिनिधि मौजूद थे। इस दौरान मंत्री शाह ने स्टेज से एक्ट्रेस और बीजेपी सांसद हेमा मालिनी को लेकर कुछ ऐसी बातें कह दी जिसको लेकर उनका वायरल वीडियो अब चर्चा का विषय बना हुआ है।

खंडवा पासपोर्ट कार्यालय के शुभारंभ के मौके पर पहुंचे मंत्री शाह के वायरल वीडियो में वे डाकघर के कर्मचारियों को नसीहत देते दिख रहे हैं कि, तुम्हारा कोई मॉडल नहीं है। तुम्हारा कोई ब्रांड एंबेसडर नहीं है। इसलिए बोलता हूं कि हेमा मालिनी को रखो ना यार और मैंने हेमा मालिनी का नाम इसलिए लिया क्योंकि उनकी गारंटी है। लगातार भारतीय संस्कृति, सभ्यता, संस्कार की प्रतिमूर्ति है। वह ऐसी नहीं है जिसको देखकर मुंह छुपाना पड़े। हमारी संस्कृति इतिहास और हमारे संस्कार की प्रतिमूर्ति हेमा मालिनी गारंटी है, मोदी की गारंटी है। तीसरी-चौथी बार सांसद बन रही हैं वो और फिर भी तुम उन्हें ब्रांड एंबेसडर नहीं बना रहे हो, बनाओ। तो वहीं उसी वायरल वीडियो में मंत्री शाह सीना ठोक कर कहते भी दिखाई दे रहे हैं कि हम हेमा मालिनी के पट्ठे हैं।

Leave A Reply

Your email address will not be published.

देहरी खेड़ापति हनुमान मंदिर में आज मनाई जाएगी राधारानी जन्माष्टमी     |     रायसेन दरगाह शरीफ पर उर्स की तैयारियों को लेकर प्रशासन ने की बैठक     |     प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्म दिवस पर नगर परिषद, जनप्रतिनिधियों और भाजपा कार्यकर्ताओं ने किया श्रमदान     |     राधा अष्टमी पर श्रीजी मंदिर में गूंजेंगे राधा-कृष्ण के भजन, प्राकट्य महोत्सव पर भजन संध्या का आयोजन     |     मुख्यमंत्री जनविश्वास अभियान के अंतर्गत एसडीएम ने सुनीं ग्रामीणों की समस्याएं,विभिन्न संस्थाओं का किया निरीक्षण     |     जिला पंचायत उपचुनाव, लक्ष्मण सिंह लोधी तीर कमान और पूजा चौकसे दो पत्ती चुनाव चिन्ह लेकर उतरे चुनाव मैदान में      |     मंडीदीप रेलवे लाइन पर अज्ञात व्यक्ति गंभीर रूप से घायल मिला, सिर में लगी चोट     |     वनमाली शिक्षक सम्मान 2026 में रायसेन जिले के शिक्षकों को किया सम्मानित     |     दीवानगंज में 10 लाख के जेवरात की चोरी का 24 घंटे में खुलासा, बेटी और उसके दोस्त गिरफ्तार     |     कलेक्टर अरुण विश्वकर्मा ने स्वास्थ्य केंद्र मुड़िया खेड़ा का किया निरीक्षण     |    

Don`t copy text!
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- 9425036811