Let’s travel together.

कलेक्टर ने आजीवन मिशन की सदस्यों के साथ जमीन पर नीचे दरी बैठकर उनकी समस्याएं सुनी

0 453

कलेक्टर बालागुरू की सादगी…
अनुराग शर्मा सीहोर

नवागत सीहोर कलेक्टर बालागुरू के. पदस्थापना के बाद से ही सहज, सरल और सादगी भरे अंदाज के लिए सुर्खियों में बने हुए हैं। कलेक्टर बालागुरू ने पहली जनसुनवाई में ही जहां आवेदक पहले बैठने के लिए कहा, फिर पानी पिलाया और बाद में सुनवाई की। इसी तरह बीते मंगलवार को आयोजित सुनवाई के दौरान कलेक्टर ने गंभीर मरीजों के इलाज की व्यवस्था की तो अब जिले की बुदनी विधानसभा क्षेत्र से कलेक्टर बालागुरू के. की सादगी भरा अंदाज सामने आया है, जहां कलेक्टर बालागुरू के. ने आजीवन मिशन की सदस्यों के साथ जमीन पर नीचे दरी बैठकर उनकी समस्याएं सुनी। कलेक्टर का यह अंदाज अब सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है।
गौरतलब है कि कलेक्टर बालागुरू के. ने शुक्रवार को भैरूंदा तथा रेहटी तहसील के अनेक स्थानों का भ्रमण कर विभिन्न शासकीय गतिविधियों का जायजा लिया। निरीक्षण के दौरान उन्होंने लाडक़ुई स्थित सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र, निर्माणाधीन कन्या शिक्षा परिसर के भवन, भैरूंदा के एसडीएम एवं तहसील कार्यालय, आजीविका रूरल मार्ट एंव सलकनपुर देवीलोक का निरीक्षण किया और संबंधित अधिकारियों को आवश्यक दिशा निर्देश दिए। निरीक्षण के दौरान भैरूंदा एसडीएम मदन सिंह रघुवंशी सहित अन्य अधिकारी उपस्थित थे।
डॉक्टर पर जताई नाराजगी
कलेक्टर बालागुरू के. ने लाडक़ुई स्थित सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र का निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान उन्होंने डॉ महेश पांडे तथा डॉ. राजकुमार मीना के अनुपस्थित पाए जाने पर घोर नाराजगी व्यक्त करते हुए सीएमएचओ डॉ. सुधीर कुमार डेहरिया को निर्देश दिए कि अनुपस्थित डॉक्टरों को कारण बताओ नोटिस जारी करें। निरीक्षण के दौरान उन्होंने सभी चिकित्सकों एवं अस्पताल के स्टाफ को अपने ड्यूटी समय पर उपलब्ध रहने तथा पूरी गंभीरता से कार्य करने के निर्देश दिए। कलेक्टर बालागुरू के. ने चिकित्सकों को निर्देश दिए कि यह सुनिश्चित किया जाए कि मरीजों को त्वरित और बेहतर स्वास्थ्य सेवाएं मिलें।
एसडीएम-तहसील कार्यालय का निरीक्षण
कलेक्टर बालागुरू ने भैरूंदा तहसील कार्यालय तथा एसडीएम कार्यालय का निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान उन्होंने संबंधित अधिकारियों को आमजन के सभी राजस्व संबंधी मामलों का समय.सीमा में निराकरण सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। निरीक्षण के दौरान उन्होंने निराकृत किए गए राजस्व प्रकरणों अभिलेखों का बारीकी से निरीक्षण किया। इसके साथ ही उन्होंने राजस्व अधिकारियों से कहा कि राजस्व संबंधी काम समय सीमा में किए जाएं ताकि आमजन को पेरशान न होना पड़े। निरीक्षण के दौरान उन्होंने तहसील कार्यालय एवं एसडीएम कार्यालय में नामांतरण, बंटवारा, सीमांकन, अभिलेख दुरुस्ती संबंधी सभी कार्यवाही का गहन निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होने अभिलेखों का बेहतर ढंग से संधारण करने के निर्देश दिए। निरीक्षण के दौरान एसडीएम मदन सिंह रघुवंशी, नायब तहसीलदार संदीप गौर सहित संबंधित अधिकारी उपस्थित थे।
सलकनपुर देवीलोक का निरीक्षण
कलेक्टर बालागुरू ने रेहटी तहसील स्थित सलकनपुर में चल रहे देवीलोक निर्माण के कार्यों के साथ ही मंदिर परिसर के अन्य कार्यों का निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान उन्होंने अभी तक किए गए निर्माण कार्यों की गुणवत्ता देखी और सभी संबंधित अधिकारियों को निर्देश दिए कि सभी अधिकारी निर्माण कार्यों का समय-समय पर निरीक्षण करें और कार्यो की गुणवत्ता की जांच करें। उन्होंने देवीलोक के निर्माण एवं विकास कार्यों में गति लाते हुए सभी कार्य शीघ्र पूर्ण कराने के संबंधित अधिकारियों को निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि देवीलोक निर्माण के लिए स्वीकृत की गई डिजाइन और मापदण्डों के अनुसार ही सभी कार्य किए जाएं और सभी निर्माण कार्य समय सीमा में पूर्ण किए जाएं।
आजीविका रूरल मार्ट का निरीक्षण
कलेक्टर बालागुरू ने रेहटी तहसील के ग्राम मालीबायां में स्व सहायता समूह की महिलाओं द्वारा नाबार्ड के सहयोग से संचालित आजीविका रूरल मार्ट का निरीक्षण किया। उन्होंने आजीविका मिशन द्वारा संचालित किए जा रहे रूरल मार्ट का अवलोकन किया तथा समूह की महिलाओं से उनके द्वारा चलाई जा रही आर्थिक गतिविधियों के बारे में भी विस्तार से जानकारी ली। उल्लेखनीय है कि इन स्व सहायता समूह की महिलाओं द्वारा साबुन, सर्फ, शर्ट, लेनो बेग, मसाले, चना दाल आदि सामग्रियां बनाई जा रही है।

Leave A Reply

Your email address will not be published.

देहरी खेड़ापति हनुमान मंदिर में आज मनाई जाएगी राधारानी जन्माष्टमी     |     रायसेन दरगाह शरीफ पर उर्स की तैयारियों को लेकर प्रशासन ने की बैठक     |     प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्म दिवस पर नगर परिषद, जनप्रतिनिधियों और भाजपा कार्यकर्ताओं ने किया श्रमदान     |     राधा अष्टमी पर श्रीजी मंदिर में गूंजेंगे राधा-कृष्ण के भजन, प्राकट्य महोत्सव पर भजन संध्या का आयोजन     |     मुख्यमंत्री जनविश्वास अभियान के अंतर्गत एसडीएम ने सुनीं ग्रामीणों की समस्याएं,विभिन्न संस्थाओं का किया निरीक्षण     |     जिला पंचायत उपचुनाव, लक्ष्मण सिंह लोधी तीर कमान और पूजा चौकसे दो पत्ती चुनाव चिन्ह लेकर उतरे चुनाव मैदान में      |     मंडीदीप रेलवे लाइन पर अज्ञात व्यक्ति गंभीर रूप से घायल मिला, सिर में लगी चोट     |     वनमाली शिक्षक सम्मान 2026 में रायसेन जिले के शिक्षकों को किया सम्मानित     |     दीवानगंज में 10 लाख के जेवरात की चोरी का 24 घंटे में खुलासा, बेटी और उसके दोस्त गिरफ्तार     |     कलेक्टर अरुण विश्वकर्मा ने स्वास्थ्य केंद्र मुड़िया खेड़ा का किया निरीक्षण     |    

Don`t copy text!
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- 9425036811