Let’s travel together.

सौर ऊर्जा से चमकेगा ऐतिहासिक नगर साँची

0 280

एसडीएम ने व्यापारियों दुकानदारों गणमान्य नागरिकों की बैठक ली

सांची रायसेन से देवेंद्र तिवारी

जनपद पंचायत सभागार में इस विख्यात स्थल पर घर घर में सौर ऊर्जा से जोड़ने तथा सभी व्यापारिक प्रतिष्ठानों सरकारी दफ्तरों सहित अन्य को शीघ्र ही सौर उर्जा से जोड़ा जाने के लिए बैठक आयोजित हुई इस बैठक में उपस्थित लोगों के भी सुझाव लिए गए ।
यह नगर विश्व के पटल पर अंकित है तथा यहां देश विदेश के हजारों की संख्या में पर्यटक आते जाते रहते हैं हम बिजली के ऊपर निर्भर रहते थे तथा अब हम विकास के साथ ही नगर को पूरी तरह सौर ऊर्जा से जोड़ने के लिए प्रयास किए जा रहे हैं सौर ऊर्जा से जुड़ने से जहां हमारी निर्भरता बिजली पर कम होगी वहीं नगर में सुंदरता भी बढ़ सकेगी तथा नगर को हम हमेशा रोशन रख सकेंगे साथ ही बिजली के भार से भी मुक्ति मिल जाएगी । सौर ऊर्जा के संबंध में सभी के सुझाव पर गंभीरता से विचार किया जाएगा । तथा अमल में लाया जायेगा उक्त उद्गार व्यक्त करते हुए आज नगर के जनपद पंचायत सभागार में आयोजित बैठक को एसडीएम एलके खरे ने व्यक्त किए । इस अवसर पर नायब तहसीलदार श्रीमती नियति साहू जनपद पंचायत सीईओ प्रदीपकुमार छलोत्रे नगर परिषद सीएमओ हरीश सोनी एपीओ प्रवीण त्रिपाठी सहित अनेक दफ्तरों के प्रमुख एवं नगर की होटल लाजो दुकानदारों सहित नगर के जनप्रतिनिधियों के साथ गणमान्य नागरिक एवं बैंक प्रबंधक उपस्थित रहे । इस अवसर पर उन्होंने विस्तार से सौर ऊर्जा के संबंध में जानकारी दी तथा कहा हमें नगर को पूरी तरह सौर ऊर्जा से जोड़ कर रोशन किया जायेगा इस में जो व्यय आयेगा वह लिया जायेगा तथा एक व्यक्ति पर जमा करने वाली राशि अधिक होगी तो उस प्लांट से जुड़ने चार घर के लोग मिलकर भी सौर ऊर्जा का लाभ उठा सकते हैं इस अवसर पर अनेक लोगों ने भी अपने विचार व्यक्त किए तथा सुझाव रखे ।

Leave A Reply

Your email address will not be published.

सुल्तानगंज थाना में आगामी त्योहारों को लेकर शांति समिति की बैठक, सौहार्द और सुरक्षा पर जोर     |     हाईवे-18 पर मवेशियों की मौत का सिलसिला जारी, 2 महीने में 40 अधिक पशुओं की मौत     |     जेंडर संवेदीकरण और महिला-बाल सुरक्षा के प्रति विद्यार्थियों को किया जागरूक     |     बाल रंग प्रतियोगिता में सांदीपनि सांची का शानदार प्रदर्शन     |     आगामी नवरात्रि और दशहरा पर्व को लेकर शांति समिति की बैठक आयोजित      |     ज्ञानेश कुमार स्तीफा दो नारों के बीच कांग्रेस ने अतिरिक्त तहसीलदार को सौंपा ज्ञापन     |     नूतन इस्पात के विस्तारीकरण की जनसुनवाई ने बढ़ाई ग्रामीणों की चिंता     |     सिलयारी रेलवे स्टेशन पर यात्री ट्रेनों की लेटलतीफी के खिलाफ प्रदर्शन, पूर्व विधायक अनिता योगेंद्र शर्मा ने सौंपा ज्ञापन     |     सेवा के रंग राष्ट्र के संग में दिखा देशभक्ति का रंग, रंगोली प्रदर्शनी और नुक्कड़ नाटक से दिया जनजागरूकता का संदेश     |     डॉ. रूपाली सोनी ने राष्ट्रीय नृत्य प्रतियोगिता में सुपर मॉम कैटेगरी में जीता प्रथम पुरस्कार एवं बेस्ट कोरियोग्राफी अवार्ड से हुई सम्मानित     |    

Don`t copy text!
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- 9425036811