Let’s travel together.

पश्चिम बंगाल में महिलाओं के ऊपर हो रहे घोर अपराध एवं अत्याचार के विरोध में भाजपा ने दिया धरना, जताया विरोध,सौंपा ज्ञापन

0 76

जिला भाजपा अध्यक्ष राकेश शर्मा एवं विधायक डॉक्टर प्रभु राम चौधरी ने ममता सरकार को बर्खास्त करने और पश्चिम बंगाल में राष्ट्रपति शासन लगाने रखी मांग

सी एल गौर रायसेन

भारतीय जनता पार्टी राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा के निर्देश अनुसार भारतीय जनता पार्टी रायसेन के तत्वाधान में पश्चिम बंगाल में महिलाओं के ऊपर हो रहे घोर अत्याचार एवं अपराधों को लेकर जिला मुख्यालय पर गांधी प्रतिभा के सामने एक दिवसीय धरना देते हुए विरोध प्रदर्शन किया एवं पश्चिम बंगाल की ममता सरकार को बर्खास्त करने एवं राष्ट्रपति शासन लगाए जाने की मांग महामहिम राष्ट्रपति जी से रखी गई।इस अवसर पर महामहीम राष्ट्रपति के नाम ज्ञापन अनुविभागीय अधिकारी पीसी शाक्य को सौपा गया।

कार्यक्रम को संबोधित करते हुए जिला भाजपा अध्यक्ष राकेश शर्मा ने कहा कि पश्चिम बंगाल में महिलाओं के साथ घोर अत्याचार किए जा रहे हैं और जगन अपराध भी घटित हो रहे हैं जोकि नारी शक्ति के सम्मान के खिलाफ है ऐसी स्थिति में ममता सरकार को ममता सरकार को बर्खास्त कर देना चाहिए और वहां राष्ट्रपति शासन लगा देना चाहिए ताकि वहां महिलाएं सुरक्षित रह सके। नारी शक्ति के ऊपर अत्याचार किसी भी कीमत पर सहन नहीं किया जाएगा, भले ही हमें लगातार विरोध प्रदर्शन करना पड़े। पश्चिम बंगाल में पश्चिम बंगाल में ममता सरकार द्वारा तुष्टिकरण की नीति अपनाई जा रही है, श्री शर्मा ने कहा कि आगामी समय में पश्चिम बंगाल में भी हमारी सरकार होगी।

झरना प्रदर्शन कार्यक्रम को संबोधित करते हुए पूर्व मंत्री एवं भाजपा विधायक डॉक्टर प्रभु राम चौधरी ने कहा कि जिस प्रकार से पश्चिम बंगाल में ममता सरकार द्वारा महिलाओं के ऊपर जो अत्याचार किए जा रहे हैं जो कि मातृ शक्ति का अपमान है तृणमूल कांग्रेस की सरकार को उखाड़ फेंकना जरूरी हो गया है क्योंकि पश्चिम बंगाल में महिलाओ पर अत्याचार बढ़ते जा रहे हैं, ऐसी स्थिति में राष्ट्रपति शासन लगना जरूरी हो गया है हम महा महीम राष्ट्रपति जी से ऐसी मांग करते हैं।

धरना प्रदर्शन कार्यक्रम में जिला पंचायत अध्यक्ष यशवंत मीणा सहित वरिष्ठ भाजपा नेता नरेंद्र सिंह कुशवाह, पूर्ण उपाध्यक्ष जमना सेन, नगर पालिका अध्यक्ष सविता सेन, राकेश तोमर, धीरेंद्र सिंह कुशवाह, कन्हैयालाल सूरमा, राजकुमार यादव, श्रीमती मंजू सिंह, चंद्र कृष्ण रघुवंशी, राजेंद्र सिंह बघेल, राजेंद्र सिंह राठौर, बंटी महेश्वरी, कैलाश ठाकुर, मोहन चक्रवर्ती, जीतू ठाकुर, बृज बिहारी मिश्रा, प्रशांत विश्वकर्मा, ब्रज विश्वकर्मा, संतोष यादव, महेश बॉस, हेमलता रघुवंशी सहित भाजपा कार्यकर्ता एवं महिला मोर्चा की कार्यकर्ता मौजूद रही।

Leave A Reply

Your email address will not be published.

साँची में आयोजित रामलीला में रामलीलाओ का चित्रण     |     ग्राम पंचायत गुलगांव मे आयोजित हुआ जनकल्याण शिविर     |     भोपाल विदिशा हाईवे 18 डोलाघाट पर दो कार आपस में भिड़ी     |     आज भक्तिभाव से मनेगी संत शिरोमणी गुरु घासीदाम बाबा की 268 वी जयंती     |     नशे में धुत महिला ने पुलिस थाना के सामने दूध मुही बच्ची के साथ लगाई खुद को आग     |     शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय में ओलंपियाड परीक्षा का आयोजन     |     सिख प्रीमियर लीग 2024 का आज  समापन     |     नहर का ओवरफ्लो का पानी किसान के खेत में घुसा फसल हुई बर्बाद     |     ग्राम झिरी में बेतवा नदी के उद्गम स्थल पर स्वास्थ्य राज्यमंत्री तथा  जनप्रतिनिधियों ने की पूजा-अर्चना     |     पतंजलि  के  ब्रांड “रुचि स्टार” के नाम और लोगो की कॉपी कर मिलते जुलते फर्जी नाम एसटीआर गोल्ड के नाम से तेल निर्माण करने वाली कंपनी का भांडा फोड़     |     श्रीमद् भागवत कथा समापन पर हुआ विशाल भंडारा     |     ग्रामीण क्षेत्र में लगातार बिजली की आंख मिचौली से ग्रामीण परेशान     |     SafeClick साइबर जागरूकता जनसंवाद, रतनपुर में जनसम्बाद में शामिल हुए पुलिस अधीक्षक     |     अड़तीस उम्मीदवारों के भाग्य का फैसला करेंगे 6776मतदाता     |     बकस्वाहा में हुआ 62 वें निः शुल्क नेत्र शिविर का आयोजन     |     भाजपा संगठनात्मक बैठक: समर्पण निधि अभियान और पं. दीनदयाल उपाध्याय पुण्यतिथि कार्यक्रमों की तैयारियों पर मंथन     |     घर बनाने और छतों पर सोलर पावर प्लांट लगाने सूर्य घर योजना के तहत मिलेगा लोन     |     शिवपुरी जिला प्रशासन द्वारा पोलो ग्राउंड में 6 मार्च को कराया जा रहा सामूहिक विवाह व निकाह सम्मेलन का आयोजन     |     मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव आज लाड़ली बहनों के खाते में राशि करेंगे अंतरित     |     भोपाल से सलामतपुर तक शनिवार को रोड पर किया पैच वर्क रविवार सुबह उखड़ा     |    

Don`t copy text!
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- 9425036811