Let’s travel together.

“PM मोदी जुमलेबाजी नहीं करते, बल्कि जुमलेबाजों को देते हैं जवाब”, तेजस्वी के बयान पर भड़के गिरिराज सिंह

0 70

बेगूसराय: बिहार के पूर्व उपमुख्यमंत्री और राजद नेता तेजस्वी यादव (Tejashwi Yadav) के “प्रधानमंत्री आते हैं और जुमला फेंक कर चले जाते हैं” वाले बयान पर केंद्रीय मंत्री गिरिराज सिंह (Giriraj Singh) ने पलटवार किया है। उन्होंने कहा कि पीएम  नरेंद्र मोदी जुमलेबाजी नहीं करते, बल्कि जुमलेबाजों को जवाब देते हैं।

“राजद ने जिस कांग्रेस के पल्लू में अपना मुंह छुपा कर रखा है, वह…”
गिरिराज सिंह ने कहा कि राजद ने जिस कांग्रेस के पल्लू में अपना मुंह छुपा कर रखा है। 10 साल यूपीए का शासन पेट्रोल….मुझे लगता है लालू जी भी उसमें भागीदार रहे, मुंगेर का पुल अधूरा का अधूरा ही रहा, अटल जी के समय से ही पड़ा रहा। यह जुमलेबाजी का काम कांग्रेस ने किया है। उन्होंने कहा कि बेगूसराय में इनके पैदाइश से पहले पेट्रोकेमिकल्स की घोषणा राजीव गांधी करके गए थे। दो चुनाव जुमलेबाजी चला, उसके बावजूद नहीं खुला, लेकिन आज नरेंद्र मोदी द्वारा वहां पर पैसे देकर पेट्रोल केमिकल की स्थापना की जा रही है और यहां से बिहार सरकार को टैक्स भी जा रहा है। नरेंद्र मोदी जुमलेबाजी नहीं करते जुमलेबाजों को जवाब देते हैं।

बता दें कि बेगूसराय में 2 मार्च को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का संभावित समारोह है। वहीं, इसको लेकर बेगूसराय के सांसद सह केंद्रीय मंत्री गिरिराज सिंह विधायक कुंदन कुमार और डीएम एसपी के साथ उलाव हवाई अड्डा स्थल का जायजा लिया और तैयारी के संबंध में बातचीत की। इस दौरान गिरिराज सिंह ने कहा बेगूसराय में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का 2 मार्च को संभावित कार्यक्रम है। उम्मीद है जो भी होना होगा आज शाम तक हो जाएगा।

Leave A Reply

Your email address will not be published.

सिलवानी में सहकारी समिति के सेल्समैन की मौत, कार्यगत दबाव के आरोप; निष्पक्ष जांच की मांग     |     महंगाई के खिलाफ जनता की आवाज – 27 अगस्त को कांग्रेस का जोरदार विरोध प्रदर्शन     |     सरकारी कर्मचारियों की तरह सहकारी कर्मचारियों को भी मिले सम्मानजनक वेतन-भत्ते और प्रमोशन      |     त्यौहार से ठीक पहले शक्कर कडवी क्यों हुई ?     |     सोमनाथ में रही पुलिस की चाक चौबंद व्यवस्था,30 हजार से अधिक श्रद्धालुओं पहुंचे एक ही दिन     |     धरसीवा के बरबंदा में जन्मे स्वामी आत्मानंद जी की 37 वी पुण्यतिथि 27 अगस्त को     |     रक्षाबंधन को लेकर बाजारों में बढ़ी रौनक, राखी की दुकानों पर उमड़ी भीड़     |     सर्पदंश से किसान की मौत, सुल्तानगंज अस्पताल में इलाज की सुविधा पर उठे सवाल     |     बेगमगंज में हर्षोल्लास से मना ईद मिलादुन्नबी     |     नगरपरिषद बरेली के द्वारा 69.08 लाख रुपये के विकास कार्यों का भूमि पूजन     |    

Don`t copy text!
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- 9425036811