Let’s travel together.

सातवें आसमान पर पहुंचे लहुसन के भाव, किसानों को सता रहा चोरी का डर

0 74

 देश में लहसुन के भाव सातवें आसमान पर पहुंचे हुए हैं। किसानों को इस बात का डर है कि कहीं उनके लहसुन चोरी न हो जाएं। इसके लिए अपने खेतों में कई तरह के सुरक्षा इंतज़ाम करते हुए दिख रहे हैं। इसी से जुड़ी एमपी से एक घटना सामने आई है। यहां पर किसानों ने अपने लहसुन के खेत में सीसीटीवी कैमरे लगवा दिए हैं। इसके अलावा कुछ मजदूरों को भी तैनात कर दिया है, ताकि लहसुन की फसल कोई चुरा न ले जाए।

बता दें कि थोक मंडी में किसानों की लहसुन 25 से 30 हजार रुपये क्विंटल बिक रही है। फिलहाल मार्केट में लहसुन के काफी अच्छे भाव चल रहे हैं। ऐसे में लहसुन उत्पादक किसान बेहद खुश दिख रहे हैं।अपनी बहुमूल्य लहुसन को फसल को बचाने के लिए उज्जैन के चिंतामन रोड़ स्थित ग्राम मंगरोला के किसान जीवन सिंह ठाकुर ने खेत में खड़ी लहसुन की फसल की सुरक्षा के लिए अनोखा तरीका अपनाया है। उन्होंने अपने खेत में सीसीटीवी लगा दी हैं, जिससे खेतों पर नज़र रखी जा सके। साथ ही गांव के अन्य किसानों ने खेत के चारों और अधिक लाइटें लगवा कर और प्राइवेट गार्ड रात दिन सुरक्षा कर रहे हैं।

Leave A Reply

Your email address will not be published.

नमो हरित नगर’ अभियान बना जनआंदोलन, रायसेन में जनप्रतिनिधियों से लेकर विद्यार्थियों तक ने लगाए पौधे     |     विश्व बाघ दिवस पर वन मंडल कार्यालय रायसेन द्वारा राइड फॉर टाइगर वाहन रैली निकाल कर बाघों के संरक्षण का दिया संदेश     |     सरस्वती साइकिल योजना में हो रहा भ्रष्टाचार,कांग्रेस का आरोप      |     खड़ी बाइक में लगी भीषण आग,जलकर हुई खाक     |     पत्रकारों और अधिकारियों ने किया पौधरोपण     |     कान्वेंट स्कूल में चाकूबाजी, फुटबॉल विवाद ने लिया हिंसक रूप; 12वीं के छात्र पर 10वीं के छात्र ने किया हमला     |     उप मुख्यमंत्री श्री शुक्ल एवं विधानसभा अध्यक्ष श्री तोमर तुलसी मानस प्रतिष्ठान के स्वर्ण जयंती समारोह में हुए शामिल     |     आईटीएम हॉस्पिटल में विधानसभा अध्यक्ष श्री तोमर एवं उप मुख्यमंत्री श्री शुक्ल ने किया आधुनिक ओटी, सीटीवीएस आईसीयू और सीसीयू का लोकार्पण      |     आरोन में मुनिश्री के साथ कथित अभद्रता पर जैन समाज में आक्रोश, दोषियों पर सख्त कार्रवाई की मांग     |     महावीर नहीं, वर्धमान जयंती मनाएं : निर्यापक मुनिश्री अभय सागर महाराज     |    

Don`t copy text!
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- 9425036811