Let’s travel together.

बूथ विस्तारक योजना राजनीति के इतिहास में अभी तक का पार्टी का सबसे बड़ा अभियान है:रामपाल सिंह

0 381

-रायसेन जिले के सभी 22 मंडलों में 440 बूथ विस्तारक समयदान करेंगे।

रायसेन।भारतीय जनता पार्टी मध्यप्रदेश द्वारा श्रद्धेय कुशाभाऊ ठाकरे जी का जन्म शताब्दी वर्ष जन्माष्टमी -2021 से जन्माष्टमी 2022 तक ‘संगठन पर्व’ के रूप में मनाने का निर्णय लिया गया है।भारतीय जनता पार्टी के विस्तार एवं सशक्तीकरण के लिए श्रद्धेय कुशाभाऊ ठाकरे जी ने अपना अमूल्य योगदान दिया है। वे आदर्श व सिद्धांतों के प्रकाश स्तंभ और निष्काम कर्मयोगी थे। श्रद्धेय कुशाभाऊ ठाकरे जी के पुण्य विचार आज भी हम सबको राष्ट्र एवं जनसेवा के लिए सदैव प्रेरित करते हैं। आज भारतीय जनता पार्टी को बीज से वटवृक्ष बनाने वालों में श्रद्धेय कुशाभाऊ ठाकरे जी का नाम पूरे श्रद्धाभाव से लिया जाता है। इसी क्रम में भारतीय जनता पार्टी द्वारा मध्यप्रदेश में श्रद्धेय ठाकरे जी की जन्मशताब्दी वर्ष के उपलक्ष्य में मनाए जा रहे ‘संगठन पर्व के तहत बूथ विस्तारक योजना प्रारंभ की गई है।


यह बात पूर्व मंत्री एवं सिलवानी विधायक श्री रामपाल सिंह ने रायसेन के बेगमगंज रेस्ट हाउस में जिला स्तरीय प्रेस वार्ता को संबोधित करते हुए कही।
उन्होंने कहा कि बूथ विस्तारक योजना के अंतर्गत पार्टी के वरिष्ठ नेता, मुख्यमंत्री श्री शिवराज सिंह चौहान, प्रदेश अध्यक्ष श्री विष्णुदत्त शर्मा, मंत्री, विधायक, जनप्रतिनिधि, समस्त पदाधिकारी सहित 20 हजार कार्यकर्ता आगामी 20 जनवरी से 30 जनवरी तक मध्य प्रदेश में 65 हजार बूथों पर जाकर हर बूथ को डिजिटल व सक्षम बनाने के लिए कार्य करेंगे।इस योजना के अंतर्गत 20 हजार कार्यकर्ता 10 दिन, 10 घंटे प्रतिदिन यानी कुल 10 दिन में 20 लाख घंटे का समर्पण करते हुए प्रदेश के 65 हजार बूथ पर जाने वाले हैं।


श्री सिंह ने कहा की बूथ विस्तारक योजना के तहत रायसेन जिले के सभी 22 मंडलो के 1206 बूथों पर लगभग 440 बूथ विस्तारक-एप्प संचालक विस्तारक समयदान देकर संगठन के विस्तार कार्य में अपना योगदान देंगे। और वे प्रतिदिन संगठन द्वारा दिये गये 22 बिंदुओं पर कार्य कर जानकारी दिये गये पत्रक में बूथ समिति द्वारा दी गई जानकारी भी भरेंगे। रायसेन जिले की चारों विधानसभाओं में बूथ विस्तारक कार्य योजना विधानसभा सम्मेलन कार्यक्रम आयोजित किए जा रहे हैं।
श्री सिंह ने कहा इस बात में कोई अतिश्योक्ति नहीं होगी कि कुशाभाऊ ठाकरे जी जन्मशताब्दी वर्ष में शुरू होने वाली बूथ विस्तारक योजना राजनीति के इतिहास में अभी तक का पार्टी का सबसे बड़ा अभियान है। इस अभियान के माध्यम से हमारे बूथ डिजिटल तो होंगे ही साथ ही संगठन के कार्यविस्तार भी होगा। संगठन के डिजिटलाइजेशन के लिए “संगठन” एप भी लॉन्च किया गया है। टेक्नोलॉजी और डिजिटिलाइजेशन के इस युग में हम और भी बेहतर संगठन कार्य कर सकें इसके लिए हम बूथों को डिजिटल करने के काम में जुटेंगे। जिसमें बूथ समिति, पन्ना समिति आदि की जानकारियों को डिजिटलाइज किया जाएगा।
श्री सिंह ने कहा सभी बूथ संगठन को मजबूत बनाने एवं पार्टी के विचारों को बूथ-बूथ तक पहुँचाने का संकल्पित हैं। हमारे सभी कार्यकर्ताओं ने संगठन पर्व के तहत हर बूथ को सक्षम बनाकर श्रद्धेय ठाकरे जी को श्रद्धांजलि देने का जो संकल्प लिया है, उसमें हमें आशा है कि हम संगठन के विस्तार और सशक्तीकरण में निश्चित तौर पर सफल होंगे। बूथ विस्तारक योजना भाजपा को सर्वव्यापी, सर्वस्पर्शी बनाने के लिए मील का पत्थर साबित होगी। प्रेस वार्ता में प्रिंट मीडिया एवं इलेक्ट्रिक मीडिया समेत भाजपा के जिला मीडिया प्रभारी हरि साहू, जिला सदस्य श्री सुरेश ताम्रकार जी मौजूद रहे।

न्यूज सोर्स-हरि साहू जिला भाजपा मीडिया प्रभारी रायसेन

Leave A Reply

Your email address will not be published.

कदंब अभियान को डिस्ट्रीब्यूटर एसोसिएशन का सहयोग, गड्ढे खोदने वाली मशीन भेंट     |     गणेश उत्सव एवं अनंत चतुर्दशी को लेकर हिन्दू उत्सव समिति की बैठक आयोजित     |     प्रतिबंध के बावजूद बाजार में बिक रही पीओपी की प्रतिमाएं, पर्यावरण और जल प्रदूषण का बढ़ा खतरा     |     बच्चों में सर्दी-जुकाम, हल्का बुखार और सामान्य स्वास्थ्य समस्याओं से बचाव जरूरी     |     बाबा रामदेव जी महाराज का जन्म प्रकट दिवस श्रद्धा और उत्साह के साथ मनाया गया     |     41वें चक्रधर समारोह में 14 सितंबर को सजेगी सुरों की महफिल     |     संदिग्धों व असामाजिक तत्वों के विरुद्ध पुलिस की कार्यवाही जारी     |     प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी  के जन्म दिवस को सेवा पखवाड़ा सेवा संकल्प अभियान के रूप में मनाएगी भाजपा     |     पेट्रोल पंप पर चाकू दिखाकर 10 हजार रुपए लूटे, एक्टिवा से आए थे 4 बदमाश     |     पुलिस और प्रशासन ने मिलकर निकाला पैदल मार्च     |    

Don`t copy text!
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- 9425036811