गुना से अरविंद गौड़ की रिपोर्ट
नागालैंड में चुनाव ड्यूटी के दौरान शहीद हुए बमौरी विधानसभा के सुआटोर निवासी खुमान सिंह भिलाला की अंतिम यात्रा में पंचायत मंत्री महेंद्र सिंह सिसोदिया भी शामिल हुए। उन्होंने शहीद खुमान सिंह की पार्थिक देह को कांधा दिया और उनके परिजनों को दुख की इस घड़ी में ढांढस बंधाया । खुमान सिंह नागालैंड में चुनाव ड्यूटी पर थे तभी एक वाहन दुर्घटना में उनकी मौत हो गई थी। खुमान के शहीद होने की खबर पर सुआटोर सहित पूरे बमोरी क्षेत्र में शोक की लहर दौड़ गई है।
