Let’s travel together.

रिश्वतखोर पटवारी ने किसान से की 5 हजार की मांग ,आवेदक ने की शिकायत

0 172

 

-तहसीलदार ने प्रतिवेदन बनाकर भेजा वरिष्ठ अधिकारी को
अभिषेक असाटी बक्सवाहा

विकासखंड के अंतर्गत ग्राम धरमपुरा के हल्का पटवारी की शिकायत तहसील में की गई है इसके बाद वरिष्ठ अधिकारियों ने प्रतिवेदन बनाकर एसडीएम बिजावर के समक्ष प्रस्तुत करने की बात की है
मध्य प्रदेश के मुखिया डॉ मोहन यादव द्वारा कहा गया था कि मध्य प्रदेश के समस्त राजस्व में काम के लिए अब किसी किसान को कोई चक्कर नहीं लगाने पड़ेंगे लेकिन बक्सवाहा विकास खंड के किसानों को अपने राजस्व के काम करने के लिए पटवारी के चक्कर लगाने पड़ रहे है और वहीं राजस्व के पटवारी मोटी रकम लेकर किसानों के काम करने में कोई कसर नहीं छोड़ रहे हैं इस संबंध में 19 फरवरी को धरमपुरा निवासी इमरत यादव पिता बंदा यादव द्वारा लिखित आवेदन तहसील में प्रस्तुत किया गया जहां आवेदक द्वारा बताया गया कि हमारी भूमि खसरा नंबर721/2/1/1/1 कुल किता हेतु आवेदन तहसील में प्रस्तुत किया गया था जिसका प्रकरण क्रमांक0077/अ/-03/2023-24 आदेश 20 सितंबर को तहसील में पारित किया गया था वही आवेदक इमरत यादव द्वारा बताया गया कि हल्का पटवारी देवेंद्र शिववंशी द्वारा उसके काम के एवज में 5000 की रिश्वत मांगी गई इसके बाद इमरत यादव ने एक लिखित आवेदन तहसील में प्रस्तुत किया और धरमपुरा हल्का पटवारी की 5000 मांगने की शिकायत की है।


वही शिकायतकर्ता द्वारा बताया गया कि पांच माह से पटवारी द्वारा लगातार पैसों की मांग की जा रही थी जिसको लेकर राजस्व का काम लंबित पड़ा हुआ था 19 फरवरी को इमरत यादव द्वारा जब तहसील में आवेदन दिया गया तो हल्का पटवारी देवेंद्र शिवबंसी द्वारा कहा गया कि हमारे द्वारा रिपोर्ट लगा दी गई है धरमपुरा हल्का का नक्शा सही नहीं है और किसानों के काम पेंडिंग पड़े हुए हैं जिस कारण से लोगों द्वारा झूठी शिकायत की गई है और हमारे द्वारा किसी भी किसान से पैसे की मांग नहीं की गई है।

Leave A Reply

Your email address will not be published.

नवा़गत एसडीएम ने किया आंगनबाडियों का औचक निरीक्षण     |     तेज रफ्तार बस ने मोटरसाइकिल को रौंदा पिता पुत्र की मौत पत्नी और पुत्र घायल     |     व्यापारी पर जानलेवा हमला करने वालों का पुलिस ने निकाला जुलूस      |     तेज गरज चमक के साथ तेज वर्षा के बीच तीन स्थानों पर गिरी आकाशकीय बिजली , कोई जनहानि नही , विद्युत उपकरण हुए खराब     |     सुल्तानगंज पुलिस द्वारा चोरी की नही लिखी रिपोर्ट,इंसाफ के लिए भटक रही दलित महिला      |     सिलतरा को मिली पुलिस थाना की सौगात एसपी ने किया शुभारंभ     |     नकटी के पीड़ित परिवारों को जब तक न्याय नहीं मिलेगा तब तक जारी रहेगा संघर्ष     |     शिवपुरी के मंगलम योग केंद्र पहुंचे मप्र योग आयोग अध्यक्ष, बच्चों ने दिखाए आकर्षक आसन       |     गौसेवा के साथ मनाया 78वां सीए दिवस, शिवपुरी में स्थापित होगा अत्याधुनिक सीए रीडिंग रूम     |     बारिश शुरू होते ही भोपाल-विदिशा हाईवे 18 पर फिर शुरू हुआ बेजुबान पशुओं की मौत का सिलसिला     |    

Don`t copy text!
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- 9425036811