Let’s travel together.

कमलनाथ के गढ़ में सीएम मोहन यादव ने 1500 कांग्रेसियों को दिलाई भाजपा में एंट्री…

0 253

छिंदवाड़ा। मध्य प्रदेश में कांग्रेस को बड़ा झटका लगा है। कमलनाथ के गढ़ छिंदवाड़ा में भाजपा ने सेंध लगाई है। मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री मोहन यादव बुधवार को छिंदवाड़ा पहुंचे , यहां पर उन्होंने सबसे पहले 104 करोड़ के विकास कार्यों की सौगात दी। मुख्यमंत्री मोहन यादव ने छिंदवाड़ा में कांग्रेस के कई नेताओं को भाजपा में शामिल करवाया। आपको बता दें की पूर्व मुख्यमंत्री कमलनाथ और नकुलनाथ के भाजपा में जाने की अटकलों पर विराम लगने के बाद कांग्रेस को छिंदवाड़ा में बड़ा झटका लगा है। छिंदवाड़ा में जो नेता भाजपा में शामिल हुए हैं। वह कमलनाथ के करीबी माने जाते थे।

भाजपा में शामिल होने वालों में कांग्रेस के प्रदेश महासचिव उज्जवल सिंह चौहान और जनपद सदस्य और कार्यकर्ताओं के नाम हैं। मुख्यमंत्री मोहन यादव ने जनसभा को संबोधित किया और भाजपा में कांग्रेस छोड़कर आए नेताओं का स्वागत किया है। मुख्यमंत्री ने कहा कि आने वाले दिनों में कांग्रेस के और भी नेता भाजपा में शामिल होंगे। मुख्यमंत्री मोहन यादव ने लोगों से छिंदवाड़ा लोकसभा क्षेत्र में भाजपा की जीत सुनिश्चित करने की अपील की है।

मध्य प्रदेश में हुए विधानसभा चुनाव में कांग्रेस ने छिंदवाड़ा जिले में 7 सीटों पर कब्जा किया है। जिसके बाद भाजपा ने छिंदवाड़ा में लोकसभा चुनाव की तैयारी पूरी रणनीति के साथ शुरू की है। मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव ने कहा कि अगर कोई प्रदेश और देश का विकास कर सकता है तो वह प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में भाजपा की डबल इंजन की सरकार कर सकती है। मुख्यमंत्री मोहन यादव ने कहा कि धीरे-धीरे लोग भाजपा में शामिल हो रहे हैं और भी लोग समय रहते पार्टी में आएंगे उनका स्वागत है।

Leave A Reply

Your email address will not be published.

मुख्यमंत्री जन-विश्वास अभियान के तहत स्वास्थ्य राज्यमंत्री ने उदयपुरा विधानसभा क्षेत्र का किया दौरा     |     गांव पहुंचा पूरा जिला प्रशासन, जनसमस्याओं के समाधान का भरोसा     |     क्षय रोगियों को पोषण आहार वितरण      |     मुख्यमंत्री जन विश्वास अभियान के तहत जिले में अधिकारियों ने किया मैदानी निरीक्षण, नागरिकों की समस्याओं का किया त्वरित निराकरण     |     ब्रह्माकुमारीज़ तिल्दा से शुरू हुआ पांच दिवसीय ‘विश्व बंधुत्व रक्तदान महाअभियान     |     गीता आत्मसंतुष्टि और निष्काम कर्म का संदेश देती है ,सफलता और संतुष्टी में अंतर होता है – स्वामी प्रबुद्धानंद जी     |     रायचंद्र खेड़ी में निर्धन छात्रों के लिए निःशुल्क कोचिंग केंद्र का शुभारंभ     |     उप मुख्यमंत्री श्री राजेंद्र शुक्ल ने रेलवे को लिखा अंडरपास बनाने के लिए पत्र     |     उप मुख्यमंत्री ने जलमग्न क्षेत्रों का दौरा कर स्थिति का लिया जायजा     |     बारिश बन रही बेजुबानों की मौत का कारण, हाईवे-18 पर दो सप्ताह में 10 से ज्यादा मवेशियों की मौत     |    

Don`t copy text!
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- 9425036811