Let’s travel together.

सिंहनिवास में पुष्कर धरोहर योजना में शुरू हुआ तालाब का जीर्णोद्धार, कलेक्टर ने किया श्रमदान

0 105

 

– सिंहनिवास ग्राम पंचायत में जनभागीदारी आधारित 25 बीघा के तालाब का जीर्णोद्धार का काम शुरू हुआ

रंजीत गुप्ता शिवपुरी

शिवपुरी जनपद के सिंहनिवास ग्राम पंचायत में पुष्कर धरोहर योजना अंतर्गत तालाब के जीर्णोद्धार का कार्य शुरू हो गया है। शनिवार को यहां पर कलेक्टर रविंद्र कुमार चौधरी ने पहुंचकर श्रमदान किया। श्रमदान में बड़ी संख्या में स्थानीय ग्रामीणजन भी एकत्रित हुए। इस मौके पर कलेक्टर रविंद्र कुमार चौधरी ने कहा कि पुष्कर धरोहर योजना के अंतर्गत सिंहनिवास में इस तालाब के जीर्णोद्धार का काम पूरा होने के बाद यहां भूमिगत जल स्तर में बढ़ोतरी होगी। साथ ही यहां पर जलभराव होने पर पर्यटन की दृष्टि से भी यह तालाब आकर्षण का केंद्र रहेगा।


कलेक्टर ने कहा कि यह तालाब शिवपुरी- पोहरी मेन रोड से ही लगा हुआ है। आने वाले दौर में जब चीता प्रोजेक्ट के तहत बाहर से पर्यटक श्योपुर जाएंगे तो इसी रोड से निकलेंगे और यह तालाब उनके लिए आकर्षण का केंद्र होगा। कलेक्टर रविंद्र कुमार चौधरी ने कहा कि सिंहनिवास की जनता यहां इस तालाब निर्माण को लेकर जागरूक है और श्रमदान करने के लिए आगे आई है। इस मौके पर जिला पंचायत सीईओ उमराव सिंह मरावी ने कहा कि सिंहनिवास में 25 बीघा का तालाब यह तालाब है।

पुष्कर धरोहर योजना अंतर्गत इस तालाब के जीर्णोद्धार का कार्य किया जा रहा है जिसके लिए स्थानीय जनभागीदारी आधार पर इस तालाब का जीर्णोद्धार होगा। जिसमें यशपाल रावत द्वारा 10 लाख रुपए की मशीनरी जीर्णोद्धार कार्य के लिए दी जाएगी। इस तरह अन्य लोगों के द्वारा भी जनभागीदारी पर कार्य कराने की इच्छा जताई गई है। इस मौके पर प्रशिक्षु आईएएस अरविंद शाह, एसडीएम अंकुर गुप्ता, आरईएस ईई राजीव पांडे, शिवपुरी जनपद अध्यक्ष, सरपंच सहित अन्य अधिकारीगण व ग्रामीणजन मौजूद रहे।

Leave A Reply

Your email address will not be published.

नवा़गत एसडीएम ने किया आंगनबाडियों का औचक निरीक्षण     |     तेज रफ्तार बस ने मोटरसाइकिल को रौंदा पिता पुत्र की मौत पत्नी और पुत्र घायल     |     व्यापारी पर जानलेवा हमला करने वालों का पुलिस ने निकाला जुलूस      |     तेज गरज चमक के साथ तेज वर्षा के बीच तीन स्थानों पर गिरी आकाशकीय बिजली , कोई जनहानि नही , विद्युत उपकरण हुए खराब     |     सुल्तानगंज पुलिस द्वारा चोरी की नही लिखी रिपोर्ट,इंसाफ के लिए भटक रही दलित महिला      |     सिलतरा को मिली पुलिस थाना की सौगात एसपी ने किया शुभारंभ     |     नकटी के पीड़ित परिवारों को जब तक न्याय नहीं मिलेगा तब तक जारी रहेगा संघर्ष     |     शिवपुरी के मंगलम योग केंद्र पहुंचे मप्र योग आयोग अध्यक्ष, बच्चों ने दिखाए आकर्षक आसन       |     गौसेवा के साथ मनाया 78वां सीए दिवस, शिवपुरी में स्थापित होगा अत्याधुनिक सीए रीडिंग रूम     |     बारिश शुरू होते ही भोपाल-विदिशा हाईवे 18 पर फिर शुरू हुआ बेजुबान पशुओं की मौत का सिलसिला     |    

Don`t copy text!
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- 9425036811