Let’s travel together.

पत्नी को शराब पीकर पीटने एवं शक करने से बिखरे रिश्ते को परिवार परामर्श केंद्र ने फिर किया एक

0 83

परिवार परामर्श केंद्र बाड़ी जिला रायसेन की बैठक में अधिकारी एवं परामर्शदाताओं द्वारा परिवारों के सुलझाए विवाद

बाड़ी रायसेन। पति के शराब पीने की आदत ,सास के तानों और पत्नी पर शक करने की वजह से दाम्पत्य जीवन में जहर घुल गया। शराब की लत के चलते पति घर की जरूरतों का भी ध्यान नहीं रखता। परेशान होकर पत्नी मायके चली गई। एसडीओपी कार्यालय बाड़ी में आयोजित परिवार परामर्श केंद्र की बैठक में इस टूटते रिश्ते को फिर से कॉउंसलिंग के माध्यम से एकजुट किया गया।
परिवार परामर्श केंद्र की बैठक में एक महिला ने शिकायत करते हुए बताया की उसका पति बहुत शराब पीता है, और घर की जरूरतें भी पूरी नहीं करता। पत्नी का ये भी आरोप था की सास बात बात पर ताने देती है, ऐसे हालात में ससुराल में रहना मुश्किल हो जाने से तंग आकर पत्नी मायके में रहने लगी। एसडीओपी बाड़ी अदिती बी सक्सेना व काउंसलर की समझाइश के बाद पति को अपनी गलतियों का अहसास हुआ और उसने माफी मांगकर आगे से गलती न करने का वादा किया। अपने रिश्ते को बचाने दोनों ने सकारात्मक पहल की, और एक -दूसरे को माला पहनाकर अपने रिश्ते को नई मजबूती प्रदान की। इसी प्रकार एक अन्य मामले में पत्नी द्वारा बात बात पर मरने की धमकी देने से एवं पति से लड़ाई झगड़े करने से रिश्ते में दरार आ गयी जिसमे दोनों पक्ष को समझाइश दी गयी साथ ही पत्नी ने यह वादा किया कि अब वो किसी प्रकार की कोई धमकी नहीं देगी।इस प्रकार दोनों जोड़े एक साथ खुशी खुशी गए। इस दौरान सभी ने उन्हें सुखमय जीवन की शुभकामनाएं देकर एक साथ घर भेजा। बुधवार को बैठक में 2 पारिवारिक विवादों का निराकरण किया गया।


बैठक में एसडीओपी अदिती बी सक्सेना, प्रआर चंद्रकांत राय,प्र आर लक्ष्मीनारायण बोहरे, काउंसलर प्रीति राय ,सुनील शर्मा,श्रीनिवास शर्मा एवं दीपक श्रीवास्तव उपस्थित रहे। उल्लेखनीय है कि एसपी विकास कुमार शाहवाल के निर्देशन में एसडीओपी कार्यालय में परिवार परामर्श केंद्र की बैठक आयोजित की जाती है, जिसके माध्यम से पारिवारिक विवादों को आपसी सहमति से सुलझाने का सतत प्रयास किया जा रहा है।

Leave A Reply

Your email address will not be published.

देहरी खेड़ापति हनुमान मंदिर में आज मनाई जाएगी राधारानी जन्माष्टमी     |     रायसेन दरगाह शरीफ पर उर्स की तैयारियों को लेकर प्रशासन ने की बैठक     |     प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्म दिवस पर नगर परिषद, जनप्रतिनिधियों और भाजपा कार्यकर्ताओं ने किया श्रमदान     |     राधा अष्टमी पर श्रीजी मंदिर में गूंजेंगे राधा-कृष्ण के भजन, प्राकट्य महोत्सव पर भजन संध्या का आयोजन     |     मुख्यमंत्री जनविश्वास अभियान के अंतर्गत एसडीएम ने सुनीं ग्रामीणों की समस्याएं,विभिन्न संस्थाओं का किया निरीक्षण     |     जिला पंचायत उपचुनाव, लक्ष्मण सिंह लोधी तीर कमान और पूजा चौकसे दो पत्ती चुनाव चिन्ह लेकर उतरे चुनाव मैदान में      |     मंडीदीप रेलवे लाइन पर अज्ञात व्यक्ति गंभीर रूप से घायल मिला, सिर में लगी चोट     |     वनमाली शिक्षक सम्मान 2026 में रायसेन जिले के शिक्षकों को किया सम्मानित     |     दीवानगंज में 10 लाख के जेवरात की चोरी का 24 घंटे में खुलासा, बेटी और उसके दोस्त गिरफ्तार     |     कलेक्टर अरुण विश्वकर्मा ने स्वास्थ्य केंद्र मुड़िया खेड़ा का किया निरीक्षण     |    

Don`t copy text!
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- 9425036811